Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Uncategorized

    मुख्यमंत्री ने कुकरैल में पौधरोपण कर वन महोत्सव का शुभारम्भ किया

    By July 1, 2017 Uncategorized No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    s1
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 574
    • बच्चों को स्कूल बैग, यूनीफाॅर्म तथा पुस्तकें प्रदान कर शैक्षिक-सत्र वर्ष 2017-18 के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारम्भ भी किया
    • मुख्यमंत्री ने झण्डी दिखाकर स्कूल चलो अभियान के नामांकन रथ को रवाना किया
    • 200 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, यूनीफाॅर्म तथा पुस्तकें वितरित की गयीं
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां कुकरैल पूर्वी, जरहरा वन ब्लाॅक में पौधरोपण कर वन महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जी ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूलों के 10 बच्चों को स्कूल बैग, यूनीफाॅर्म तथा पुस्तकें प्रदान कर शैक्षिक-सत्र वर्ष 2017-18 के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने झण्डी दिखाकर शैक्षिक सत्र 2017-18 के लिए स्कूल चलो अभियान के नामांकन रथ को रवाना किया। कार्यक्रम में 200 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, यूनीफाॅर्म तथा पुस्तकें वितरित की गयीं।
    ज्ञातव्य है कि वृक्षारोपण अभियान में जनसहयोग प्राप्त करने के लिए वर्ष 1950 से प्रत्येक वर्ष जुलाई माह के प्रथम सप्ताह को वन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी दिनांक 1 से 7 जुलाई, 2017 के मध्य वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन विभाग की स्मारिका तथा ‘धार्मिक वाटिका’ पुस्तिका का विमोचन भी किया।
    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा पंचवटी, नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता पैदा करने के लिए जो प्रेरणा प्रदान की गई थी, प्रदेश के वन विभाग ने उसे अक्षरशः लागू किया है। हमारी ऋषि परम्परा में भी ग्रह दोष मिटाने के लिए पौधरोपण का अद्भुत सन्दर्भ मिलता है। इस स्थान पर भी आज पंचवटी लगाने का कार्य हुआ है।
    आयोजन की प्रशंसा करते हुए योगी जी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र के विकास की सम्भावनाएं बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ शहर के अन्दर कुकरैल जैसा वन क्षेत्र होना बहुत महत्वपूर्ण है। यहां पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त घड़ियाल प्रजनन केन्द्र भी स्थापित है। लखनऊ में ईको-टूरिज्म के विकास की अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा कुकरैल वन क्षेत्र को 3 वर्ष में आधुनिक ढंग से पर्यटकों के लिए आकर्षण के केन्द्र के रूप में विकसित किया जाए। वन क्षेत्र के विकास में जनसहभागिता पर विशेष बल दिया जाए। वन क्षेत्र में स्मृति वाटिका विकसित की जाए, जिसमें लोगों को जन्म दिवस, विवाह तिथि अथवा ग्रहशान्ति आदि के लिए वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया जाए।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गंगा माता के संरक्षण, उनकी स्वच्छता और निर्मलता के लिए वन महोत्सव के दौरान गंगा जी के किनारे स्थित 27 जनपदों में विशेष वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाएगा। 5 जुलाई, 2017 को वे स्वयं जनपद हापुड़ स्थित गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा जी के तट पर विशेष वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद में गंगा जी के तट पर तथा अन्य मंत्रिगण, सांसद, विधायक अलग-अलग जनपदों में वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता कर इन्हें सफल बनाने का आग्रह किया। उन्हांेने कहा कि वन महोत्सव के दौरान पूरे प्रदेश में लगभग 6.55 करोड़ पौधों को रोपा जाएगा। इनमें से 4.3 करोड़ पौधे वन विभाग द्वारा तथा 2.24 करोड़ पौधे लोक निर्माण, सिंचाई, ग्राम्य विकास, शिक्षा आदि विभागों द्वारा रोपित किये जाएंगे।
    s2
    ‘स्कूल चलो अभियान’ के आयोजन के लिए विभागीय मंत्रिगण एवं अधिकारियों को बधाई देते हुए योगी जी ने कहा कि पहली बार गरीब का बच्चा भी अच्छे कपड़े पहनकर काॅन्वेण्ट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की तरह स्कूल जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि यह अभियान हर गांव, कस्बे तथा शहर में संचालित हो और प्रदेश का कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। प्रत्येक बच्चे को समय से किताब, जूते-मोजे, बैग, पुस्तकें आदि उपलब्ध करा दी जाएं।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में एक लाख 59 हजार प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा 5 लाख शिक्षक हैं। इन स्कूलों में लगभग एक करोड़ 52 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इसके मद्देनजर यह एक बड़ा अभियान है। अभियान के तहत स्कूल आने वाले अतिरिक्त बच्चों को पुस्तकें, यूनीफाॅर्म आदि सुविधाएं समय से उपलब्ध करा दी जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि 6 से 14 वर्ष का प्रत्येक बच्चा स्कूल आये। विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनाये रखने पर यही बच्चे खूब पढ़कर-आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करेंगे।
    कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा अपने संतान की तरह करें। इससे बड़े पैमाने पर पेड़ लगेंगे और पर्यावरण बेहतर होगा। वन मंत्री श्री दारा सिंह चैहान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पेड़ है तो प्राण है। इसके दृष्टिगत जीवन बचाने के लिए पेड़ों को बचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने प्रदेश में अवैध कटान, शिकार तथा खनन को रोकने में सफलता प्राप्त की है।
    बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अनुपमा जैसवाल ने कहा कि पेड़ हमें हवा, फल, फूल, औषधियां आदि देते हैं। वनों के नष्ट होने से मिलता कम है, खो अधिक जाता है। ऋषियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व पता था। इसीलिए पीपल, वट, तुलसी आदि देव वृक्ष कहे जाते हैं। बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने के मद्देनजर मुख्यमंत्री जी का बेसिक शिक्षा पर विशेष ध्यान है। स्कूल चलो अभियान की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है। नयी यूनीफाॅर्म से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा है। इससे पढ़ाई के प्रति उनकी लगन बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्र का बच्चा भी किसी भी क्षेत्र में अपना नाम रौशन कर सकता है।
    वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजीव सरन ने इस अवसर पर कहा कि इस वर्ष वृक्षारोपण अभियान को जनआन्दोलन के रूप में चलाया जाएगा। अभियान में स्कूली बच्चों, किसानों, सैनिकों, व्यापार मण्डल आदि का सहयोग लिया जाएगा। वन महोत्सव के दौरान प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। 5 जुलाई, 2017 को लगभग 5 करोड़ स्कूली छात्रों को वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में शपथ दिलायी जाएगी।
    इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्रिगण श्री सूर्य प्रताप शाही, श्री श्रीकांत शर्मा, श्री बृजेश पाठक, श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, श्री आशुतोष टण्डन, श्री एस०पी० बघेल, श्री स्वतंत्र देव सिंह, श्री उपेन्द्र तिवारी, श्रीमती स्वाती सिंह, श्री संदीप सिंह, श्री महेन्द्र सिंह, श्री मोहसिन रज़ा, श्री बलदेव सिंह ओलख सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Keep Reading

    यह मेरे सपने के सच होने से कम नहीं था: अक्षरा

    अब जून में रिलीज होगी फिल्म “नो मीन्स नो”

    जीवन के उच्च आदर्श

    जन कल्याण के लिए जनसंख्या नीति

    होली के लिए तैयार हैं घर के बने शुद्ध पापड के साथ लजीज गुजराती फाफड़ा

    सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों का बढ़ा विश्वास

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deepika Padukone in Action Mode Even During Pregnancy, Set to Shine in ‘Raaka’

    ‘राका’ में दीपिका पादुकोण को मिला पावरफुल रोल

    April 29, 2026
    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    April 29, 2026
    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    April 29, 2026
    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    April 29, 2026
    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    April 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading