Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    सरकारी भर्तियों में नये-नये खुलासे

    ShagunBy ShagunSeptember 6, 2022 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 637

    गौतम चक्रवर्ती

    उत्तराखंड राज्य में भर्ती घोटालों को लेकर यहां की राजनीति गरमाई हुई है। यहां अभी संपन्न हुए विधानसभा के नियुक्तियों में 72 लोगों के नियुक्तियों में 29 लोगों के पिछले रास्ते से हुई नियुक्तियों का मामला सामने आने के बाद से यहां बड़ी संख्या में नवयुवकों द्वारा धरना प्रदर्शन ने बड़ा तूल पकड़ लिया है।

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पिछले वर्ष 2021 में 31 अक्तूबर को परीक्षा कराई थी। आयोग के सचिव के अनुसार इनमें 530 पद ऐसे हैं, जिनमें टाइपिंग टेस्ट की आवश्यकता थी, लेकिन इसके सापेक्ष चार गुना 2086 उम्मीदवारों को बुलाया गया था ऐसा क्यों?

    वहीं यहां के विधानसभा में भर्ती परीक्षाएं में पेपरलीक कर बैकडोर से अभयर्थियों के भर्तियों का मामला सामने आने के बाद एसटीएफ की जांच करने से अनेकों आरोपी पकड़े गए हैं। ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि क्या छोटी मछलियों की तरह बड़ी मछलियां या कहे मगरमच्छ भी एसटीएफ की गिरफ्त में आ सकते हैं। वहीं उत्तराखंड में सरकारी भर्तियों में हुए धांधलीयों को लेकर दिन प्रतिदिन नये -नये खुलासे होते चले जा रहे हैं।

    यह भ्रष्टाचार घपले घोटाले देश में कहीं भी रुकने का नाम नहीं ले रही है, अभी हाल ही में देश के मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक जैसे राज्यों के अलावा देश के अनेक स्थानों में ईडी, सीबीआई के छापों से बहुत बड़ी संख्या में धन बेनामी संपत्तियों का मिलना इस ओर संकेत करता है कि अभी भी हो न हो बहुत बड़ी संख्या में धन अवैध तरीके से छुपाए गएं हैं जिनका अभी सामने आना बाकी है।

    देश के उत्तराखंड राज्य में हुए घपले – घोटाले को लेकर समय -समय पर यहां के नवयुवक लगातार धरना प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं। इन घोटाले में शिक्षा विभाग, वन विभाग, सचिवालय, ग्रामविकास पंचायत, अधिकारी भर्तियों में प्रश्न पत्रों के लिक होने की बात सामने आने से अभी तक देश के कई राज्यों में जिस तरह से ईडी, सीबीआईएआई जैसे संस्थानों ने घोटाले और भ्रष्टाचार की जांच पड़ताल कर अनेक भ्रष्टाचारों को उजागर किया है ठीक वैसे ही यहां पर हुए घपले -घोटालों की जांच -पड़ताल करने की मांगे उठने लगी है। जिसे लेकर यहां की जनता विशेकर नवयुवकों में रोष व्याप्त है।

    यहां उत्तराखंड में भ्रष्टाचार एक लम्बे समय से चला आ रहा है, जिसमे यहां के समाज कल्याण विभाग में वर्ष 2010 से 2018 तक छात्रवृत्ति घोटाला नौकरशाहों की नाक के नीचे भ्रष्टाचार को अंजाम देते रहे और किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंगी जिसके कारण 50 हजार रुपयों से शुरू हये घोटाले बढ़ते -बढ़ते लगभग 500 करोड़ रुपए तक जा पहुंची थी।

    दरअसल देश में कहीं न कहीं भ्रष्टाचार घोटालों को लेकर विशेष कानून बनाए जाने की आवश्यकता हैं क्योंकि जब तक भ्रष्टाचार के लिए विशेष कानून और अदालतों की व्यवस्था नही किए जायेंगे तब तक यह भ्रष्टाचार की दीमक देश की घन- संपदा को को निरंतर चट करते रहेंगे और समाज के गरीब लोग और भी अधिक गरीब होते चले जायेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading