Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    भीषण गर्मी में 43 के पार हुआ पारा, बिजली का भी सितम जारी

    ShagunBy ShagunApril 29, 2022Updated:April 30, 2022 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    फोटो सोशल मीडिया से साभार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 713

    अप्रैल माह में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। दिन के 42 डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों ने आम आदमी की दिनचर्या अस्त व्यस्त कर दी है। सुबह 8 बजे से ही गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देेती है। दिन में 11 बजे के बाद से सड़कों पर चहल-पहल कम हो जाती है, लोग बहुत जरूरत होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। हाल यह है कि कूलर-पंखों से गर्म हवा निकल रही है।

    Image

    अप्रैल के महीने में देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है पारा रोज चालीस के ऊपर नीचे जाकर रौद्र रूप दिखाता रहता है बता दें कि अप्रैल माह में मई महीने जैसी पड़ रही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह 9 बजते ही तेज धूप का सामना करना पड़ता है। धूप में सफर करने में भी परेशानी हो रही है। अविभावक अब बच्चों को सचल छोड़ने में कतराने लगे है।

    युवा-युवतियां मुंह पर कपड़ा बांधकर गर्मी में सफर करने को मजबूर हैं। दोपहर के समय तो ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण लोग घरों में ही रहते हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। वहीं, ज्यादा गर्मी होने के कारण लोगों को सबसे बड़ी परेशानी बिजली कटौती के चलते हो रही है।

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में बिजली न आने पर पेड़ों की छाया में बैठकर समय व्यतीत करना पड़ता है, लेकिन रातें नहीं कट रही हैं। लोगों की मांग है गर्मी के इस मौसम में बिजली सप्लाई बढ़ाई जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    वहीं, भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों को पेयजल को लेकर भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बस अड्डा, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ का प्रबंध नहीं है। लोगों को मजबूरी में बोतलों का सहारा लेना पड़ रहा है।

    मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हवा के सामान्य से तेज गति से चलने से लू की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    रुला रही है बिजली:

    बीकापुर (अयोध्या), तहसील क्षेत्र के विद्युत उप केंद्र बीकापुर, विद्युत उपकेंद्र मंगारी, विद्युत उपकेंद्र तारुन, विद्युत उपकेंद्र केला लाल खां, गौरा गयासपुर, शाहगंज विद्युत उपकेंद्र के सभी विद्युत फीडरों पर भीषण गर्मी के दौरान जारी बिजली की आंख मिचौली उपभोक्ताओं को रुला रही है। बिजली कब आएगी कब जाएगी इसका कोई शेड्यूल नहीं है। बिजली की कटौती से उपभोक्ता परेशान है।

    g उल्टी, दस्त के बढ़े मरीज :

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भीषण गर्मी के इस मौसम में उल्टी, दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। खासकर छोटे बच्चे इस मौसम से प्रभावित है। जिला अस्पताल, दर्शननगर मेडिकल कॉलेज, अयोध्या के श्रीराम अस्पताल के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी उल्टी, दस्त व बुखार से प्रभावित मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. आशीष पाठक ने बताया कि गर्मी के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ी है। अभिभावक बच्चों का खास ख्याल रखें। छोटे बच्चों को बार-बार पानी पिलाएं।

    Shagun

    Keep Reading

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026
    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    September 29, 2026

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading