Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    जनता को अब करिश्मे की उम्मीद

    ShagunBy ShagunDecember 5, 2023Updated:December 5, 2023 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,922

    भारी मतों से तीन राज्यों में विजय का परचम लहराने वाली भाजपा ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है इस बीच संसद के शीत कालीन सत्र की कार्रवाई शुरू होने से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बाहर की पराजय गुस्सा संसद के भीतर न उतारे। बता दे कि चार राज्यों की विधान सभाओं के चुनाव परिणामों के अनुसार तीन में भारतीय जनता पार्टी सशक्त रूप में उभरी है एक राज्य में कांग्रेस को जीत मिली है जबकि मिजोरम में आईएएस अधिकारी लाल दुहोमा को बहुमत मिला है। मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है। इन तीनों ही राज्यों में कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा और पार्टी की व्यूह रचना के सामने कांग्रेस के सारे दावे ध्वस्त हो गए। भाजपा ने इन तीनों राज्यों में सांसदों को भी चुनाव लड़ाया था और उसकी यह रणनीति कारगर रही।

    इसका नतीजा यह रहा कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा को बारी-बारी से मौका देने का रिवाज कायम रहा, छत्तीसगढ़ में भी पार्टी पुनः सत्ता में आई और मध्य प्रदेश में उसकी सरकार लगातार कायम रही। निश्चित ही अब संसद के शीतकालीन सत्र में भाजपा और अधिक आत्मविश्वास में नजर आएगी तथा विपक्ष के प्रति उसका रुख और आक्रामक रहेगा। केंद्र व पार्टी द्वारा शासित राज्यों में जनोन्मुखी नीतियां बनाने का क्रम भी और गति पकड़ेगा। तेलंगाना में मतदाताओं ने दस साल से सत्तारूढ़ पूर्व की टीआरएस और वर्तमान में बीआरएस की सरकार को ठुकरा कर कांग्रेस को ताज पहनाया है। साफ है कि बीआरएस प्रमुख केसीआर का जादू खत्म हो चुका है और लोगों ने उनका विकल्प तलाश लिया है। कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक नतीजे न मिलने का राष्ट्रीय राजनीति में उसके स्थान पर असर पड़ेगा। अभी तक वह इंडिया गठबंधन में खुद को सबसे ऊपर मानती थी और क्षेत्रीय दलों को उतना महत्व नहीं दे रही थी लेकिन अब यह स्थिति बदलेगी और क्षेत्रीय दल ज्यादा महत्व पाने के लिए दबाव बनाएंगे।

    अब विपक्ष को भाजपा का मुकाबला करने के लिए नए सिरे से रणनीति बनानी होगी और जनता का भरोसा जीतना होगा। खासतौर पर यह ध्यान में रखते हुए कि अब से कुछ ही महीनों के बाद अगले साल लोकसभा और उसके बाद सात राज्यों की विधान सभाओं के चुनाव होंगे। तब यह देखने की बात होगी कि भाजपा के आत्मविश्वास का सामना विपक्ष किस तरह करेगा।

    फिलहाल जनता ने अपना निर्णय दे दिया है और अब उसे धरातल पर मोदी सरकार से करिश्मे की उम्मीद है देखना यह है कि इससे उनके जीवन स्तर में क्या सुधार होता है।

    Shagun

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading