Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    आलिया के सितारों को बुलंदियों पर पहुंचाएगा भट्ट के साथ कपूर सरनेम: अंक ज्योतिष

    ShagunBy ShagunMay 7, 2022Updated:May 7, 2022 TV / Smart Phone No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 731
    1. डायरेक्शन-प्रोडक्शन में चमकेगा रणबीर का करियर- अंक ज्योतिष जे पी तोलानी जी
    2. रणबीर को लेकर अंक ज्योतिष की यह भी सलाह है कि उन्हें फिल्मों के निर्माण/निर्देशन पर अधिक ध्यान देना चाहिए क्योंकि उनके मास्टर नंबर अभिनय के लिए अधिक अनुकूल नहीं हैं। और अगर वह अभिनय में अपना करियर बनाना जारी रखेंगे तो उन दोनों में अहंकार का टकराव देखने को मिलेगा।

     मुम्बई, 07 मई 2022: 14 अप्रैल को बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, परिवार और करीबियों के बीच परिणय सूत्र में बंध गए। पति-पत्नी के नए रिश्ते से जुड़े रणवीर-आलिया के लिए दुनियाभर से उनके चाहने वालों व शुभचिंतकों के बधाई सन्देश आ रहे हैं। इस बीच अंक ज्योतिष जे.पी. तोलानी ने भी न्यूमरोलॉजी की दृष्टि से इस नए जोड़े के आगामी भविष्य को लेकर गणना की है।

    अंक ज्योतिष के अनुसार रणबीर-आलिया का विवाह, फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफलतम शादियों में से एक होने वाला है, साथ ही इस गठबंधन में यह दोनों एक दूसरे के भाग्योदय का कारक बनेंगे, जबकि आलिया, रणबीर के लिए अति भाग्यशाली सिद्ध होंगी। ज्योतिष तोलानी द्वारा 24 से अधिक मापदंडों, जिनमें नाम संख्या, मूल संख्या, भाग्य संख्या, राशि संख्या, आगामी चक्र, तिथि संगतता आदि की संख्यात्मक गणनाओं के आधार पर आलिया-रणबीर के शादीशुदा भविष्य को टटोलने का प्रयास किया गया है।

    Image

    न्यूमरोलॉजी में मूलांक और भाग्यांक आदि संख्याओं का सबसे अधिक महत्व होता है। अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार, आलिया भट्ट का नेम-नंबर 22 यानी 4 निकलता है, वहीं उनकी जन्म तिथि 15/03/1993 के अनुसार उनका बर्थ-नंबर 6 और डेस्टिनी नंबर या भाग्यांक 31 यानी 4 होता है। दूसरी तरफ रणबीर कपूर का नेम-नंबर 44 यानी 8 निकलता है। जबकि उनकी जन्म तिथि 28/09/1982 के मुताबिक उनका बर्थ-नंबर 1 और डेस्टिनी नंबर 39/12 यानी 3 प्राप्त होता है। इसके आलावा आलिया-रणबीर की शादी की तारीख 14/04/2022 है, जिसका मूलांक 14 यानी 5 निकलता है, और भाग्यांक 15 अर्थात 6 निकलता है।

    Image

    इस जोड़े ने 4 संख्या के कुल योग पर शादी की है। जो दोनों ही जोड़े के नाम संख्याओं में एक प्रमुख अंक है, साथ ही दिनांक का संयोजन 4 और 6 है, जो आलिया के मूल नंबरों के समान है लेकिन यह नंबर, रणबीर कपूर के अनुकूल नहीं हैं। जे. पी. तोलानी के अनुसार, 2020 (कुल संख्या योग 4) के बाद से आलिया अपने पेशेवर जीवन के सुनहरे दौर में चल रही हैं, जो उनकी शादी की तारीख में भी मुख्य संख्याओं में से एक है, इसलिए, यह शादी उसके लिए भाग्य लेकर आएगी और आने वाले वर्षों में वह बॉलीवुड की सबसे अधिक मांग वाली अभिनेत्रियों में से एक के रूप में उभरेंगी।

    Image

    ज्योतिष तोलानी ने बताया कि, “रणबीर के मामले में हमने पाया है कि साल 2018 के बाद से उनका करियर सही दिशा में नहीं बढ़ रहा था, लेकिन शादी के बाद आलिया के मूल नंबर, उनके लिए लेडी लक के रूप में काम करेंगे, इसलिए, उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में उनका करियर सफल होगा। लेकिन चूंकि, रणबीर की मूल संख्याएं डायरेक्शन और प्रोडक्शन की तरफ अधिक झुकाव दर्शाती हैं, इसलिए भविष्य में उन्हें संभवतः प्रोडक्शन से जुड़ते हुए देखा जा सकता है, जिसमें उनके सितारे, 2028 के बाद बुलंदियों पर होने की पूरी संभावना है।”

    रणबीर को लेकर उन्होंने यह भी सलाह है कि उन्हें फिल्मों के निर्माण/निर्देशन पर अधिक ध्यान देना चाहिए क्योंकि उनके मास्टर नंबर अभिनय के लिए अधिक अनुकूल नहीं हैं। और अगर वह अभिनय में अपना करियर बनाना जारी रखेंगे तो उन दोनों में अहंकार का टकराव देखने को मिलेगा।

    बॉलीवुड की ज्यादातर अभिनेत्रियां शादी के बाद, अपना सरनेम या उपनाम न बदलने में विश्वास रखती हैं, वहीं अंक ज्योतिष के हिसाब से आलिया के लिए यह सलाह दी जाती है कि वह अपने उपनाम में कपूर का इस्तेमाल अवश्य करें. विगत 20 वर्षों सैकड़ों सटीक गणना कर चुके तोलानी के अनुसार, यदि आलिया भट्ट अपने नाम के साथ “कपूर” उपनाम अपनाती है तो यह उन्हें और अधिक सफलता दिलाएगा और वह अपने परिपक्व अभिनय कौशल के लिए अधिक पहचानी जाएंगी। इसलिए, उन्हें अपने मूल भट्ट उपनाम के साथ “कपूर” उपनाम का उपयोग करना चाहिए। वहीं पितृत्व के मामले में यह जोड़ा, 2027 तक अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकता है, जबकि आलिया प्रेगनेंसी के लिए गैर-पारंपरिक तरीकों की तरफ जा सकती हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    Blessings of Saints on the Banks of the Ganges: ‘Krishnavataram’ Team Receives Divine Energy

    गंगा किनारे संतों का आशीर्वाद, ‘कृष्णावतारम’ टीम को मिली दिव्य ऊर्जा

    Tia Bajpai Embarks on a Thrilling Journey with Real Bikers Tia Bajpai’s ‘Mundeya Ve’ Showcases a New Spirit of Freedom and Adventure

    आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

    Two Unique Glimpses of Indian Glamour at Cannes 2026: Sezal Sharma Steals the Spotlight, While Tanishaa Preserves the Legacy of Cinema.

    कांन्स 2026 में भारतीय ग्लैमर की दो अनोखी झलकियां, सेज़ल शर्मा ने लूटी महफिल तो तनिषा ने सहेजी सिनेमा की विरासत

    Actress Nyrraa M Banerji is once again making headlines with her stunningly glamorous and stylish appearance. Through her latest photos, she has created a buzz on social media, leaving fans mesmerized and showering her with praise. Known for her distinctive presence in the world of fashion and glamour, Nyrraa has once again captured everyone's attention with a look that is both bold and elegantly sophisticated. In the recently shared pictures, Nyrraa's confidence, fashion sense, and captivating personality shine through effortlessly. Her striking outfit, flawless makeup, and powerful expressions add an extra layer of charm to her overall appearance.

    नायरा एम बनर्जी का बोल्ड ग्लैमर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    June 8, 2026
    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    June 8, 2026
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading