2 अक्टूबर का दिन हम सभी देशवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। दरअसल यह दिन विशेष इसलिए है क्योंकि 02 अक्टूबर के दिन भारत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। वैसे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अनेक क्रांतिकारियों ने अपना योगदान दिया है उन्ही क्रांतिकारियों में से एक सादगी से भरपूर अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में जान फूंकने वाले के रूप में हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आदर और प्यार से बापू भी कहते हैं।
महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। यहां आपके जानकारी के लिए बता दें कि गांधी जयंती के दिन को “अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस” के रूप में भी मनाया जाता है।
वैसे हमारा देश उनके जन्मदिवस को प्रति वर्ष एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाकर उन्हें आज तक श्रद्धांजलि अर्पित करता चला आ रहा है। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। महात्मा गांधी द्वारा किए गए आंदोलनों के सामने अंग्रेजों को कई दफे घुटने टेकने को मजबूर होना पड़ा था।
महात्मा गांधी के जीवन की अहिंसा की छाप हमारे देश के लोगों के खान-पान, रहन-सहन, भाव विचार, भाषा शैली में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। गांधी जी सहिष्णुता, त्याग, संयम और सादगी के शानदार मिसाल थे। उनके अद्भुत नेतृत्व क्षमता के कारण ही देशवासियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में उनके नेतृत्व में जेलें भरो आंदोलन चलाया जिसमे अंग्रेजी पुलिस वालों की लाठियां गोलियां खाईं। उनके सविनय अवज्ञा आंदोलन, असहयोग आंदोलन, विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार, चंपारण सत्याग्रह, दांडी सत्याग्रह, दलित आंदोलन, रॉलेट एक्ट, नमक कानून, भारत छोड़ो जैसे आंदोलनों को कर जब उन्होंने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया तो देश के आजाद होने की राह को और सहज कर दिया।
महात्मा गांधी के देश के प्रति अनुराग, त्याग और बलिदान के लिए देश एवम दशवासी सदैव उनका ऋणी रहेगा।








6 Comments
I have recently started a website, the info you offer on this site has helped me tremendously. Thanks for all of your time & work. “My dear and old country, here we are once again together faced with a heavy trial.” by Charles De Gaulle.
you’ve an excellent blog right here! would you prefer to make some invite posts on my blog?
It is really a great and useful piece of information. I am happy that you just shared this useful info with us. Please keep us informed like this. Thank you for sharing.
I got good info from your blog
Some genuinely prize posts on this site, saved to my bookmarks.
It’s hard to find knowledgeable people on this topic, but you sound like you know what you’re talking about! Thanks