लीग मैच में मंगलवार को लाइफ केयर व एलआरसी के बीच होगा फाइनल मुकाबला
लखनऊ, 25 जनवरी 2021: बाबू बनारसी दास क्रिकेट डी डीविजन लीग मैच में सोमवार को लाइफ केयर क्रिकेट क्लब और ध्रूव स्पोर्ट्स प्रमोशन के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें लाइफ केयर ने ध्रूव को आठ विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मंगलवार को एलआरसी और लाईफ केयर के बीच अखिलेश दास स्टेडियम में फाइनल मुकाबला होगा।
डाक्टर अखिलेशदास स्टेडियम में 35 ओवर के सेमीफाइनल मैच में लाइफ केयर ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। ध्रुव स्पोर्ट्स प्रमोशन पहले बल्लेबाजी करते हुए 27वें ओवर में ही 90 रन बनाकर पुरी टीम धराशायी हो गयी। सलामी बल्लेबाज सुशांत दिवाकर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गये। इसमें सर्वाधिक तवाजीफ आलम ने 17 रन बनाये, जबकि लाइफ केयर के हिमांशु यादव व प्रशांत सिंह ने तीन-तीन विकेट चटकाये।
लाइफ केयर टीम की भी शुरूआत बहुत खराब हुई और सलामी बल्लेबाज आकाश उपाध्याय चार बाल गवांकर शून्य पर पवेलियन वापस लौट गये। इसके बाद दूसरे क्रम के बल्लेबाज गौरव रात ने सात चौका व दो छक्का की मदद से 28 बाल पर 44 रन बनाये। अरबाज ने 22 रन और मुकुल ने 18 रन बनाते हुए 11वें ओवर में 93 रन बनाकर आठ विकेट से मैच को जीत लिया।







