लखनऊ, 29 अगस्त, 2021: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में दलित स्वाभिमान यात्रा निकाली, इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कांग्रेस का कहना है कि कई जिलों में इस यात्रा को लेकर पुलिस से तीखी नोक- झोंक भी हुई।
कांग्रेस का कहना है कि आज के ही दिन बाबा साहेब प्रारूप समिति के अध्यक्ष बने थे। इस बीच लखनऊ में भी दलित स्वाभिमान यात्रा को पुलिस ने रोका और रुट डाईवार्ट किया।
आज के ही दिन बाबा साहेब बने थे प्रारूप समिति के अध्यक्ष
हमारे देश के आजाद होने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा अपनी अंतरिम सरकार में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर को कानून मंत्री बनाया गया। 29अगस्त 1947 देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू जी द्वारा डा. अम्बेडकर जी को संविधान ड्राफ्रटिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया, जिसके फलस्वरूप देश के संविधान की रचना हुई, यह दलित समाज के लिए गर्व की बात थी, 29 अगस्त को हर साल की तरह प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग बाबा साहब को कांग्रेस द्वारा दिये गये इस सम्मान के लिए अनुशासन का पालन करते हुए स्वाभिमान यात्रा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जीपीओ पर बाबा साहब की मूर्ति पर मार्ल्यापण करने जा रहे थे। कांग्रेस का आरोप है कि अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलेक प्रसाद एवं कार्यकारी अध्यक्ष मध्य जोन तनुज पुनिया अपने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सड़क पर ही पुलिस द्वारा बल पूर्वक रोका गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिद्धिश्री, सरलेश रावत, विषम सिंह, मुरली मनोहर, प्रदीप कन्नौजिया, सुशील बालमिकि, अनुराग बालमिकि, हरिओम कटेरिया, विजय बहादुर, सीमा भारती, रामशरन वर्मा, सुशीला सोनकर, सूरज पासी, रामपाल, नरेन्द्र गौतम, संतोष रावत, सोनू बुंदेला, विनित वर्धन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।