लखनऊ, 31 मई। ‘यंग एचीवर्स फेलिसिटेशन’ समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पूरे वर्ष भर अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता विद्यालय का गौरव देश-विदेश में बढ़ाया है।
सम्मानित होने वाले मेधावी छात्रों में विदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होने वाले छात्र, भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना, नेशनल टैलेन्ट सर्च परीक्षा, फिजिक्स ओलम्पियाड, मैथ्स ओलम्पियाड, बॉयलॉजी ओलम्पियाड में चयनित छात्र समेत उन सभी छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कला, साहित्य व अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में अपना विशेष योगदान दिया है।
इन मेधावी छात्रों को आई.ए.एस. अधिकारी सुश्री ट्विंकल सिंह ने पुरष्कृत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह के लिए सी.एम.एस. बधाई का पात्र है।
संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने छात्रों को आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि छात्र आगे चलकर निश्चित रूप से अपने ज्ञान व प्रतिभा का उपयोग मानवता की भलाई के लिए करेंगे।
दो छात्रों को भारत सरकार द्वारा मिली 8 लाख रूपये की स्कॉलरशिप
सी.एम.एस.के दो मेधावी छात्रों शाश्वत वर्मा एवं साक्षी चौधरी को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। इस प्रकार, दोनों छात्रों को कुल 8 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी।
डा. जगदीश गाँधी ने दोनों मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
आई.ए.एस. परीक्षा में यशार्थ शेखर बने लखनऊ टॉपर
लखनऊ, 31 मई। इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में यशार्थ शेखर सेलेक्ट होकर लखनऊ के टॉपर बने है। यशार्थ ने अखिल भारतीय स्तर पर 12वीं रैंक हासिल कर लखनऊ टॉपर रहे हैं।
सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उच्च पदों पर आसीन होकर मेधावी छात्र सम्पूर्ण समाज में एकता, शान्ति व सौहार्द की भावना स्थापित करने में अपना योगदान देंगे।