Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    विनाशकारी युद्ध की नहीं सीजफायर की जरुरत

    ShagunBy ShagunDecember 6, 2023Updated:December 6, 2023 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,888

    इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में मरते लोगों की किसी को चिंता नहीं है इस युद्ध में अब तो अस्पतालों को भी अब बक्शा नहीं जा रहा है हर तरफ तबाही – तबाही ही जारी है और यह युद्ध कब तक चलेगा यह भी पता नहीं आतंकवाद के नाम पर न जाने कितने मासूमों की जाने ली जाएँगी। गाज़ा के लोगों विनाशकारी युद्ध की नहीं सीजफायर की जरुरत है।

    इजरायल और हमास के बीच जब करीब हफ्ते भर पहले युद्धविराम की घोषणा हुई थी तो यह उम्मीद थी कि करीब डेढ़ महीने से चल रहे खूनखराबे को खत्म करने की दिशा में यह पहला कदम है और धीरे-धीरे करके पश्चिम एशिया में शांति स्थापित हो जाएगी। युद्ध विराम के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के लोगों को रिहा भी कर दिया जिसे जंग के घावों पर मरहम लगाने का कदम माना गया। किंतु युद्ध विराम की अवधि खत्म होते ही इजरायल ने गाजा पर रॉकेटों की बारिश कर दी जिसका नतीजा यह रहा कि 24 घंटों में ही 178 फिलिस्तीनियों की जान चली गई।

    फोटो सोशल मीडिया से साभार

    उधर हमास के तेवर भी कम नहीं हुए हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया है। कि दोनों ही पक्ष इस टकराव को खत्म करने के मूड में कतई नहीं हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू यह लगातार कह रहे हैं कि उनका देश हमास को खत्म करने तक जंग जारी रखेगा हमास भी अपनी गतिविधियों में कोई कमी नहीं ला रहा है। इस युद्ध में अब तक करीब चौदह हजार लोग मारे जा चुके हैं जिनमें चार हजार से अधिक तो बच्चे ही हैं। गाजा पट्टी के एक बड़े हिस्से से बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं।

    फोटो सोशल मीडिया से साभार

    हालत यह है कि फिलिस्तीन की एक बड़ी आबादी भयावह मुश्किलों से गुजर रही है। वहां के स्वास्थ्य तंत्र को भी नहीं बख्शा गया है, अस्पतालों पर भी बमबारी हो रही है। जबकि किसी युद्ध के दौरान अस्पतालों को सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है और युद्ध के दौरान भी ऐसी जगहों पर हमला न करने को लेकर अंतर्राष्ट्रीय कानून बनाए गए हैं।

    यह सही है कि आतंकवाद से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए लेकिन फिलिस्तीनी नागरिकों के सामने जैसा संकट खड़ा हो गया है, वह गहरी चिंता की बात है। दुनिया के तमाम देशों व संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस विनाशकारी युद्ध पर गहरी चिंता जताई है और खुद इजरायली नागरिकों ने व्यापक रूप से प्रदर्शन करके इसका विरोध किया है। ऐसे में यह जरूरी है कि युद्ध को जल्द से जल्द खत्म किया जाय और शांति व संवाद की स्थिति कायम की जाय।

    Shagun

    Keep Reading

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    October 17, 2026
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading