Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    औषधीय पौधों को प्रोत्साहन देने का उचित समय, किसान होंगे लाभान्वित

    By January 11, 2020 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 572

    हमारे देश की जनसंख्या का एक बड़ा भाग गांवों में बसता है। पूर्व में तो गांवों का दायरा और भी बड़ा था और आज जिसे ग्रामीण रहन-सहन कहा जाता है, वही लोगों के जीवन में मुख्य स्थान रखता था। ऐसे में यह बात महत्व की हो जाती है कि तबके जीवन की मुख्य बातों पर इस दृष्टिकोण से ध्यान दिया जाय कि क्या वे आज के वातावरण में वे लाभदायक साबित हो सकती हैं।

    संतोष का विषय है कि इनमें अधिकांश विषयों का उत्तर हां में ही मिलता है। एक उदाहरण औषधीय पौधों का है। इन पौधों का प्रारम्भ से ही महत्व रहा है। आज भी हर्बल उत्पादों और जड़ी-बूटियों का प्रयोग लोगों की दिनचर्या का प्रधान अंग है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की राज्य आयुष सोसाइटी का ये निर्णय महत्वपूर्ण है कि औषधीय पौधों की खेती का दायरा बढ़ाया जायेगा। ऐसे पौधों के प्रयोग से जहां दवा की शुद्धता सुनिश्चित हो सकेगी तो दूसरी ओर उसकी सुलभता भी बढ़ेगी। ऐसी कई दवाएं हैं जो विशुद्ध रूप से वनस्पतियों से निर्मित होती हैं लेकिन सम्बन्धित वनस्पतियों के बारे में पता न होने के कारण वे दवाएं बनाई नहीं जा सकतीं।

    file photo

    यह बात भी सही है कि पाश्चात्य चिकित्सा विज्ञान के मुख्य चलन में आ जाने के बाद भारतीय समाज अपनी इन धरोहरों के प्रति उदासीन और फिर विमुख होता गया। समय बीतने के साथ जब पता चला कि इनमें कई दवाएं स्थाई रूप से कारगर नहीं हैं तो अपनी परम्परागत औषधीय पद्धतियां और उनके चमत्कार फिर याद आने लगे।

    औषधीय पौधों को प्रोत्साहन देने से फायदा यह भी है कि इसकी खेती करके किसान भी इससे लाभान्वित हो सकेंगे, साथ में इसका इस्तेमाल करने के मौके भी बढ़ेंगे। हां, इसमें ध्यान रखने की बात यह है कि आधुनिक समय में इस कदम को वैज्ञानिकता के साथ जोड़ा जाय जिससे इसकी गुणवत्ता में और अधिक वृद्धि की जा सके। जहां तक इसकी खेती की बात है तो उसको भी उन्नत तरीके से जोड़ें तो किसान को होने वाला लाभ और अधिक बढ़ सकेगा।

    Keep Reading

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Ranbir Kapoor Becomes 'Maryada Purushottam Ram'

    समाज से मर्यादा का ह्रास, राम को फिर वनवास

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    July 14, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    July 14, 2026
    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    July 14, 2026
    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    July 14, 2026
    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    July 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading