Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    डायटिशियन ज्‍योति समेत कई महिलाओं को मिलेगा अवॉर्ड

    ShagunBy ShagunDecember 24, 2021 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 720

    बिहार की राजधानी पटना में आयोजित होने वाले आधी आबादी वुमन अचीवर्स अवॉर्ड में डायटिशियन कुमारी ज्‍योति समेत कई अन्य महिलाओं को इस सम्‍मान से नवाजा जाएगा। यह अवार्ड शो ऐसी महिलाओं को सम्‍मानित करने का मंच है, जिसने अपने होने भर से और अपने काम से इस दुनिया में अपना नाम बनाया है और समाज में उनका योगदान सराहनीय है। इस अवार्ड शो के तेरहवें साल में डायटिशियन कुमारी ज्‍योति का चयन इसके लिए किया गया है।

    ज्‍योति ने कहा कि यह मेरे लिए खुशी की बात है। आधी आबादी वुमन अचीवर्स अवॉर्ड के आयोजकों ने मुझे इस काबिल समझा। मैं हमेशा अपने काम के प्रति सजग रही हूं और अपने क्षेत्र में उत्‍कृष्‍टता के लिए समर्पित रही हूं। आज लोगों की जिंदगी में परफेक्‍ट डाइट बेहद अहम है। ऐसे में इस क्षेत्र में मैं अपना भरपूर योगदान दे रही हूं। उन्‍होंने कहा कि सम्‍मान आपको ऊर्जान्वित करते हैं।

    आपको बता दें कि अगर फलक को ज़िद है यहाँ बिजलियाँ गिराने की तो हमें भी ज़िद है यहीं आशियाँ बनाने की। जी, आसान नहीं होता है अपने लिए एक राह बना लेना और उस राह पर चलते हुए कामयाबी की एक ऐसी दास्तान रचना जो सबके लिए एक मिसाल बन जाए। आधी आबादी वुमन अचीवर्स अवॉर्ड ऐसी ही मिसाल बन चुकी महिलाओं को सम्मानित करने का एक मंच है। इस अवॉर्ड में आज तक सैकड़ों महिलाओं को सम्मानित किया जा चुका है। आधी आबादी के आयोजक दिनेश के सिंह की दूरदृष्टि और जुनून का नाम है- आधी आबादी वुमन अचीवर्स अवॉर्ड।

    पटना में इस समारोह में इस बार विशिष्ट अतिथि हैं- आलोक रंजन, कला एवं संस्कृति मंत्री, बिहार सरकार और बीएमपी से डीजीपी आलोक राज। इनके अलावा देश भर से कई मेहमान इस समारोह में शामिल होंगे। इस बार यह अवॉर्ड डॉ. शिखा रानी, न्यूज एंकर प्रीति नोनिया, ओलंपिक पदक विजेता मीरा बाई चानू, अभिनेत्री अनुपमा गांगुली, शिक्षाविद डॉ. संतोष भारती, अभिनेत्री ईशिता दत्ता, सोशल वर्कर कुमारी वैष्णवी, अभिनेत्री मल्लिका सिंह, सिंगर ममता श्रीवास्तव, समाज सेविका मीनाक्षी झा, मोहन जीत कौर, स्नेहा भंडारी, अभिनेत्री मौबनी सरकार, निर्माता-निर्देशक अपूर्वा बजाज, गायिका प्रिया मलिक, Entrepreneur प्रियांशी उज्जैन, न्यूज रीडर राधिका चौधरी, समाज सेविका रागिनी रंजन और डॉ. रेणु कुमारी को दिया जा रहा है। जबकि हीरामनी हाउस वाइफ अवॉर्ड अर्चना सिंह को दिया जायेगा। पिछले साल दिनेश के सिंह जी की माँ के निधन के बाद उनके नाम पर हीरामनी हाउस वाइफ अवॉर्ड की शुरुआत हुई थी। वहीं, परफॉरमर्स में अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल, उल्का गुप्ता, श्वेता रस्तोगी, रितु श्री के अलावा जानी-मानी सिंगर प्रिया मलिक का नाम शामिल है।

    Shagun

    Keep Reading

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading