Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    लखीमपुर में बड़ा हादसा : कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को कार ने रौंदा, 5 मरें, 8 घायल

    ShagunBy ShagunOctober 3, 2021Updated:October 3, 2021 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 572

    बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट कर कहा: न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है

    आज यूपी के लखीमपुर खीरी में एक बड़ा हादसा हो गया। कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों पर एक सांसद के उग्र बेटे ने गाड़ी चढ़ा दी जिसकी चपेट में आये कई किसान मारे गए और कई घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी है। उधर गुस्साए किसानों ने सांसद के बेटे से सम्बंधित 2 गाड़ियों में आग लगा दी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    बताया जाता है कि किसान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का विरोध कर उन्हें काले झंडे दिखाकर उनका विरोध कर रहे थे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के विरोध में महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में प्रदर्शन करने के लिए किसान जमा हुए थे. इस बीच केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी को रोकने की कोशिश के दौरान तीन लोगों के कुचले जाने की खबर है। इस हादसे के बाद तनाव बढ़ गया जिसको देखते हुए प्रशासन ने स्थिति को नियत्रत्रित करने के लिए भारी सुरक्षा पुलिस-बल तैनात कर दिया है। सूचना पर डीएम व एसपी समेत भारी फोर्स मौके पर मौजूद है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बारे में अभी तक कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

    इस मामले में किसान नेता ने मंत्री के बेटे अजय मिश्र टेनी पर गंभीर आरोप लगाये हैं उन्होंने कहा कि 5 किसान शहीद हुये है।

    इस मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने NDTV इंडिया पर बयान दिया कि हमारे बेटे की गाड़ी डिप्टी सीएम को रिसीव करने जा रही थी इस बीच किसी ने ड्राइवर को पत्थर फेंककर मारा जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया, पत्थर लगने से वह अचेत हो गया और उसकी मृत्यु हो गयी। गाड़ी से उसका नियंत्रण छूटने के बाद ये हादसा हुआ है किसानों ने उसकी गाड़ी भी जला दी है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गाड़ी पर पथराव किया और तोड़फोड़ की कोशिश की। बताया गया कि उग्र किसानों से बचने के लिए आशीष मिश्रा के ड्राइवर ने जान बचाने के लिए गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए. प्राथमिक खबरों के मुताबिक इस घटना में 3 लोगों की मौत की खबर आ रही है. वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

    बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री गांव के दौरे पर आने वाले थे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीर पहुंचने की ख़बर से पहले ही रविवार को हजारों किसानों ने महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में बने हेलिपैड स्थल पर कब्जा जमा लिया। किसान मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे। केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी यहां आ रहे थे. उन्हें रिसीव करने के लिए भाजपा नेता के बेटे आशीष मिश्रा जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा।

    हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक जिला प्रशासन ने मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर जा रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का काफिला वापस हो गया है।

    इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिसियल ट्वीट से बयान जारी कर कहा कि जनपद लखीमपुर खीरी में घटित हुई घटना अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इस घटना के कारणों की तह में जाएगी तथा घटना में शामिल तत्वों को बेनकाब करेगी व दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी।

    विपक्ष ने बोला सरकार पर हमला :

    बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट कर कहा: न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है!

    यूपी के जिला लखीमपुर खीरी में 3 कृषि कानूनों की वापसी की माँग को लेकर आन्दोलन कर रहे किसानों पर केन्द्रीय मंत्री के पुत्र द्वारा कथित तौर पर कई किसानों की गाड़ी से रौंद कर की गई हत्या अति-दुःखद। यह भाजपा सरकार की तानाशाही व क्रूरता को दर्शाता है जो कि इनका असली चेहरा भी है।

    इस घटना के सम्बंध में भी पीड़ितों को सरकार से उचित न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। इसलिए माननीय सुप्रीम कोर्ट इस दुःखद घटना का स्वंय ही संज्ञान ले, बीएसपी की यह माँग। साथ ही, बीएसपी के स्थानीय प्रतिनिधिमण्डल को भी घटनास्थल पर जाने का निर्देश।

    वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे: प्रियंका गांधी

    लखीमपुर की घटना पर प्रियंका गांधी ने सरकार पर ट्वीट कर हमला बोला है उन्होंने कहा कि भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है।

    किसान का नहीं, वो हिंदुस्तान का नहीं:

    कांग्रेस के पीएल पुनिया ने ट्वीट कर सरकार को घेरा : उन्होंने कहा कि जो किसान का नहीं, वो हिंदुस्तान का नहीं ! लखीमपुरखीरी की घटना ने एक बात बिलकुल स्पष्ट कर दी है भाजपा के दिल में किसान के लिए जहर भरा हुआ हैं।

    • किसान नेता राकेश टिकैत लखीमपुर मामले पर बोले – “किसानों पर हमला किया गया, मैं लखीमपुर के लिए निकल रहा हूं”।
    • इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकॉउंट @RakeshTikaitBKU से कहा कि लखीमपुरखीरी नरसंहार में दोषी अजय टेनी व उसका बेटा मोनू टेनी 8 हत्याओं का दोषी है, साज़िश में शामिल केन्द्रीय राज्यमंत्री को तुरंत बर्खास्त कर बेटे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
    • इस बीच किसान नेता जयंत चौधरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कल लखीमपुर खीरी पहुँचूँगा!

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading