Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    एनएसडीएल ने भारत में डिजिटल प्रतिभूति बाज़ार के संचालन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जश्न मनाया

    ShagunBy ShagunMay 10, 2022 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 682

    निवेशक जागरूकता कार्यक्रम – ‘मार्केट का एकलव्य’ का शुभारंभ

    लखनऊ, 10 मई 2022: भारत की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी, राष्ट्रीय प्रतिभूति डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने भारतीय पूंजी बाज़ार में सेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जश्न मनाया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्षा, श्रीमती माधबी पुरी बुच, तथा मुख्य महा-डाकपाल, श्रीमती वीणा रामकृष्ण श्रीनिवास सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

    विगत 25 वर्षों में एनएसडीएल के शानदार सफर को दर्शाने वाले एक कॉर्पोरेट वीडियो के अनावरण के साथ मुंबई में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

    वित्त मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण ने हिंदी तथा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में छात्रों के लिए एक निवेशक जागरूकता कार्यक्रम – ‘मार्केट का एकलव्य’ का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्रतिभूति बाज़ार की बुनियादी बातों से अवगत कराना है।

    इस अवसर पर वित्त मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा, “आज एनएसडीएल के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। विशेष रूप से विगत 2 वर्षों में एनएसडीएल द्वारा किए गए असाधारण कार्यों से संस्थान की सक्रियता और बढ़ गई है। यह पूरी दुनिया की सर्वोत्तम कार्य प्रणाली को अपनाने के साथ-साथ प्रगति के पथ पर सदैव दूसरों से आगे रहा है। मार्केट का एकलव्य’ के माध्यम से आप ऐसे कई लोगों तक पहुँच सकेंगे जिन्हें वित्तीय साक्षरता की ज़रूरत है। यह समय सबसे उपयुक्त है क्योंकि लोगों में बाज़ार के बारे में जानने की प्रवृत्ति दिखाई दे रही है, साथ ही एनएसडीएल का दृष्टिकोण और अपनाया गया माध्यम भी एकदम उपयुक्त है। दुनिया भर के युवा इस प्रकार की पहल से लाभान्वित क्योंकि इसे कई भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।”

    वर्ष 2019-20 में हर महीने औसतन 4 लाख नए डीमैट खाते खोले गए, और वर्ष 2020-21 में तीन गुना की बढ़ोतरी के साथ संख्या 12 लाख डीमैट खाते प्रति माह तक पहुँच गई और वर्ष 2021-22 में एक बार फिर यह संख्या बढ़कर लगभग 26 लाख डीमैट खाते प्रति माह हो गई।

    इस उद्योग जगत के पहले ऐसे प्लेटफॉर्म के लोकार्पण के अवसर पर, श्रीमती माधबी पुरी बुच ने कहा, “एनएसडीएल के 25 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में उपस्थित होना सचमुच बेहद ख़ुशी की बात है। डिपॉजिटरी नई तकनीकों को अपनाने तथा प्रतिभूति एवं निर्गम संबंधी प्रसंविदाओं (कोवेनेन्ट) की निगरानी के लिए महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण की दिशा काम कर रहा है। भविष्य में आज के दिन को अत्यंत महत्त्वपूर्ण अवसर के रूप में भी याद किया जाएगा, क्योंकि बाज़ार में डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी के उपयोग के मामले में हम पहला कदम उठा रहे हैं।”

    माननीय वित्त मंत्री ने भारतीय पूंजी बाजारों के विकास में एनएसडीएल के योगदान का सम्मान करते हुए माई स्टाम्प और विशेष कवर भी जारी किया। मुख्य महा-डाकपाल, श्रीमती वीणा रामकृष्ण श्रीनिवास ने इस कार्यक्रम का संचालन किया और बताया कि एनएसडीएल के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में टिकट जारी किया गया है।

    इस अवसर पर बोलते हुए, एनएसडीएल की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, श्रीमती पद्मजा चंद्रू, ने कहा, एनएसडीएल हमेशा सेवा के उच्चतम मानकों में यकीन रखता है, साथ ही हम अपने ग्राहकों को सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से लगातार नई खोज करना और नई तकनीकों को अपनाना जारी रखेंगे।”

    Shagun

    Keep Reading

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026
    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    June 30, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026
    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    June 30, 2026

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading