Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    ओवैसी के आने से यूपी के सियासी दलों की नींद उड़ी, दल-बदल का काम भी शुरू

    ShagunBy ShagunSeptember 11, 2021Updated:September 11, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 560

    मायावती मुख्तार को टिकट न देकर दूसरे मुस्लिम नेता से कर सकती हैं भरपाई

    उपेन्द्र

    यूपी विधानसभा का चुनाव अभी छह माह है लेकिन राजनीतिक सरगर्मी अभी से चरम पर पहुंच रही है। दल-बदल का काम भी शुरू हो गया है। अभी मतदाता किस करवट बैठेगा, यह तो भविष्य की गर्त में है लेकिन एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की यूपी की राजनीति में प्रवेश ने कई पार्टियों के प्रमुखों की नींद उड़ा दी है। सब चुप्पी साधकर औवेसी की गतिविधियों पर नजर बनाये हुए हैं।

    उधर पूर्वांचल में मुस्लिम मतदाता ओवैसी के साथ रहेगा या अंसारी बंधुओं के साथ यह भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। एक तरफ ओवैसी यूपी में डेरा डालकर जनसभाओं के जरिये मुसलमानों को अपने पक्ष में करने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ अंसारी बंधु अपनी राजनीतिक विसात के लिए एक-दल से दूसरे दल में हमेशा आते-जाते रहते हैं। ओबैसी ने सौ सीटों पर लड़ने के ऐलान के साथ ही यूपी में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

    बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई सिबतुल्लाह अंसारी ने एक सप्ताह पूर्व समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। वहीं शुक्रवार को मायावती ने मुख्तार अंसारी को आगामी विधानसभा का टिकट नहीं दिये जाने का ऐलान कर दिया।

    शिवपाल ने जब अंसारी बंधुओं को सपा में शामिल कराया तो भड़के थे अखिलेश

    पिछले लोकसभा चुनाव से पूर्व अखिलेश यादव का अंसारी बंधुओं के सपा में शामिल होने के कारण ही अपने चाचा शिवपाल यादव से खटपट हो गयी थी और अंतत: शिवपाल सपा से बाहर हो गये। इसके बाद ही चुनाव से कुछ समय पहले ही अंसारी बंधु बसपा में शामिल हो गये। राजनीति में कोई किसी का स्थायी मित्र अथवा दुश्मन नहीं होता। इसको चरितार्थ करते हुए अखिलेश यादव अंसारी बंधुओं पर फिदा हो गये और सिबतुल्लाह अंसारी को सपा में शामिल कर लिया।

    मुख्तार के लड़के अब्बास को मऊ से लड़ा सकती है सपा

    माना जा रहा है कि मुख्तार अंसारी के लड़के अब्बास को समाजवादी पार्टी घोसी से टिकट देगी और विधानसभा चुनाव में पूरा अंसारी परिवार (अफजाल अंसारी अभी बसपा से सांसद हैं।) सपा के साथ रहेगा। मायावती सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक नफा-नुकसान के अनुसार ही अपना स्टेंड हर समय बदलती रहती हैं। यही कारण है कि 1996 में मुख्तार बसपा के टिकट पर विधायक बने।

    फिर बसपा से हो गया था विवाद

    इसके बाद भाजपा के समर्थन से ही बसपा की सरकार बनी थी। उस समय मुख्तार अंसारी जब जेल से बाहर आये तो मायावती ने जेड प्लस की सुरक्षा दिया था। इसी को लेकर भाजपा से विवाद हुआ और समर्थन वापस लेने के कारण बसपा की सरकार गिर गयी। इसके बाद 2002 में मायावती से अनबन के कारण उन्हें बसपा छोड़ना पड़ा। 2002 में बसपा ने घोसी से मनोज राय को टिकट दिया। (वर्तमान में मनोज राय भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।)

    अंसारी बंधु भी देखते हैं सिर्फ नफा-नुकसान

    अंसारी बंधुओं की भी सिर्फ राजनीति के आगे कोई अपना स्टेंड नहीं है। उनको विचारधारा से भी कुछ लेना-देना नहीं है। वहीं मुख्तार के बाहर होने से बसपा के खिलाफ मुसलमानों में कोई गलत मैसेज न जाय, इसके लिए मऊ से मुख्तार के खिलाफ मायावती ने सालिम अंसारी को लड़ाया। उनके सीट हारने पर मायावती ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया।

    उधर ओवैसी बिगाड़ रहे खेल

    उधर मुस्लिम समाज को भाजपा के खिलाफ भड़काकर वोट बैंक के रूप में प्रयोग करने वाली सपा, बसपा व कांग्रेस की नींद ओवैसी ने हराम कर दी है। इसको लेकर ये सभी पार्टियां मंथन कर रही हैं और नफा-नुकसान के आंकलन में जुटी हुई हैं। विश्लेषकों के अनुसार अखिलेश यादव वे ओबैसी से आगे चलकर समझौता भी कर सकते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading