Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    हांगझू में छाए लखनऊ के भारतीय पैराबैडमिंटन खिलाड़ी

    ShagunBy ShagunOctober 31, 2023 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 799

    लखनऊ। भारत की पैराबैडमिंटन टीम ने चीन के हांगझू में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में 21 पदक अपनी झोली में डाले हैं। जिसमें से 4 स्‍वर्ण, 4 रजत और 13 कांस्‍य पदक शामिल हैं। इसमें खास बात यह है कि अधिकतर खिलाड़ियों का लंबे अर्से से अपने अदब के शहर लखनऊ से नाता रहा है। जहां उन्‍होंने अपनी खूबियों को एक्‍सीलिया स्‍कूल स्थित गौरव खन्‍ना एक्‍सीलिया बैडमिंटन एकेडमी में खुद को निखारा है।

    चीन रवाना होने से पहले एक्‍सीलिया स्‍कूल में आयोजित ‘हांगझू की उड़ान’ कार्यक्रम में भारतीय पैराबैडमिंटन टीम के राष्‍ट्रीय कोच गौरव खन्‍ना ने 15 पदक जीतने की बात कही थी। जिसका खिलाड़ियों ने ना सिर्फ मान रखा बल्कि भारत को मिले कुल 111 पदकों में 21 पदक पैराबैडमिंटन के खाते से आए।

    लखनऊ में रहकर जिन खिलाड़ियों ने अपने खेल को और निखारा है, उसमें एसएल-4 वर्ग में पुरुष एकल का स्‍वर्ण पदक जीतने वाले सुहास एलवाई, एसएल-3 वर्ग के प्रमोद भगत, एसएल-4 वर्ग के तरुण भगत आदि शामिल हैं। इन तीनों ही खिलाड़ियों ने हांगझू में स्‍वर्ण पदक हासिल किए हैं। सुहास और प्रमोद ने पुरुष एकल में तो तरुण ने युगल में नीतेश कुमार (एसएल-3) के साथ खिताब पर कब्‍जा जमाया।

    वहीं एसयू-5 वर्ग के पुरुष युगल में रजत पदक विजेता जोड़ी चिराग बरेठा और राज कुमार की रही। जो लखनऊ में लंबे समय से अपनी प्रतिभा को धार दे रहे हैं। कृष्‍णा नागर ने पुरुष एकल में रजत पदक हासिल किया। उन्‍होंने टोक्‍यो पैरालंपिक में एसएच-6 वर्ग में पुरुष एकल में स्‍वर्ण जीता था।

    इसके अतिरिक्‍त जिन अन्‍य खिलाड़ियों ने अपने खाते में विभिन्‍न वर्गों में कांस्‍य पदक दर्ज किए हैं, उनमें मंदीप कौर (एसएल-3), सुकांत कदम(एसएल-4), नित्‍या श्री(एसएच-6), रचना पटेल(एसएच-6), वैष्‍णवी पुनयानी (एसएल-4) आदि शामिल हैं। ये वह खिलाड़ी हैं जिन्‍होंने लखनऊ में रहकर स्‍वयं को निखारा है और आज भारत के लिए पैराबैडमिंटन में बड़ी उम्‍मीद बनकर उभरे हैं।

    वहीं जो अन्‍य खिलाड़ी लगातार चमक रहे हैं, उनमें टोक्‍यो पैरालंपिक खेलों के पदक विजेता मनोज सरकार, यूपी सरकार से लक्ष्‍मण पुरस्‍कार प्राप्‍त अबू हुबैदा, प्रेम कुमार अले, शशांक कुमार, अमू मोहन, पलक कोहली, सान्थिया विश्‍वनाथन, गोकुल दास और आकाश माधवन आदि शामिल हैं।

    लखनऊ की नित्‍या ने लगाई कांस्‍य पदकों की हैट्रिक

    लखनऊ। एक्‍सीलिया स्‍कूल में 12वीं में पढ़ रही नित्‍या श्री ने चीन के हांगझू में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में तीन कांस्‍य पदक अपने नाम किए हैं। एशियाई पैरा खेलों का आयोजन 22 से 28 अक्‍टूबर के बीच किया गया था।

    पैराबैडमिंटन की विभिन्‍न स्‍पर्धाओं में नित्‍या ने एसएच-6 वर्ग के महिला एकल, युगल और मिश्रित युगल में पदकों की तिकड़ी लगाई। युगल में रचना पटेल के साथ तो मिश्रित युगल में नित्‍या ने शिवराजन सोलैमलाइ के संग कांस्‍य पदक जीते। तीनों ही स्‍पर्धाओं में नित्‍या ने बगैर किसी दबाव के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, हालांकि इसके बाद उनकी उम्‍मीदें परवान नहीं चढ़ सकीं। वहीं एक्‍सीलिया से बीते वर्ष 12वीं उत्‍तीर्ण करने वाली वैष्‍णवी पुनयानी ने एसएल-4 वर्ग के महिला एकल में कांस्‍य पदक हासिल किया। सेमीफाइनल पहुंचने तक वैष्‍णवी का प्रदर्शन शानदार रहा था।

    Shagun

    Keep Reading

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading