Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    शब्दों से साक्षात्कार कर बोलने लगीं किताबें

    ShagunBy ShagunMarch 26, 2022 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 563

    लखनऊ पुस्तक मेला : साहित्यिक-सांस्कृतिक आयोजनों का दौर भी शुरू

    लखनऊ, 26 मार्च। हाथों में आते ही किताबें बोलने लगीं। शब्द कहीं तस्वीर और कहीं साक्षात दृश्य सा खींचने लगे। पुस्तक मेले में आकर कुछ ऐसा ही अहसास पुस्तक प्रेमियों को बाल संग्रहालय चारबाग में आज से प्रारम्भ लखनऊ पुस्तक मेले में हुआ। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम पर आधारित यह लखनऊ पुस्तक मेला तीन अप्रैल तक जारी रहेगा।

    फीता काटने के संग ही दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रामजीदास ने किताबों का महत्व बताते हुए कहा कि पुस्तकों में सहेजा हुआ ज्ञान ही सबसे प्रामाणिक माना जाता है। पुस्तकें व्यक्ति का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

    उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष टीपी हवेलिया ने मेले की थीम और चाणक्य के वक्तव्यों के उदाहरण देते हुए कहा कि नदियों को जोड़ने जैसे लोक कल्याण की भावना से भरे कार्य वर्तमान सरकार में हों रहे हैं। इससे पहले ज्योति किरन रतन के संचालन में चले उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने पुस्तक प्रेमियों को 2003 से चले आ रहे पुस्तक मेले के आयोजनों और बदलते आयामों और थीम से परिचित कराया और कहा कि पहली बार कोलकाता पुस्तकालय भी मेले में शामिल हो रहा है।

    ज़िला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस कमिशनरेट स्मार्ट सिटी के संग ही रेडियोसिटी, ऑर्गेनिक इंडिया, किरण फाउण्डेशन, ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन, ऑरिजिंस, विजय स्टूडियो, सेफ एक्सप्रेस, विश्वम फाउण्डेशन, समग्र, स्टार टेक्नोलॉजीज आदि के सहयोग से आयोजित इस मेले में कल विविध आयोजनों के साथ ही युवाओं के विविध कार्यक्रम प्रमुख रूप से होंगे। उद्घाटन अवसर पर डा.अमिता दुबे, ऋषभ रस्तोगी, विशाल श्रीवास्तव व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    Shagun

    Keep Reading

    बाबा! मुझे उतनी दूर मत ब्याहना जहाँ मुझसे मिलने जाने ख़ातिर घर की बकरियाँ बेचनी पड़े तुम्हे

    Gulal of love: May every complaint be put to rest in this festival of colours.

    मोहब्बत का गुलाल : रंगों के इस त्यौहार में हर शिकवा तमाम हो जाए

    That darling of Barabanki is gone!

    बाराबंकी का वो दुलारा चला गया!

    Amrita Pritam's 'Azad Rooh' adorned in Kathak

    कथक में सजी अमृता प्रीतम की ‘आजाद रूह’

    Where did that Holi go?

    वो होली कहाँ खो गई?

    Amrita Pritam's 'Azad Rooh' will be a historical document of pain.

    दर्द का ऐतिहासिक दस्तावेज होगी अमृता प्रीतम पर आधारित ‘आजाद रूह’

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Iran's president tells neighbors: 'We won't cede even an inch of land to the enemy, but we are brothers'

    ईरान के राष्ट्रपति ने पड़ोसियों से कहा: ‘1 इंच जमीन भी दुश्मन को नहीं देंगे, लेकिन हम भाई हैं’

    March 9, 2026
    Trump and Netanyahu's dream of a quick victory is shattered, the war drags on and the global economy is faltering.

    ट्रंप और नेतन्याहू का त्वरित जीत का सपना टूटा, युद्ध खिंचता जा रहा और वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा रही

    March 9, 2026
    Uttar Pradesh creates a record: becomes 100% ODF Plus state!

    कीर्तिमान रचा उत्तर प्रदेश: 100% ओडीएफ प्लस राज्य बना!

    March 9, 2026
    A big assurance from the Union Minister on the demand for a railway underpass in Mau!

    मऊ में रेलवे अंडरपास की मांग पर केंद्रीय मंत्री से मिला बड़ा आश्वासन!

    March 9, 2026
    Mata Shitala Devi protects against infectious diseases, fair to be organised in Lucknow tomorrow on 8th March

    संक्रामक बीमारियाँ से बचाती हैं माता शीतला देवी, लखनऊ में मेले का आयोजन कल 10 मार्च को

    March 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading