Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    बदलेगी चित्रकूट की सूरत

    By September 14, 2019 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 651
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    विकास योजनाओं का भौतिक जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश के विभिन्न जनपदों व क्षेत्रों  की यात्रा कर रहे है। इस क्रम में वह चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने एक सौ इक्क्यासी करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें एक सौ इकहत्तर करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण तथा दस करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, बेसिक शिक्षा, आजीविका मिशन, ओडीओपी मेरी छत मेरा पानी’ इलाहाबाद बैंक, बाल विकास, वन, पर्यटन, स्वास्थ्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें विकास योजनाओं को रेखांकित किया गया था। मुख्यमंत्री ने बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अन्न प्राशन योजना का बच्चों को खीर खिलाकर शुभारम्भ किया। उन्होंने दिव्यांगजन लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर व अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए। स्कूली बच्चों को स्कूल बैग आदि भी वितरित किए।
    उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, मुख्यमंत्री आवास योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, उद्यान विभाग, दैवीय आपदा, कुम्हारी कला, बेसिक शिक्षा, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना व पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व प्रमाण पत्र का वितरण किया।
    उन्होंने कहा कि यह धरती पवित्र नगरी धर्म का प्रमुख केन्द्र रही है। हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का सर्वाधिक समय यहां पर व्यतीत किया। इस प्राचीन इतिहास के हम वंशज हैं। चित्रकूटवासी सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने इस तपोस्थली में जन्म लिया है।
    नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ अभियान चलाया जा रहा है। सरकार द्वारा कुम्हारी कला योजना संचालित की गई हैं। इसके तहत अब चक्के की जगह इलेक्ट्राॅनिक मशीनों द्वारा मिट्टी के बर्तन बनाए जाएंगे, जिससे इस कार्य से जुड़े लोगों की आय में चार गुनी वृद्धि होगी। पहले मिट्टी के बर्तनों को कोई नहीं लेता था। लेकिन अब आयोजनों में मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ेगी। कुम्हारी कला के लोगों को हर गांव में तालाबों के पट्टे दिए जाएंगे, ताकि वह मिट्टी निकाल कर बर्तन बना सकें। साथ ही, जब बरसात का जल इकट्ठा हो जाएगा, तो उसका भी उपयोग किया जा सकेगा। कुम्हारी कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है।
    बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिए पहले की सरकारें चिन्तित नहीं थीं, किन्तु प्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र के विकास हेतु कई योजनाएं चलायी हैं। दो महीने बाद ही प्रधानमंत्री द्वारा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया जाएगा। इसके निर्माण से चित्रकूट से दिल्ली की यात्रा पांच घण्टे में तय की जा सकेगी। पर्यटन के क्षेत्र में चित्रकूट की पहचान स्थापित करने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। यहां पर वायुमार्ग, सड़क मार्ग व ट्रेन मार्ग के कार्य किए जा रहे हैं। बुन्देलखण्ड में प्राकृतिक सौन्दर्य प्रचुरता से मौजूद है। यहां के हर गांव के घर-घर में पानी पहुंचाने  के लिए सरकार द्वारा नौ हजार करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे चेकडैम, नहर व तालाब आदि के कार्य किए जाएंगे। बुन्देलखण्ड क्षेत्र विकास से वंचित रहता था।
    बुन्देलखण्ड के विकास हेतु डिफेंस काॅरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। यहां फैक्ट्रियां स्थापित की जाएंगी, जिससे नौजवानों व बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उनके पलायन को रोका जा सकेगा। बुन्देलखण्ड हमारी बहुत पुरानी परम्परा की धरती है, जो देश की आजादी का केन्द्र बिन्दु भी रहा है। चित्रकूट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने तथा यहां सड़कों के निर्माण, गोवंश आदि पर भी ध्यान दिया जाए। इसके लिए बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के साथ मंत्री, सांसद व विधायक बैठक करें।
    राज्य सरकार द्वारा दूध की क्षमता बढ़ाने के लिए गो संवर्द्धन के लिए नये सिरे से कार्यवाही की जा रही है। प्रयागराज की तरह चित्रकूट की भी सूरत बदली जाएगी। इसके लिए कार्य योजना बनायी जा रही हैं। हर एक गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन, आयुष्मान व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के गोल्डन कार्ड देकर उनके जीवन को सुरक्षित किया जा रहा है। कायाकल्प योजना के माध्यम से काॅन्वेण्ट स्कूलों की तरह प्रत्येक प्राथमिक व उच्च विद्यालयों को विकसित किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कामतानाथ परिक्रमा पथ, लक्ष्मण पहाड़ी रोप-वे, रामघाट, वाल्मीकि आश्रम आदि तीर्थ क्षेत्रों का विकास व सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।

    Keep Reading

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading