Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, February 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    एक बेहतर श्रोता और विचारक थे महात्मा गांधी, वे आमजन की समस्याओं से थे परिचित : प्रोफेसर लेस्टर कर्ट्ज़

    ShagunBy ShagunAugust 19, 2020 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 462

    बीबीएयू ने कराया आनलाइन वेबिनार, जॉर्ज मेसन यूनिवर्सिटी, कोरिया के प्रोफेसर लेस्टर कर्ट्ज रहे मुख्य वक्ता

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर “अगले 150 वर्षों के लिए गांधीवादी सीख (गांधियन लेसंस फ़ॉर द नेक्स्ट 150 इयर्स)” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन, सिल्वर जुबली कमेटी द्वारा किया गया। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता प्रोफेसर लेस्टर कर्ट्ज़, जॉर्ज मेसन यूनिवर्सिटी कोरिया, साउथ कोरिया ने गांधीवाद पर विस्तार से चर्चा की।

    उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी में विभिन्न संस्कृतियों को व अगल-अलग राजनीतिक विचारधारा के लोगों को एक साथ लाने की समझ थी। उनके काम करने के तरीकों पर अध्ययन के बाद यह बात समझ आती है कि वे एक बेहतर श्रोता और विचारक थे, वे आम जन की समस्याओं से भली भांति परिचित थे। किसी समस्या के समाधान के लिए उसकी जड़ को समझना ज़रूरी है। इसके लिए महात्मा गांधी ने पूरे भारत का भ्रमण भी किया, लोगों की समस्याओं को सुना और समझा।

    प्रोफेसर लेस्टर कर्ट्ज ने कहा कि पूरे देश को एक सूत्र में बांधने और लोगों को सत्य- अहिंसा के मार्ग पर बढ़ने के लिए प्रेरित करने की काबिलियत गांधी में थी। उनके अन्याय से लड़ने के लिए सत्याग्रह और अहिंसा के तरीकों से समाजशास्त्री जॉन गैलटंग बेहद प्रभावित थें और अपने लेखों में विस्तार से गांधीवादी विचारधारा पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए हमें गांधीवादी विचारधारा के साथ ही आगे बढ़ना होगा जिसमें न्याय के लिए शांतिप्रिय तरीकों को अपनाने की सीख है।

    बीबीएयू के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर शशिकांत पांडेय ने व्याख्यान की विषयवस्तु का संक्षिप्त में विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमें महात्मा गांधी के सबक “आंख के बदले आंख, पूरे विश्व को अंधा बना देगा” को याद रखकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। प्रकृति, जीव जंतु सभी के हितों की रक्षा करते हुए न्याय के लिए सदैव अहिंसा का मार्ग चुनने की आवश्यकता है।

    प्रो. सनातन नायक, अध्यक्ष, सिल्वर जुबली कमेटी, ने कार्यक्रम का संचालन किया और इस व्याख्यान में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम के संरक्षक, विवि के कुलपति आचार्य संजय सिंह का धन्यवाद किया। भारत, चीन, कोरिया, अफ्रीका समेत अन्य देशों के विद्यार्थी इस व्याख्यान का हिस्सा बने। कार्यक्रम के अंत मे प्रो. सनातन नायक ने व्याख्यान में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, शोधार्थियों व विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Shagun

    Keep Reading

    I paid an annual premium of Rs 50,000 for my mother's treatment. When I asked for the claim, they said, did you take the policy after asking me?

    माँ के इलाज के लिए 50 हजार सालाना प्रीमियम दिया, क्लेम माँगा तो बोले- हमसे पूछकर पॉलिसी ली थी?

    Mahashivratri: The night of Bholenath's glory and spiritual energy!

    महाशिवरात्रि : भोलेनाथ की महिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा की रात!

    Go Spiritual's new message for Valentine's Day: "True love is spiritual!"

    वैलेंटाइन डे पर गो स्पिरिचुअल का नया संदेश: “सच्चा प्रेम आध्यात्मिक होता है!”

    Valentine's Day 2026: Youngsters are now shifting to virtual dates, proposing on Zoom, with zero risk!

    वैलेंटाइन डे 2026: युवा अब वर्चुअल डेट्स पर शिफ्ट, किया Zoom प्रपोज़, जीरो रिस्क!

    Valentine's Day 2026: Festival of love or 'lathi party'? Bajrang Dal and Hindu Raksha Dal hold 'anti-romance' rally, youth say, 'Now watch Netflix at home!'

    वैलेंटाइन डे 2026: प्रेम का त्योहार या ‘लाठी पार्टी’? बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल ने निकाली ‘एंटी-रोमांस’ रैली, युवा बोले- ‘अब घर पर ही Netflix!’

    On Shivratri, Sanatan flag bearer Sapna Goyal set an example of "service is the highest religion", engaged in serving the Kanwariyas.

    शिवरात्रि पर सनातन ध्वज वाहिका ने दी “सेवा परमो धर्म:” की मिसाल, कांवड़ियों की सेवा में जुटे

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    I paid an annual premium of Rs 50,000 for my mother's treatment. When I asked for the claim, they said, did you take the policy after asking me?

    माँ के इलाज के लिए 50 हजार सालाना प्रीमियम दिया, क्लेम माँगा तो बोले- हमसे पूछकर पॉलिसी ली थी?

    February 15, 2026

    बदहाल नदियों से लोगों के पाप कब कब तक धुलेंगे?

    February 15, 2026
    Mahashivratri: The night of Bholenath's glory and spiritual energy!

    महाशिवरात्रि : भोलेनाथ की महिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा की रात!

    February 15, 2026
    Go Spiritual's new message for Valentine's Day: "True love is spiritual!"

    वैलेंटाइन डे पर गो स्पिरिचुअल का नया संदेश: “सच्चा प्रेम आध्यात्मिक होता है!”

    February 14, 2026
    BioAsia 2026 Positions Telangana as a Global TechBio Powerhouse

    हैदराबाद बनेगा दुनिया का नया टेक-बायो हब!

    February 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading