Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»धर्म-कर्म

    क्या आप नवरात्री पूजा से जुडी इन महत्त्वपूर्ण बातों को जानते हैं ?

    By September 24, 2017Updated:September 24, 2017 धर्म-कर्म No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 611

    नवरात्रि का अर्थ होता है ‘नौ राते’। नवरात्र के नौ दिन शक्ति-देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। लेकिन इस साल 1 से 10 अक्टूबर तक नवरात्र है। इस बार नवरात्र 10 दिनों का है जिसे शुभ माना जाता है। नवरात से जुड़े कई ऐसी पूजन विधि-विधान है जिसे आप लोग अपनाते होंगे। लेकिन क्या आप इसके पीछे असली मत्त्व को जानती है? अगर नहीं जानती तो चलिए जानते है

    जौ क्यों बोया जाता है ? 

    जौ बोने का मुख्य कारण है कि अन्न ब्रम्हा है इसलिए अन्न का सम्मान करना चाहिए। किसानो को हमेशा सम्मान देना चाहिए। पूजा घर में जमीन पर जौ को बोते समय मिटटी में गोबर मिलाकर माँ का ध्यान करते हुए जौ बोये जाते है। अगर जौ सफ़ेद रंग के और सीधे उगे हो तो इसे शुभ माना जाता है। अगर जौ काले रंग के टेढ़े – मेढ़े उगते है तो अशुभ माना जाता है। नवरात्र के ख़तम होने के बाद इसे अन्न से भरे भंडार में रख देते है। इसलिए अच्छे विचारो के साथ किया गया व्रत माँ सदैव स्वीकार करती है।

    कलश क्यों रखा जाता है ?

    नवरात्र में पूजा के समय सबसे पहले कलश की स्थापना की जाती है। कलश सोने, चांदी, तांबे या मिट्टी किसी भी चीज़ का हो सकता है। लेकिन एक बात जरुर ध्यान रखे कि कलश में छेद नही होना चाहिए। कहा जाता है कि समुद्र मंथन के समय धन्वन्तरी जी अमृत को भी कलश में ही लेकर निकले थे। कलश पर नारियल भी रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि कलश में ब्रम्हा, विष्णु, महेश तीनो का वास होता है।

    गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है ?

    नवरात्र में किसी प्रकार की बाधा न आये इसलिए सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। गणेश जी की पूजा दूब, शमी, बेलपत्र और 21 लड्डू या मोदक चढ़ाकर करे। गणेश जी अगर प्रसन्न हो गए तो आपको किसी भी चीज़ की कभी कोई कमी नही होगी। रिश्तेदार आपसे हमेशा खुश रहेंगे। नवरात्र में अपने कुल देवी की पूजा भी जरुर करे।

    कौन से रंग माँ को पसंद है ?

    माँ अम्बे को लाल रंग के फूल बहुत पसंद है। जब माँ के चरणों में फूल चढ़ाया जाता है या फिर उनको गले में फूलों की माला पहनायी जाती है तो माँ बहुत खुश होती है। शिव भगवान और माँ दुर्गा के पसंदीदा फूल एक जैसे ही है। माँ की पूजा कमल, केसर, बेला, चम्पा, चमेली, अशोक, शमी, पलाश, अमलतास, बेलपत्र, कदम्ब, गूमा आदि फूलो से कर सकते है। माँ की पूजा कभी भी दूब से नहीं करनी चाहिए। माता की प्रिय सभी वस्तुओं की सही से देखभाल करनी चाहिए।

    अखंड दीप क्यों जलाते है ?

    नवरात्र में पूजा के समय जो दीपक सबसे पहले दिन जलाया जाता है उसे पूरे नवरात्र के दिनों में दिन – रात जलाये रखा जाता है। सही बात यह है कि सूर्यदेव जीवन और उर्जा प्रदान करते है। पृथ्वी पर अग्नि देव दीपक में प्रज्वलित होते है। जब बिजली नहीं रही होगी तो अखंड दीपक प्रकाश के द्वारा यह बता रहा होगा कि यहाँ पूजा हो रही है। इसी तरह से हम लोगो को अँधेरे हो हटाकर अच्छे विचारो का प्रकाश फैलाना है। नवरात्र में गाय वाले घी का दीपक ही जलाया जाता है आप चाहे तो तेल का भी दीपक जला सकते है।

    Keep Reading

    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    Meerut's Raj-Rajeshwari

    राजराजेश्वरी मन्दिर की शंकराचार्य ने की थी प्राण-प्रतिष्ठा

    A Powerful Message from the Flag-bearer of the Sundarkand Mega-Campaign at Ram Janmabhoomi

    सुंदरकांड महा-अभियान की ध्वजवाहिका का रामजन्मभूमि पर जोरदार संदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading