Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    कोविड से बच्चे अनाथ हो गये हैं, विश्वविद्यालय ऐसे बच्चों को गोद लेने का काम करे: राज्यपाल

    ShagunBy ShagunJune 16, 2021 Education 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 572

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालयों को शिक्षा के साथ ही सामाजिक सरोकार लिए निर्देशित करती रही है। वस्तुतः उच्च शिक्षण संस्थान जब समाज सेवा धर्म के निर्वाह करते है तो उसका दोहरा लाभ होता है। एक तो उनकी सेवा से जरूरतमन्दों को राहत मिलती है, दूसरा यह कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही समाज के प्रति अपने दायित्व की प्रेरणा मिलती है। वह विश्वविद्यालय से निकलते है तब उनके पास केवल डिग्री नहीं होती, बल्कि इसके साथ समाज सेवा का जज्बा भी होता है। वह जीवकोपार्जन के लिए चाहे जिस क्षेत्र में जाएं, उनके मन में स्वार्थ या निजहित की चिंता नहीं होनी चाहिए। उन्हें समाज व राष्ट्र के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी का ज्ञान होना चाहिए।

    अनाथ बच्चों की सहायता

    कोरोना आपदा में अनेक मासूम बच्चों के सिर से माता पिता की छत्र छाया छीन गई। राज्य सरकार ने उनके पालन पोषण की योजना लागू की है। आनन्दी बेन चाहती है कि इसमें विश्वविद्यालय भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। भरण पोषण के साथ ही ऐसे बच्चों को स्नेह व पारिवारिक माहौल भी मिलना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि कोविड के कारण तमाम बच्चे अनाथ हो गये हैं। विश्वविद्यालय ऐसे बच्चों को गोद लेने का काम करे। उनकी समुचित देखभाल की व्यवस्था भी करें ताकि उन बच्चों को भी पारिवारिक माहौल मिल सके। इसके अलावा राज्यपाल ने विद्यार्थियों की सुविधा पर भी ध्यान दिया। कहा कि किसी भी विद्यार्थी को अपनी डिग्री प्राप्त करने के लिये विश्वविद्यालय के चक्कर न लगाना पड़े। उनकी डिग्रियां समयबद्ध उनके पते पर तत्काल प्रेषित कर दी जाये। दीक्षांत समारोह के बाद समस्त डिग्री भेजी जानी चाहिए। ये कार्य सम्बद्ध महाविद्यालय भी समयबद्ध तरीके से करें।

    महिला विकास केंद्रों का दायित्व

    आनन्दी बेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्थापित महिला विकास केंद्र ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने का कार्य करें। वर्तमान मे ग्राम पंचायत चुनाव में तैतीस प्रतिशत ग्रामीण महिलाएं, ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं है। इनमें से अधिकांश महिलायें स्वयं सहायता समूहों से है विश्वविद्यालय सेमिनार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दें साथ ही समाज में फैली विभिन्न सामाजिक कुरीतियों से भी अवगत करायें ताकि वे अपनी ग्राम सभा में ग्रामीण महिलाओं को योजनाओं का लाभ दे सकें साथ ही विभिन्न सामाजिक कुरीतियों खासकर दहेज प्रथा बेटा बेटी में भेद आदि से उन्हें बचने की सीख दे सकें। विश्वविद्यालय अपनी छात्राओं को नारी निकेतन चिकित्सालयों आदि का भ्रमण कराये ताकि वे वहां के अनुभव को जान सके और भविष्य में विभिन्न बुराइयों से दूर रह सकें।

    Shagun

    Keep Reading

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    1 Comment

    1. zovre lioptor on August 1, 2021 1:48 pm

      Great – I should certainly pronounce, impressed with your website. I had no trouble navigating through all tabs and related info ended up being truly easy to do to access. I recently found what I hoped for before you know it in the least. Reasonably unusual. Is likely to appreciate it for those who add forums or something, website theme . a tones way for your client to communicate. Nice task.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026
    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    July 10, 2026
    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    July 10, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading