Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’ लांच, मनोज तिवारी बोलें ये 35 करोड़ भोजपुरियों के लिए गर्व की बात

    ShagunBy ShagunMay 19, 2022 फिल्म No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 636

    मुम्बई, 19 मई 2022: भोजपुरी मनोरंजन जगत काफी तेजी से प्रगति कर रहा है। एक समय ऐसा था कि हमारी फिल्में देखने के लिए सिर्फ सिनेमाहाल ही विकल्प थे और समय के साथ भोजपुरी के तमाम चैनल भी आये लेकिन भोजपुरी का कोई ओटीटी प्लेटफार्म नहीं था जिस पर भोजपुरी की फिल्में और वेब सीरीज देख पाएं लेकिन अब संदीप बंसल द्वारा अभय सिन्हा की मदद से लांच किए गए ओटीटी प्लेटफार्म चौपाल के जरिये 35 करोड़ भोजपुरियों का ये सपना भी पूरा हो रहा है।

    उक्त उद्द्गार उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद और भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी ने मुम्बई के जुहू स्थित मिलेनियम क्लब में आयोजित चौपाल एप की लांचिंग पर कहा।पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफलता पाने के बाद विश्व का सबसे बड़ा मल्टीरीजनल ओवर- दी-टॉप प्लेटफार्म (ओटीटी) ‘चौपाल’ अब भोजपुरी में भी आ गया है। यानी अब इस ऐप पर दर्शक भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज़ भी देख सकेंगे।

    इस समारोह में संदीप बंसल ने चौपाल एप पर रिलीज़ होने वाली अगली ओरिजिनल वेब सीरीज़ रितेश पांडेय की ‘लंका में डंका’ के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह एक अद्भुत कहानी है जिसमें एक दीवाना प्रेमी अपनी प्रेमिका की ख़ुशी के लिए शिक्षा का मंदिर बनवा देता है और हज़ारो बच्चों के भविष्य को उज्वल करता है। बहुत जल्द ऐक्शन, ड्रामा, एनर्जी,और एंटरटेनमेंट से भरी भोजपुरी वेब सीरीज़ चौपाल पर रिलीज़ होंगी।

    वही, यशी फ़िलम्स के अभय सिन्हा ने पार्टनरशिप चौपाल के साथ की है और इस बारे में उन्होंने कहा कि हमें चौपाल के प्रोडक्शन पार्टनर होने पर बेहद गर्व है। हमारा उद्देश्य है की हम भोजपुरी में विश्वस्तरीय कंटेंट बनाएं और चौपाल के माध्यम से उसे केवल देश  ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने तक पहुंचाएं।कार्यक्रम का संचालन अभिनेता अवधेश मिश्रा ने किया।

    Shagun

    Keep Reading

    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    Adah Sharma's most terrifying avatar! The ₹375-crore star creates a sensation.

    अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार! ₹375 करोड़ की स्टार ने मचाया धमाल

    Elvish Yadav's 'Sardar look' is going viral! The video for 'Saadi Sun' is coming soon.

    एल्विश यादव का ‘सरदार लुक’ हो रहा है वायरल! ‘साडी सुन’ का वीडियो जल्द आने वाला है

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    Buzz in Patna: Special screening of Manoj Bajpayee and Adah Sharma's film 'Governor'

    पटना में धूम: मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म ‘गवर्नर’ की खास स्क्रीनिंग

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026
    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    June 30, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026
    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    June 30, 2026

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading