Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    तो क्या मोदी विरोधी गठबंधन का नेतृत्व हनुमान जी करेंगे! 

    By December 21, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 744
    नवेद शिकोह का तरकश/व्यंग्य 
    भाजपा पूछ रही है कि नरेंद्र मोदी को हटाने की नाकाम कोशिश करने वाले गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा ? प्रधानमंत्री का दावेदार कौन होगा? कांग्रेस के राहुल गांधी..  बसपा की मायावती.. तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी.. सपा के अखिलेश यादव या कोई और!  इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं। गठबंधन की जोड़तोड़ और गुणा-भाग करने वाले विपक्षी दलों के नेताओं से भाजपा जब ऐसा सवाल करती है तो विपक्ष बग़लें झांकने लगता है। उत्तर प्रदेश के भाजपाइयों ने अपनी ही पार्टी के जटिल सवाल का जवाब देने के लिए विपक्षियों की मुश्किल आसान कर दी है।
    भाजपा विरोधी संभावित गठबंधन की गणित दलितों-पिछड़ों और मुसलमानों की संख्या बल पर आधारित है। मुस्लिम और हिन्दू समाज की पिछड़ी जातियों-दलितों के वोट बैंक की ताकत वाले गैर भाजपा दल एक हो गये तो उनके हिस्से में  करीब 60-70 प्रतिशत जनसमर्थन एकजुट हो जायेगा। किन्तु इन दलों का नेता कौन होगा! ये तय करना आसान नहीं।
    इन गठबंधन का नेता अभी तक अदृश्य है। दलित-मुस्लिम वोट बैंक का अदृश्य नेतृत्व करने वाली कौन ताकत है ये अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता था। लेकिन अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि दलित-मुस्लिम गठजोड़ वाले संगठनों का अदृश्य नेतृत्व हनुमान जी कर रहे होंगे।
    जाहिर सी बात है कि हनुमान जी दलितों और मुसलमानों के सबसे बड़े खैरख्वाह होंगे। क्योंकि वो दलित भी हैं और मुसलमान भी। ये बात कोई और नहीं कह रहा भाजपा कह रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी को दलित कहा, फिर भाजपा एम एल सी बुक्कल नवाब ने हनुमान जी को मुसलमान कहा। यानी भाजपा के नजरिए से हनुमान जी दलित भी हैं और मुसलमान भी हैं। भाजपा ही ये भी कह रही है कि मोदी विरोधी गठबंधन जातिवादी और मुस्लिमवाद पर आधारित है और इस गठबंधन का नेतृत्व अदृश्य है।
    तो क्या दलित-मुस्लिम समीकरण वाले गठबंधन का नेतृत्व अदृश्य रूप से दलित और मुसलमान कहे जाने वाले हनुमान करेंगे।
    सोशल मीडिया पर एक शख्स ने लिखा कि भाजपा को शिकस्त देने की सशक्त रणनीति बनाने वाले गठबंधन को हनुमान जी की अपार शक्तियों का साथ मिलेगा। भाजपा की तमाम वादाखिलाफियों में सबसे अहम राम मंदिर ना बनवाने का धोखा है। हनुमान जी से बड़ा राम भक्त तो कोई नहीं! राम मंदिर ना बनवाने पर भाजपा को सबक सिखाने के लिए हनुमान जी गठबंधन को अपना आर्शीवाद जरूर देंगे।
    हनुमान जी को भाजपा ने कभी मुसलमान कहा तो कभी दलित, किन्तु राम मंदिर निर्माण का वादा ही नहीं निभाया। इसकी सजा हनुमान जी ही देंगे।

    Keep Reading

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026
    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    July 1, 2026
    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    July 1, 2026
    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    July 1, 2026
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading