Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    ईद के मौके पर आयुष्मान भारत योजना से मिली नाज़िश को नई ज़िन्दगी

    ShagunBy ShagunJune 29, 2023 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 642

    लखनऊ , 29 जून, 2023: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और माँ सबीला ने मिलकर नाजिश को दी नई ज़िन्दगी, इस जीवन दान में कौशांबी के यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने भी सहयोग दिया।

    सलीम अहमद और सबीला की 28 वर्षीय बेटी नाजिश की किडनी खराब होने का पता इस वर्ष जनवरी में लगा था। बीमार होने पर जब नाज़िश को डॉक्टरों को दिखाया तो उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बोल दिया। यह सुनकर पूरा परिवार सन्न रह गया। किडनी प्रत्यारोपण का खर्च लाखों में होता है और यह खर्च उठाना इस परिवार के बस का था ही नहीं , लेकिन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से बिना कोई पैसा खर्च किए यह संभव हुआ। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद ईद पर नाजिश अपने घर लौट आई और पूरा परिवार बहुत खुश है।

    मेरठ जनपद की सरधना तहसील के दौराला ब्लॉक स्थित वालिदपुर गांव में सलीम अहमद अपने परिवार के साथ रहते हैं। सलीम और सबीला के तीन बच्चे हैं, दो बेटियां फरहीन और नाजिश व एक बेटा आजम। फरहीन ब्याह कर अपने घर चली गई। घर पर अब सलीम अपनी पत्नी सबीला, बेटी नाज़िश और आजम के परिवार के साथ रहता है। सलीम और आजम किसी तरह मेहनत- मजदूरी करके परिवार के साथ गुजर बसर कर रहे थे, ऐसे में नाज़िश की बीमारी ने सबको चिंता में डाल दिया ।

    नाज़िश डायलिसिस के लिए गंगनगर जाती थी। जहां उन्हें जानकारी मिली कि यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हुई है। यह जानकारी नाजिश के परिवार के लिए नए सवेरे की तरह थी लेकिन मन में यह संदेह ज़रूर था कि क्या इतने बड़े अस्पताल में उन्हें उपचार मिलेगा भी या नहीं।

    बहिन को बचाने के लिए आजम ने यशोदा हॉस्पिटल में संपर्क कर जानकारी की तो मानों उसकी मुंह मांगी मुराद पूरी हो गई। अस्पताल ने उन्हें बताया वह आयुष्मान कार्ड पर करवा सकते हैं लेकिन फिर समस्या थी किडनी दान कौन करेगा| सबीला और आज़म दोनों ही अपनी किडनी देने के लिए तैयार थे लेकिन आखिर में माँ पर ही सहमति बनी लेकिन क्या वह किडनी नाज़िश को दी जा सकती थी या नहीं, यह शंका भी तब दूर हुई जब डोक्टरों ने हामी भरी। तमाम कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रांसप्लांट के लिए हॉस्पिटल से 20 जून की तारीख मिल और नाजिश को 18 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया। नेफ्रोलॉजी से डा. प्रजीत मजूमदार और यूरोलॉजी से डा. वैभव सक्सेना, डा. निरेन राव एवं डा. कुलदीप अग्रवाल की टीम ने 20 जून को किडनी ट्रांसप्लांट किया और 27 जून, 2023 को मां-बेटी को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया।

    नाजिश की बहन फरहीन ने बताया: “एक सप्ताह बाद फालोअप के लिए अस्पताल बुलाया गया है। हमें अस्पताल में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई, बहन नाजिश और मां (डोनर) सबीला का डॉक्टरों और स्टाफ ने अच्छे से ध्यान रखा। हमने डॉक्टरों के बताए अनुसार पूरे घर को सेनेटाइज कराने के बाद ही एक अलग कमरे में नाजिश को रखा है। दोनों स्वस्थ हैं और परिवार खुश है। ईद पर आयुष्मान भारत योजना से हमारे परिवार को बड़ा तोहफा मिला है।‘’

    सुश्री संगीता सिंह, सीईओ, स्टेट एजेंसी फॉर कोम्प्रेहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (SACHIS) का कहना है यह बहुत हर्ष और संतोष का विषय हैं । “ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना बनी ही आम आदमी के लिए है जो बीमारी का खर्च नहीं उठा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड उनके लिए जीवन दायिनी है| आने वाले दिनों में और भी ऐसे ऑपरेशन होने वाले हैं। ‘’

    सबीला की ही बात करें तो वह किडनी तो उसका परिवार यह खर्च नहीं उठा सकते थे, लेकिन यह आयुष्मान कार्ड की ही ताकत है जो वह निजी अस्पताल में उपचार करवा सके। इस पूरे प्रकरण में निजी अस्पताल की भी सराहना करना ज़रूरी है जो गरीबों का उपचार करना अपना कर्त्तव्य समझने लगे है, संगीता सिंह कहती है।

    डा. उपासना अरोड़ा, प्रबंधक निदेशक एवं सीईओ यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ने बताया आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से आबद्ध होने के साथ ही उन्होंने ठान लिया था कि योजना के लाभार्थियों को वह सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे जो अन्य अस्पताल नहीं करा पा रहे हैं ताकि गरीबों को महंगा उपचार प्राप्त करने में दिक्कत न हो।‘’

    उत्तर प्रदेश में अब तक 2.9 करोड़ आयुष्मान कार्ड बने हैं और 22.8 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं। सरकार द्वारा अब तक तब 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की राशि संवितरित की गयी है जिसमें 80% निजी अस्पतालों और 20% सरकारी अस्पतालों में वितरित किये गए हैं।

    #आयुष्मान भारत योजना
    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading