Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    पुस्तक मेले में बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं गुलाब के पौधे में बदल जाने वाले पेन

    ShagunBy ShagunSeptember 24, 2023Updated:September 26, 2023 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,172

    बलरामपुर गार्डन में बीसवां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

    लखनऊ, 24 सितम्बर। नया साहित्य तो अपनी जगह है ही, पुस्तक मेला हर बार बहुत कुछ नया लेकर आता है। इस बार भी बच्चों और नवयुवाओं के लिए यहां बहुत कुछ नयी उपयोगी और प्रेरक सामग्री है। नयी तरह के पोस्टर, कार्ड्स और इस्तेमाल करने के बाद मिट्टी में डालने पर गुलाब के पौधे में बदल जाने वाले पेन और वैज्ञानिक उपकरण बलरामपुर गार्डन में कल से प्रारम्भ हुए पुस्तक मेले में बच्चों के साथ बड़ों को भी आकर्षित कर रहे हैं।

    ‘ज्ञान कुंभ’ की थीम पर केटी फाउंडेशन और फोर्स वन बुक्स द्वारा मुफ्त प्रवेश वाले बीसवें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन दो अक्टूबर तक किया जा रहा है।

    शाम होते-होते पूरे परिवार और बच्चों के संग आने वालों की तादाद भी खूब रही। मेले के लगभग हर स्टाल पर बच्चों की किताबें हैं। प्रकाशन विभाग के स्टाल पर बच्चों की कथाओं की किताबों के संग क्रान्तिकारियों और लोक साहित्य प्रचुर मात्रा में है। हिन्दी संस्थान के स्टाल पर प्रेमचन्द की कहानियों की किताबें बहुत ही कम मूल्य पर उपलब्ध हैं।

    पुस्तक मेले में आज से साहित्यिक आयोजनों का दौर भी आरम्भ हो गया। सुबह से ही कविताओं के स्वर गूंजते रहे। सुबह अनागत साहित्य संस्थान की ओर से पुस्तक लोकार्पण के बाद काव्य समारोह में काव्य रस धार बही तो अपराजिता जज्बा जीत का संस्था की ओर से हुए काव्य समरोह में नये रचनाकारों के संग ही मुकुल महान जैसे स्थापित कवियों ने रचनाएं पढ़ीं।

    मेले में कुछ स्टाल ऐसे भी हैं जो पहली बार या बहुत समय बाद यहां आए हैं। इनके अलावा दिव्यांश प्रकाशन, राजकमल, वाणी प्रकाशन, भारतीय ज्ञानपीठ, राजपाल, लोकभारती, प्रभात प्रकाशन, हिंद युग्म, सामायिक, सेतु, सम्यक, प्रकाशन संस्थान, प्रकाशन विभाग, केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण विभाग, हिंदी संस्थान आदि के स्टाल प्रमुख होंगे। संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली, रामपुर रज़ा लाइब्रेरी पब्लिशर्स, तिरुमाला, यशिका, एंजेल और कई अन्य प्रकाशक और वितरक भाग ले रहे हैं।

    #बलरामपुर गार्डन #राष्ट्रीय पुस्तक मेला
    Shagun

    Keep Reading

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    August 5, 2026
    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    August 4, 2026
    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    August 4, 2026
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading