Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पंजाब में कांग्रेस को चुनौती

    ShagunBy ShagunSeptember 23, 2021Updated:September 23, 2021 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 608

    जी के चक्रवर्ती

    कांग्रेसी नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीते शनिवार को मुख्यमंत्री पद का इस्तीफ़ा राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंप कर अपना इरादा स्पष्ट कर दिया था।

    अब पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौप कर कांग्रेस सुप्रीमो ने एक साथ कई संदेश दे डाला। जिसमे से पहला तो यही कि कांग्रेस को दलितों की वोट और उनकी चिंता दूसरी पार्टियों की अपेक्षा कहीं अधिक है और दलितों के उत्थान के लिए चन्नी को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में लाने का कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य यह है कि पंजाब में अगले वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। जहां तक दूसरे संदेश की बात है तो पार्टी के अन्दर चल रहे आपसी गुटबाजी और आगे निकलने की होड़ को समाप्त कराने के लिए इस समय कांग्रेस अध्यक्ष ने सख्त कदम उठा कर सभी मामलों पर विराम लगाने की कोशिश की है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब कांग्रेस पार्टी में कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर पार्टी के अन्दर अराजकता जैसी स्थिति उतपन्न हो गई थी।

    यदि हम पंजाब में कांग्रेस पार्टी की शुभचिंतकों की बात करें तो के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के मध्य चल रहे जंग ने पार्टी को संकट में डालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है क्योंकि आपसी तना-तनी की बातों से जहां पंजाब के जनता के मध्य यह संदेश जा रहा था कि अब फिर से एक बार पंजाब मे कांग्रेस पार्टी की ऐसी हालत हो चुकी है कि कोई आलाकमान की बात सुनने को तैयार नही है, इसी बात से सिद्धू और अमरिंदर सिंह द्वारा जिस तरह से पार्टी अध्यक्ष के सुझावों की लगातार अनदेखी कर रहे थे, उससे पंजाब कांग्रेस में अराजकता जैसा माहौल पैदा होने से यहां पार्टी की छवि धूमिल होने से इनकार नही किया जा सकता है ऐसे में कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब में खुद को बचाए रखने की सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हो गई थी।

    वैसे सच कहक जाए तो पंजाब में चन्नी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कहीं दूर-दूर तक शामिल नहीं थे, लेकिन इसे ही कहते हैं ‘समय बलवान’ खैर चन्नी मुख्यमंत्री के पद पर आसीन जरूर हुये हैं, लेकिन पंजाब में अगले वर्ष होने वाले चुनाव में बड़ी चुनौती, दलितों को साधने की होगी।

    देश के इस राज्य में दलित की आबादी लगभग पैंतीस फीसदी होने से दलित वोटों का यह जनाधार पार्टी को फिर से एक बार सत्ता तक पहुंचाने वाले मार्ग को प्रशस्त करेगा।

    देखने वाली बात है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में अब बहुत अधिक दिनों का समय नही बचा है। इसलिए पंजाब में दलितों के विकास के लिए चन्नी किस तरह की कदम उठाकर कितनी जल्दी कांग्रेस पार्टी की स्थिति को मजबूत करने में सक्षम होते हैं यह बड़ा सवाल है।

    पंजाब की राजनीति में एक दलित चेहरे को मुख्यमंत्री बनाये जाने वाली बात यहां पर कांग्रेस पार्टी को एक नया धरातल दे सकता है, लेकिन यहां यह प्रश्न उठता है कि क्या चन्नी को मुख्यमंत्री बना देने मात्र से ही कांग्रेस के भीतर के सभी मामले शांत हो जाएंगे?

    यहां यह ध्यान देने योग्य बात है कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा किये गए इस तरह के बदलाव को देश के इस राज्य में होने वाले आगामी चुनावों को ध्यान में रख कर किया है। इसलिए इस बात को दोहराने की आवश्यकता नही है की चन्नी के लिये पहली चुनौती चुनाव जिताने की होगी।

    Shagun

    Keep Reading

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading