Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    दुनिया पर हावी बाज़ारवाद

    ShagunBy ShagunSeptember 9, 2021Updated:September 9, 2021 Current Issues No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 598

    आशा शैली

    आज के दौर में सारा संसार बाजारवाद की चपेट में है। हर ओर हाय पैसा का शोर सुनाई देता है। यह सच है कि इधर देश हमारा अराजकता से घिरा हुआ है और उधर सीमाओं पर हर रोज आतंक बढ़ रहा है। अभी तक तो हम पाकिस्तानी आतंक से जूझ रहे थे परन्तु अब चीन भी उसमें शामिल हो गया है। हालांकि पूर्व विदित है कि चीन, पाकिस्तान को हर तरह से सम्बल दे रहा है फिर भी अभी तक वह जो कर रहा था गुपचुप कर रहा था। इधर कुछ समय से चीन की हरकतें देश की सहनशक्ति को चुनौती देने लगी हैं, जबकि चीन का बेहिसाब धन भारत में लगा हुआ है। इस सारे प्रकरण में आम आदमी की भूमिका असमंजस की है।

    चीन की विस्तारवाद की नीति साफ दिखाई दे रही है कि वह धीरे-धीरे अपनी सीमाओं का विस्तार करना चाहता ही नहीं करता जा रहा है। ऐसे में हर ओर से चीनी सामान के बहिष्कार की आवाजें उठ रही हैं। क्योंकि विश्व पटल पर भारत सबसे बड़ी मण्डी सिद्ध होता है अतः चीन को सबसे अधिक लाभ अपना माल भारत भेजने से ही होता है। अब यदि भारतीय जनता चीन द्वारा निर्मित माल खरीदना बंद कर देती है तो यह चीन की कमर ताड़ने के लिए पर्याप्त होगा। पर क्या ऐसा सम्भव है? यहाँ प्रश्न यह भी है कि क्यों नहीं भारत सरकार आयात पर प्रतिबंध लगाती। तो आइए तनिक भारत-चीन समझौतों पर नज़र डालें।

    यहाँ यह समझना होगा कि जिस तरह जापान ने स्वयं को दोबारा से स्थापित करने के लिए उद्योगों का सहारा लिया था, इसी प्रकार चीन भी अपनी आर्थिक दशा सुधारने के लिए उद्योगों का सहारा ले रहा है। वह बहुत सस्ता और कम लागत में बनने वाला सामान बना रहा है विशेषतौर पर विद्युत उपकरण। हालांकि इन के स्थायित्व की कोई गारंटी नहीं है, फिर भी चीन को उसकी लागत से कई गुना अधिक धन इन उद्योगों से मिल रहा है। वह अपना हल्का और घटिया माल पूरे विश्व में फैला चुका है और लगातार फैला रहा है।

    यहाँ मैं यह स्पष्ट कर देना अपना कर्तव्य समझती हूँ कि मैं कोई अर्थनीति विशेषज्ञ नहीं, मात्र एक साधारण नागरिक के नाते अपनी जानकारियाँ ही साझा कर पाऊँगी। तो पहले यह देखते हैं कि हमारे देश की स्थिति इस विषय में क्या है।

    भारत-चीन के व्यापारिक सम्बंध काफ़ी पुराने हैं। हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने 29 अप्रैल 1954 में एक समझौता चीन से किया था, जिसे पंचशील समझौते का नाम दिया गया। परन्तु इससे पूर्व भी ईस्वी सन् 1904 में, एंग्लो-तिब्बत संधि के नाम से एक समझौता हुआ था जो पंचशील के समय रद्द हो गया। भारतीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बौद्ध भिक्षुओं का व्यवहार निर्धारित करने वाले पाँच निषेधों की तर्ज पर पाँच नियम बनाकर इस समझौते का नाम पंचशील रखा, ये नियम इस प्रकार थे, (1) सभी देशों द्वारा अन्य देशों की क्षेत्रीय अखंडता और प्रभुसत्ता का सम्मान करना, (2) दूसरे देश के आन्तरिक मामलों में हस्तक्षेप न करना, (3) दूसरे देश पर आक्रमण न करना। (4) परस्पर सहयोग एवं लाभ को बढ़ावा देना, (5) शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की नीति का पालन करना।

    चीन के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री चाऊ एन लाई ने 25 जून 1954 को भारत की राजकीय यात्रा के अवसर पर एक संयुक्त विज्ञप्ति में घोषणा की, कि वे पंचशील के इन पाँच सिद्धांतों का परिपालन करेंगे। परन्तु 1962 में चीन द्वारा भारत पर आक्रमण से इस संधि का आधार हिल गया। भरतीय जनमानस में चीन की छवि विश्वासघाती और वादे से मुकरने वाले देश की बन चुकी थी। परन्तु वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक प्रयास फिर किया। पीएम मोदी ने चीन के प्रधानमंत्री ली कछ्यांग के साथ प्रतिनिधि स्तर की बातचीत की। बातचीत में सीमा विवाद, नदी के पानी के बंटवारे, स्टेपल्ड वीजा जारी करने और व्यापार घाटा जैसे सभी विवादास्पद मुद्दे उठाए और तय हुआ कि दोनों देश रेलवे, व्यापार, मैरीटाइम और समुद्र विज्ञान, अंतरिक्ष, टूरिज्म और ब्रॉडकास्ट जैसे क्षेत्रों में एक दूसरे का सहयोग करेंगे। भारत और चीन दोनों ने 10 बिलियन डॉलर यानि 63 हजार करोड़ रुपए के 24 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। यानि एक बार फिर चीन पर विश्वास किया गया, परन्तु नतीजा सब के सामने है।

    आज जब हर तरफ से शोर उठ रहा है कि जनता चीन द्वारा बनाए गए सामान का बाहिष्कार करे। जनता को राष्ट्र के प्रति उसका कर्तव्य याद कराया जा रहा है। चलो, मान लेते हैं कि जनता इन सामानों का बहिष्कार कर लेती है बल्कि कर भी रही है, तो इस बात की क्या गारंटी है कि हमारे नेता फिर से कोई समझौता नहीं करेंगे? क्यों नहीं वे समझौते रद्द किए जाते जो देश को कमजोर करते हैं। हाँ यदि जनाता ठान लेती है कि वह चीन का बना घटिया सामान नहीं खरीदेगी तो चीन की अर्थ-व्यवस्था को जबरदस्त धक्का लगेगा। क्योंकि भारत विश्व का सबसे बड़ा बाज़ार है। परन्तु इस स्थिति में नेताओं को भी उनका साथ देना ही पड़ेगा। उन्हें किसी भी कीमत पर, किसी भी दबाव के आगे न झुक कर चीन से सारे व्यापारिक सम्बंध तोड़ लेने पड़ेंगे। अपनी नीतियों पर फिर से विचार करना पड़ेगा।

    वैसे भी चीनी सामान खरीदने से आम आदमी को बस तात्कालिक राहत के अलावा तो कोई लाभ नहीं। क्योंकि चीनी सामान की पायदारी की कोई गारंटी नहीं। चीनी व्यापारी इतना चालाक है कि भारत में उपयोग में लाई जाने वाली हर वस्तु का निर्माण कर रहा हैं। भारतीय देवी-देवताओं की मूर्तियाँ बना रहा है। शायद यह व्यापारी यह भी जानता है कि भारतीय कभी एक मत नहीं हो सकते। मुण्डे-मुण्डे मति भिन्ना के अनुसार। इसी बात का चीन लाभ उठा रहा है। आज आम नागरिक असमंजस की स्थिति में है। जनता सोचती है कि देश भक्ति का ठेका क्या जनता ने ले रखा है। नेताओं के घरों में जहाँ उनके अपने उपयोग की बात होती है, वहाँ वे भले ही मंहगी वस्तुएँ खरीदें (वह भी निज हित में देश हित में नहीं) पर जहाँ किसी दूसरे ही नहीं आम जनता को कुछ देने की बात होती है वहाँ वही चीन-निमर्मित सामान खरीदा जाता है। आज भी वही सस्ती चीजें खरीदी जा रही हैं।

    कुछ दिन पूर्व एक साहित्यिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिला। वहाँ पर आई मुख्य अतिथि एक वर्तमान मंत्री की पत्नि, साहित्यकारों को देने के लिए उपहार भी लाई थीं। साहित्यकार भी मंत्री जी की पत्नी के हाथ से उपहार लेकर प्रसन्न थे (न लेते तो क्या करते? मंच की मर्यादा थी)। घर आकर पैकेट खोलने पर देखा, गणपति की मेड इन चाइना मूर्ति मेरा मुँह चिढ़ा रही थी।

    Shagun

    Keep Reading

    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    संसद का मानसून सत्र: राजनीति में आपराधिक छवि पर सख्त प्रहार का इंतजार

    13 वर्षीय मासूम पर 32 दरिंदों का 5 दिन का अत्याचार – समाज की शर्म और व्यवस्था की नाकामी

    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    अग्निकांडों की repeating त्रासदी: हाईकोर्ट ने ठीक कहा, अब सरकार जागे!

    सूर्य से सबसे दूर…,फिर भी ज्ञान के सबसे करीब…!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    July 8, 2026
    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    July 8, 2026

    संसद का मानसून सत्र: राजनीति में आपराधिक छवि पर सख्त प्रहार का इंतजार

    July 8, 2026

    13 वर्षीय मासूम पर 32 दरिंदों का 5 दिन का अत्याचार – समाज की शर्म और व्यवस्था की नाकामी

    July 8, 2026
    The mystery behind 'Love Lottery' unfolds in cinemas on September 18

    18 सितंबर को खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज! कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का धमाकेदार मेल

    July 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading