Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    सीएसआईआर के साथ मिलकर एलडीए पार्कों को ग्रीन बेल्ट के रूप में करेगा विकसित

    ShagunBy ShagunOctober 25, 2021 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 595

    सीएसआईआर ने मनाया 68वां वार्षिक दिवस, एलडीए के साथ हुआ समझौता

    लखनऊ, 25 अक्टूबर 2021: सीएसआईआर- राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान ने अपना 68वां वार्षिक दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रो. के.पी. गोपीनाथन, विशिष्ट प्रोफेसर, भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु, मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो एस के बारिक ने वार्षिक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष के दौरान संस्थान ने पादप विज्ञान से सम्बंधित कुल 132 परियोजनाओं पर अनुसंधान एवं विकास कार्य को आगे बढ़ाया है।

    इस अवसर पर संस्थान द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण के साथ एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किये गये, जिसके अंतर्गत संस्थान के विशेषज्ञ वैज्ञानिक लखनऊ नगर में स्थित पार्कों को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करने में सहयोग करेंगे।

    प्रो. बारिक ने कहा कि संस्थान द्वारा कोरोना महामारी के दौरान हर्बल हैण्ड सैनीटाईजर, मास्क स्ट्रेस रिड्यूसर उत्पादों के साथ-साथ तीन अन्य पादप आधारित उत्पादों को विकसित करके उनकी प्रौद्योगिकी विभिन्न उद्योगों को हस्तांतरित की गई। इनमें हल्दी की पत्तियों पर आधारित फ्लोर मॉप, युरोलिथिअसिस (गुर्दे की पथरी) कम करने की हर्बल दवा एवं पारम्परिक काढ़ा शामिल है।

    प्रो. बारिक ने कहा कि महामारी के दौरान कोरोना टेस्ट की क्षमता बढ़ाने के लिए संस्थान ने एक आधुनिक वाईरोलॉजी प्रयोगशाला की स्थापना भी की जिसमें अगस्त 2021 तक लगभग दो लाख साठ हज़ार कोरोना नमूनों की जांच की गयी। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा आठ नई प्रजातियों को खोजा गया, साथ ही भारत से पहली बार नए भौगोलिक रिकॉर्ड के रूप में 26 प्रजातियों को खोजा गया।

    उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश के आर्सेनिक-दूषित जिलों में आर्सेनिक प्रदूषण का आकलन और निगरानी करने के प्रयासों में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की गई। उत्तर प्रदेश में हेक्साक्लोरोसाइक्लोहेक्सेन (एचसीएच) डंपसाइटों का सूक्ष्म जैविक उपचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए भूमिसुधार किया गया। औषधीय एवं औद्योगिक उपयोग के लिए बेहतर कैनाबिस लाइनों का विकास किया गया।

    उन्होंने कहा कि संस्थान के वनस्पति उद्यान में एक साईकस उद्यान को विकसित किया गया जिसके अंतर्गत साईकस की विलुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण कार्यक्रमों को चलाया गया। इस अवसर पर प्रो गोपीनाथन ने रेशम पैदा करने वाले कीटों पर चर्चा करते हुए कहा कि कीट सर्वाधिक विविधता प्रदर्शित करने वाले जीव हैं एवं इस कारण विकास तंत्र में विविधता को समझने के लिए बहुत अच्छे उदाहरण उपलब्ध कराते हैं। ऐसा ही एक कीड़ा है रेशम का कीड़ा। ये कीट अपनी लार्वा अवस्था के दौरान अपने मुंह में मौजूद रेशम की ग्रंथियों से इस रेशम के धागे को बनाते हैं, जिससे उनके चारों तरफ एक आवरण बनाता है जिसे कोकून कहते हैं।

    डॉ. शरद श्रीवास्तव, वरि. प्रधान वैज्ञानिक ने बताया कि संस्थान के पास उपलब्ध पुष्पकृषि तकनीकियों के साथ इस पार्कों को ग्रीन लंग्स के रूप में कश्मीर के प्रसिद्द शालीमार उद्यान के तर्ज पर विकसित किया जायेगा। पवन कुमार गंगवार, सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण ने कहा कि एनबीआरआई अपने प्रसिद्द वनस्पति उद्यान के लिए जाना जाता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Neeru Sharma's 'Bandra Boy' makes history in New York

    नीरू शर्मा की ‘बांद्रा बॉय’ ने न्यूयॉर्क में रचा इतिहास

    July 6, 2026
    Rani's goal: Making every woman feel beautiful

    रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

    July 6, 2026

    सूर्य से सबसे दूर…,फिर भी ज्ञान के सबसे करीब…!

    July 6, 2026
    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    July 4, 2026
    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    July 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading