Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    महलों के मालिक राजा महमूदाबाद को मिली 6/4 फीट की क़ब्र, 50 हजार करोड़ से अधिक के थे मालिक

    ShagunBy ShagunOctober 4, 2023Updated:October 4, 2023 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,233

    नवेद शिकोह

    ना जाने कितने ही राजाओं के तस्किरे सुने लेकिन हक़ीक़त में देखा एक ही राजा। इस राजा को हम राजा महमूदाबाद के नाम से जानते हैं। अस्सी बरस की उम्र में ये राजा भी अपने महल, रियासत और मिल्कियत छोड़ कर खाली हाथ चला गया। अन्य राजाओं की तरह अब ये भी किस्सों-कहानियों का हिस्सा बन जाएंगे। लखनवी कुर्ता, अचकन, शेरवानी-चूड़ीदार पैजामे..जैसे पारंपरिक लिबास में ये राजा अब हकीकत में कभी नज़र नहीं आएगा।

    मौत की हक़ीक़त के आगे किसी राजा महाराजा की भी नहीं चलती। ये अकेले ऐसे राजा थे जिनकी हयात (जिन्दगी) थी, वो भी मौत के हमराह हो गए, मरहूमों में शामिल हो गए। राजा महमूदाबाद से मशहूर इनका पूरा नाम था- अमिर मोहम्मद ख़ान सुलेमान मियां। वैसे तो इन्हें महमूदाबाद के राजा के तौर पर जाना जाता था लेकिन इनकी सल्तनत- रियासत और मिल्कियत लखनऊ तक फैली हुई हैं। खासकर लखनऊ के तमाम ख़ास इलाक़े की तारीखी जगहों के ये मालिक थे। हजरतगंज भी इसके अधिकार क्षेत्र मे रहा। कहा जाता है कि करीब आधा हजरतगंज इनका है। यहां के बाजार की दुकानें राजा साहब की पुश्तैनी जमीन का हिस्सा हैं। इसी तरह शहर के तमाम ख़ास इलाकों पर इनकी कोठियां-हवेलियां पुरानी रवायतों की आखिरी निशानी है। गरीबों की मदद का जज़्बा, सोशल वर्क, गंगा जमुनी तहज़ीब, अदब, ज़बान, संस्कृति को जिन्दा रखने की भावना, वतनपरस्तई, मज़हबी फराइज (कर्तव्य) निभाने में भी वो राजा थे। राजा साहब शिया मुसलमान थे और हज़रत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम की अज़ादारी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। वो ख़ुद भी बेहतरीन मर्सियाख़ान थे। (कर्बला की जंग को वर्णित करने वाले उर्दू साहित्य मर्सियां को एक ख़ास अंदाज़ में पेश करने वाले को मर्सियाख़ान कहते हैं।)

    लखनऊ की बारादरी में उनकी एतिहासिक कोठी राजा महमूदाबाद हाउस के नाम से मशहूर है। दर्जनों मशहूर फिल्मों की शूटिंग भी इसमें हुई है। जिसमें कुछ समय पहले सदी के नायक अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो सिताबो की भी शूटिंग हुई थी।


    सीतापुर जिले के महमूदाबाद नगर में मोहर्रम के मशहूर जुलूस और लखनऊ की तारीखी मजलिसें राजा साहब ने शुरू की थीं। ये आयोजन आज भी मोहर्रम की रौनक का हिस्सा हैं।

    1985 में राजा साहब कांग्रेस से महमूदाबाद विधानसभा में विधायक रहे। 2006 मे सरकारी आंकलन के मुताबिक इनकी सम्पतियों की कीमत पचास हजार करोड़ है। लखनऊ के हजरत गंज से लेकर कैसरबाग बारादरी के महमूदाबाद हाउस और बटलर पैलेस सार्वाधिक मशहूर है।

    लेकिन सच ये भी है कि अमीर मोहम्मद ख़ान उर्फ राजा महमूदाबाद हर शख्स की तरह इस दुनियां में ख़ाली हाथ ही आए थे और खाली हाथ ही दुनिया छोड़कर चले गए। पचास हजार करोड़ से ज्यादा की सम्पतियों, महलों और सैकड़ों एकड़ जमीन के मालिक हर राजा-महाराजा की तरह छह बाई चार फीट ज़मीन की क़ब्र की ख़ाक में राजा महमूदाबाद भी हमेशा-हमेशा के लिए दफ्न हो जाएंगे। बस इनकी तहज़ीब, ख़िदमात,परंफराएं और अखलाक (कुशल आचरण और व्यवहार) की सम्पत्ति ही ज़िन्दा रहेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading