यूपी में लगातार कई दिन से मौसम ख़राब, देर रात बारिश और तेज आंधी- पानी ने शादियों के सीजन पर पानी फेरा
नई दिल्ली, 04 मई। भारत में लगातार पल- पल बदल रहे मौसम ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है मौसम विभाग के अनुसार अभी देश में आंधी-तूफान का खतरा अभी टला नहीं है। यह खतरा अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग ने कहा था कि चार से आठ मई यानी आगामी पांच दिनों तक मौसम खराब रहेगा। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी यानी एनडीएमए ने मौसम विभाग के हवाले से अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार यूपी, बिहार, झारखंड, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब केअलावा विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा सहित देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका ज्यादा है।

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार त्रिपुरा नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, के अलावा साउथ कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। उधर पश्चिमी राजस्थान फिर एक बार धूल भरी आंधी का सामना करेगा। बुधवार रात आये तूफान और बारिश से सवा सौ से भी अधिक लोग मारे गये थे। इसके अलावा करीब 200 लोग घायल भी हुए। पश्चिमी राजस्थान में फिर धूल भरी आंधी का अंदेशा है। तूफान और धूल भरी आंधी ने देश कई हिस्सों खासकर यूपी और राजस्थान में बड़ी तबाही मचाई थी। यूपी में तो लगातार कई दिन से मौसम करवट ले रहा है देर रात बारिश और तेज आंधी पानी ने शादियों के सीजन पर पानी फेर रखा है। मौसम विभाग ने चार मई से लेकर आठ मई तक देश के अलग-अलग हिस्सों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों अलर्ट रहने को कहा है।







