Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस की ऐसे हुयी शुरुआत

    ShagunBy ShagunMay 1, 2022 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 759

     गौतम चक्रवर्ती

    अमेरिका के शिकागो शहर में वर्ष1886 में श्रमिकों द्वारा एक शांतिपूर्ण रैली का आयोजन किया गया था इसमें पुलिस के साथ श्रमिकों की हिंसक झड़प हुई, जिसमें 38 नागरिकों और 7 पुलिस अधिकारीयों की मौत हो गई थी। तभी से इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

    भारत में मई दिवस या मजदूर दिवस या ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’, तमिल में ‘उझोपलार नाल’ और मराठी में ‘कामगार दिवस’ जैसे कई नामों से देश अनेक राज्यों में अलग-अलग नामो से मनाया जाता है।

    भारत ने अपना सबसे पहला मजदूर दिवस वर्ष 1923 में मद्रास के राजधानी चेन्नई में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान द्वारा एक समारोह के रूप में आयोजन किया था और विश्व में भारत सहित 80 से अधिक देशों में मजदूर दिवस के अवसर पर एक दिन की छुट्टी भी घोषित किया।

    अमेरिका के शिकागो शहर में, श्रमिकों के एक संघ द्वारा वर्ष 1886 में 8 घंटे के कार्यदिवस के लिए आम हड़ताल की गई थी। हड़ताल हिंसक होने के पश्चात उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई थी जिसमे जनता पर बम भी फेंके गये थे। तत्यकाल कई मजदूरों की मौत हो गई और कुछ घायल भी हो गए थे। इस हड़ताल के कुछ वर्षों के बाद मजदूरों की सभी मांग मान ली गई और तभी से वर्ष1916 से अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाये जाने लगा।

    वैसे मई दिवस सबसे पहली बार 1 मई वर्ष 1890 को मनाया गया था तो वहीं पेरिस में श्रमिकों के लिए प्रत्येक वर्ष 1 मई के दिन ‘अंतर्राष्ट्रीय एकता श्रमिक दिवस’ के रूप में मनाये जाने की परम्परा है।

    यूरोप में 1 मई को ग्रामीण पारम्परिक किसान त्यौहार के साथ जोड़ कर इसे मनाया जाने लगा, लेकिन बाद में इसे मई दिवस को भी इसमे जोड़ दिये जाने से इस दिन को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

    अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस समाज में कर्मचारियों के योगदान और देश के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए मनाया जाता है हमारे भारतीय समाज के मजदूरों के मध्य एकता लाने और उनके शोषण को रोकने के लिए जिन मजदूरों ने अपना सम्पूर्ण जीवन निछावर कर दिया ऐसे मजदूरों के वलिदान को याद करने और दुनिया के सभी मजदूरों में एकता का आवभान कर उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा करने के लिए मनाया जाता है। इसे भारत में मई दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

    यह वर्ष1923 में भारत में उस वख्त अस्तित्व में आया था, जब कॉमरेड सिंगरवेलर के नेतृत्व में “लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान” ने इसे सबसे पहले एक राष्ट्रीय उत्सव के रूप में आयोजित किया था। इसके बाद से देश की सरकार ने मजदूर दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश भी घोषित किया।

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026
    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    September 29, 2026

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading