Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    दिल्ली में अशोक गहलोत के मुकाबले पायलट का पलड़ा भारी

    ShagunBy ShagunApril 15, 2023 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 827

    प्रभारी रंधावा अब राजस्थान आने से भी बच रहे हैं, धर्मेन्द्र राठौड़ ने सचिन पायलट के विरोध की शुरुआत अजमेर से करवा दी

    11 अप्रैल को जब जयपुर में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने एक दिवसीय अनशन किया तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चाहते थे कि अनुशासनहीनता के आरोप में पायलट को कांग्रेस से बाहर कर दिया जाए। इसलिए गहलोत ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की भी मदद ली। 12 अप्रैल के रंधावा के बयान से ऐसा लगा कि अब पायलट के खिलाफ कार्यवाही हो जाएगी। लेकिन जब इस पूरे प्रकरण में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ की एंट्री हुई तो पूरा माहौल बदल गया।

    कमल नाथ ने पायलट से मुलाकात करने से पहले राहुल गांधी और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की। बदली हुई परिस्थितियों में दिल्ली में अब गहलोत के मुकाबले में पायलट का पलड़ा भारी हो गया है। असल में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने पायलट के विरुद्ध कोई कार्यवाही करने से पहले गत वर्ष 25 सितंबर को अशोक गहलोत द्वारा करवाई गई खुली बगावत का मुद्दा सामने रख दिया। मौजूदा परिस्थिति में कांग्रेस हाईकमान अशोक गहलोत और सचिन पायलट को राजस्थान की राजनीति में बराबर महत्व दे रहा है। हाईकमान यह नहीं चाहता कि पायलट को अलग कर अशोक गहलोत के दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ा जाए। दिल्ली में कांग्रेस के कई नेता गहलोत के रवैये से भी खफा है। गहलोत ने पिछले चार वर्षों में कभी भी पायलट को महत्व नहीं दिया। हाईकमान के निर्देशों के बाद भी गहलोत ने पायलट से संवाद नहीं किया। उलटे क कई मौकों पर पायलट की कड़ी आलोचना की। पायलट को निकम्मा, गद्दार धोखेबाज के साथ-साथ कोरोना वायरस तक कहा गया।

    राजस्थान आने से भी बचें

    प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा अब 15 अप्रैल को जयपुर में आयोजित कांग्रेस के ओबीसी मोर्चे के कार्यालय का उद्घाटन और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेना था, लेकिन रंधावा तय कार्यक्रम के अनुसार जयपुर नहीं आए। जानकारों की माने तो रंधावा अब राजस्थान आने से भी बच रहे हैं। रंधावा के नहीं आने पर कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि जालंधर लोकसभा के चुनाव में व्यस्त होने के कारण रंधावा जयपुर नहीं आए।

    विरोध की पहल अजमेर से

    11 अप्रैल के अनशन पर पायलट के विरुद्ध राजस्थान भर में किसी भी नेता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने तो पायलट के अनशन का समर्थन किया। प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने भी इस मुद्दे पर खामोशी बनाए रखी। लेकिन आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ की पहल पर अजमेर देहात कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह राठौड़, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन, गुलाम मुस्तफा चिश्ती, महेंद्र चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को एक पत्र लिखकर पायलट के खिलाफ अनुशानात्मक कार्यवाही करने की मांग की है। कांग्रेस के इन नेताओं का मानना है कि पायलट ने जयपुर में अनशन कर अनुशासनहीनता की है। संभवत: राजस्थान में अजमेर ऐसा पहला जिला होगा, जहां पायलट के अनशन का विरोध किया गया है। सब जानते हैं कि आरटीडीसी के अध्यक्ष राठौड़ अजमेर के पुष्कर से विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं इसलिए पिछले एक वर्ष से अजमेर में कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस के इन नेताओं का बयान दिलवाने में भी राठौड़ की भूमिका रही है। यह बात अलग है कि गत 11 अप्रैल को पायलट के अनशन स्थल पर जिले के 16 पीसीसी सदस्यों में से 10 से ज्यादा सदस्य मौजूद थे। कांग्रेस के प्रमुख नेता पायलट के समर्थन में खड़े नजर आए। ऐसे में राठौड़ की पहल का राजनीतिक दृष्टि से बहुत मायने है। राठौड़ ने पहले भी पायलट पर कई आरोप लगाए हैं। लेकिन इस बार राठौड़ ने स्वयं कोई आरोप लगाने के बजाए अपने समर्थकों को आगे किया है।

    Shagun

    Keep Reading

    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026
    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    June 30, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026
    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    June 30, 2026

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading