Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    पौधों के पास मॉलेक्यूल होते हैं, जो स्वास्थ्य को ठीक करने की क्षमता रखते हैं: डा. राम विश्वकर्मा

    ShagunBy ShagunSeptember 27, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 627

    पौधों में चिकित्सकीय गुण के कारण दवाइयां बनाने की अपार क्षमता, सीएसआईआर-सीमैप ने मनाया 80वां सीएसआईआर स्थापना दिवस

    वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) का 80वां स्थापना दिवस सोमवार को एमएस टीम्स के माध्यम से सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप), लखनऊ में मनाया गया। बेंगलुरु, हैदराबाद, पंतनगर और पुरारा में स्थित सीएसआईआर-सीमैप के चार अनुसंधान केंद्र भी इस उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ राम विश्वकर्मा, सलाहकार, डीजी, सीएसआईआर, नई दिल्ली एवं पूर्व निदेशक, सीएसआईआर-आईआईआईएम, जम्मू, मुख्य अतिथि थे।

    मुख्य अतिथि, डॉ राम विश्वकर्मा ने ‘प्लांट बायोलॉजी एंड ड्रग डिस्कवरी: एन इमर्जिंग इंटरफेस’ पर सीएसआईआर स्थापना दिवस पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि पौधों के पास चिकित्सकीय गुणों वाले मॉलेक्यूल होते हैं, जो कि मनुष्य के स्वास्थ्य को ठीक करने की क्षमता रखते हैं। आज कल की बीमारियों में उनके अणुओं में भविष्य की दवाइयों को बनाने की अपार क्षमता है, क्योंकि ये न केवल प्राकृतिक होते हैं। इनसे कोई दुष्प्रभाव भी ना के बराबर होता है। उन्होंने कहा कि सीमैप, जो कि औषधीय पौधों पर कार्य करता है, उसे इन मॉलिक्यूल्स के खोज मे आगे बढ़ना चाहिये।

    इस अवसर पर डॉ राम विश्वकर्मा द्वारा सीएसआईआर-सीमैप की ई-वार्षिक रिपोर्ट जो कि डॉ एन पी यादव और उनकी टीम द्वारा तैय्यार की गयी है। उसे जारी किया गया और औषधीय और सुगंधित पौधों के लिए डीएनए बैंक (डीबी-मैप्स) जो कि डॉ सुनीत सिंह धवन और उनकी टीम द्वारा तैय्यार किया गया है। उसका भी उद्घाटन किया गया।

    सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक डॉ प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने संस्थान की गत वर्ष के योगदान से अवगत कराया। उन्होंने संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धियां, विशेष रूप से, सीएसआईआर – अरोमा मिशन का जिक्र किया। साथ ही साथ उन्होंने संस्थान द्वारा विगत वर्ष में की गयी वैज्ञानिक प्रगति, तकनीकि हंस्ताक्षण तथा कोविड-19 में सीमैप के योगदानों पर प्रकाश डाला।

    इस अवसर पर डॉ अरविंद सिंह नेगी, डॉ संजय कुमार, डॉ मनोज सेमवाल, डॉ आकांक्षा सिंह, डॉ कपिल देव और संजय सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 200 वैज्ञानिक, शोध छात्र एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

    Shagun

    Keep Reading

    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    July 6, 2026

    अग्निकांडों की repeating त्रासदी: हाईकोर्ट ने ठीक कहा, अब सरकार जागे!

    July 6, 2026
    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    July 6, 2026
    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    July 6, 2026
    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    July 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading