Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अजीब जानवर है जितना भी खा ले भूखा ही रहता है…

    ShagunBy ShagunJune 1, 2022 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,236

    संस्मरण : अनुराग प्रकाश

    मगरमच्छ को पहली बार मैंने कितने वर्ष की उम्र में देखा, ये मुझे भी ठीक से याद नहीं हा ……. हा ये याद है कि पहले हमारे लखीमपुर खीरी में दशहरे के मेले में एक अस्थायी ज़ू लगता था। पहले वही मैंने एक छोटे से केज में शायद वो 4×7 से ज्यादा नही होगा आधा बॉक्स जैसा था जिसमे पानी भरा था और ऊपर केज बना हुआ था उसी में, पहली बार मगरमच्छ को देखा था। उसके बाद से इस जानवर को और जानने की व देखने की इच्छा थी।

    कुछ फिल्में जैसे खून भरी मांग व शान ने इस जानवर की छवि और खतरनाक बना दी थी मेरे मन मे। शान का वो डायलाग ” अजीब जानवर है जितना भी खा ले भूखा ही रहता है” ने इसे देखने व जानने को और उतावला कर दिया।

    जब करीब 16 साल पहले मैंने दुधवा टाइगर रिजर्व के पास बंसिनगर गांव में अपने रहने के लिए एक कमरा बनवाया तो उसका काम पूरा होते ही बंसिनगर में बाढ़ आ गई।

    बाढ़ का पानी मेरे कमरे के चारो ओर भर गया और जब मैं वहाँ पहुँचा तो देखा कि एक बड़ा मगरमच्छ मेरे कमरे के सामने ही तैर रहा है । उसे देखते ही मैं बाढ़ की सारी बात भूल कर मगरमच्छ का तैरना एन्जॉय करने लगा । ये देख कर गावं वाले भी अजीब तरह से मुझे देखने लगे। तब मुझे पता चला कि मगरमच्छ तो हमारे सबसे करीबी पड़ोसी है और बड़ी अच्छी तादात में हमारे आसपास मौजूद है।

    ये जानकर मेरी खुशी का ठिकाना न रहा। उसके बाद तो हर ऋतु में इन्हे देखना व उनकी हरकतों को नोटिस करना मेरी दिनचर्या बन गई। आज भी लगभग रोज़ ही मैं इन्हें देखने नजदीक की नदी व तालाबों पर जाता हूँ।

    इनके छोटे बच्चों से लेकर विशालकाय मगरमच्छ तक को मैंने इनके प्राकृतिक पर्यावास में खेलते, लड़ते व शिकार करते हुए देखा है। जब इस जानवर ने मुझे अपने इतने पास आने दिया व अपनी दुनिया मे झांकने का मौका दिया, तो मैं उसके नाम पर अपने कैम्प का नाम तो रख ही सकता हूँ।मगरमच्छ से अपने इसी प्रेम के कारण मैं अपने होम स्टे का नाम भी CROC CAMP रखा है ।

    #CROC CAMP
    Shagun

    Keep Reading

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading