Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    करवाचौथ: पति की लम्बी आयु की कामना के साथ सजने संवरने का खूबसूरत दिन

    ShagunBy ShagunOctober 13, 2022 festival No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 638

    करवा चौथ अर्थात सुहागिन महिलाओं का आज पवित्र पर्व है । सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत की सभी तैयारियां कर ली हैं। हांथों में मेंहदी सजाने के साथ पैरों में रंग की खूबसूरत रंगोली के साथ अच्छे पकवान बनाये है।

    इस पर्व को लेकर पूर्व संध्या पर बाजार में महिलाओं की खरीददारी को लेकर खासी भीड़ दिखाई दी। महिलाओं ने बाजार से अन्य पूजन सामग्री करवा, कलेंडर, सिरकी आदि भी खरीदी। कपड़ों, ज्वैलरी की दुकानों पर खूब भीड़ नजर आई। ब्यूटी व मेहंदी पार्लर पर भी विवाहिताओं का तांता लगा रहा। पति भी जीवन संगिनी के लिए उपहार खरीदते नजर आए।

    हिंदू धर्म में रीति रिवाज के अनुुसार इस पर्व को मनाया जाता है, दिन भर व्रत रहने के बाद महिलाएं शाम को चावल के आटे के बने चंद्रमा, साथ में शंकर-पार्वती, गणेश-लक्ष्मी व शादी में मिले सिंदूर दान की पूजा करती है। चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण कर अपना व्रत खोलेंगी। यह पूजा संयुक्त परिवार की महिलाएं एक साथ घर की वेदी पर करतीं हैं।

    कहीं-कहीं मोहल्ले व सामाजिक रूप से सामूहिक रूप से भी महिलाएं इस पर्व को मनाती हैं। शाम को घरों में पकवान भी बनते हैं, इनमें विशेष रूप से चावल के आटे व चने की दाल से बनने वाला फरा विशेष रूप से शामिल होता है।

    दिनभर दुकानों पर लगी रही लंबी लाइन:

    लखनऊ। करवाचौथ का उल्लास बृहस्पतिवार को बाजार में दिखा। कारोबारियों के चेहरे पर खुशी के साथ बाजार भी खिल उठा। कपड़े-साड़ियों व सराफा बाजार में देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा। वहीं मौसम के रुख के चलते महिलाओं ने करवाचौथ की पूर्व संध्या से एक दिन पहले ही मेहंदी लगवानी शुरू कर दी। हजरतरगंज, भूतनाथ, पत्रकारपुरम, आलमबाग आदि प्रमुख बाजारों, ब्यूटी पार्लर में लंबी बुकिंग के बीच हाथ भर-भरकर मेहंदी लगवाई।

    मंहगे करवा की मांग:

    करवाचौथ पर चांदी के करवे की मांग आज भी कायम है। कारोबारियों का कहना है कि 10 से 50 हजार तक के चांदी के करवे की मांग बनी रहती है। सराफा कारोबारी प्रदीप कुमार अग्रवाल के मुताबिक, खासकर पंजाबी परिवारों या फिर जिन पंजाबी परिवारों में बहू-बेटियां विदेश में हैं और उनका इस बार पहला करवाचौथ है, उनके लिए विशेष तौर पर करवा खरीद कर भेजा जाता है।

    सर्राफ आरबी ज्वेलर्स ने बताया कि करवा चौथ पर गिफ्ट के तौर पर अंगूठी और चाँदी की बिछिया सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है।

    अमीनाबाद स्थित एक ब्यूटी पार्लर की संगीता वाधवानी ने बताया कि महिलाओं ने फैशियल, वैक्स, क्लीनजर, विलीच नई स्टाइल के बाल, आईब्रो सैट कराने में दिलचस्पी दिखाई।

    • गौरव मिश्रा 

    Shagun

    Keep Reading

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    October 15, 2026
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading