Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    चुनाव 2024 में इंडिया वर्सेस एनडीए

    ShagunBy ShagunJuly 19, 2023 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 741

    लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू हो चुकी है मोदी सरकार यानि एनडीए के सामने अब इंडिया ( विपक्ष ) की एक बड़ी दीवार खड़ी कर दी गयी है ऐसे सोशल मीडिया पर एनडीटीवी का एक सर्वे आया है जिसमें इंडिया को 84 प्रतिशत वोट मिलने की सम्भावना बताई जा रही है ! लेकिन इससे यह तय नहीं माना जा सकता है कि इंडिया जीत ही गया क्योंकि मोदी सरकार बहुत मजबूत स्थिति है और उसे 39 दलों का समर्थन और हासिल हो गया है। फिलहाल स्थिति तो डाल- डाल मैं पात पात वाली है मुकाबला दिलचस्प होने कि सम्भावना है !

    फिलहाल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कर्नाटक विधानसभी चुनाव में जीत और विपक्षी दलों की एकता के प्रयासों जैसे कदमों से कांग्रेस में काफी उत्साह है। वह इस साल राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी खासी आशान्वित है। इनमें राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उसकी सरकारें हैं और उनके फिर चुने जाने की उम्मीद है जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा के भीतर बढ़ती गुटबाजी से भी उसको लगता है कि वहां उसकी सरकार बन जाएगी।

    यही कारण है कि वह भारतीय जनता पार्टी पर पूरी तरह से हमलावर है पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना करने से कोई मौका नहीं चूकती। इसी तारतम्य में उसने संसद के मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। पार्टी का कहना है कि हम चुनी हुई सरकारों के हक के लिए संघर्ष करेंगे। साथ ही उसने मणिपुर हिंसा, संघीय ढांचे पर आक्रमण और महंगाई समेत कई मुद्दों को भी उठाने का फैसला किया है।

    उसका कहना है कि वह चुनी हुई सरकारों के संवैधानिक अधिकारों पर केंद्र की राजग सरकार के आक्रमण का हमेशा विरोध करती रही है और आगे भी करती रहेगी पार्टी की इस घोषणा को इस मायने में अहम माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली से संबंधित केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर कांग्रेस से उसका रुख स्पष्ट करने की मांग कर रही है।

    पार्टी का यह भी कहना है कि वह इस सत्र में प्रधानमंत्री से मणिपुर के मामले पर स्पष्टीकरण की मांग करेगी। पार्टी चाहती है कि सत्र के शुरू में इस पर चर्चा हो, प्रधानमंत्री इस पर बोलें और सदन में मौजूद रहें। पार्टी ने राज्यपालों की भी इस बात की आलोचना की है कि वे राज्यों के संघीय ढांचे पर केंद्र के इशारे पर हमला कर रहे हैं। इस तरह यह बात साफ होती है कि संसद के आगामी सत्र में पार्टी सत्ता दल के ऊपर पूरी तरह से हमलावर रहेगी और उसे घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेगी। इस लिहाज से यह कहा जा सकता है कि संसद का आगामी सत्र काफी हंगामाखेज होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading