Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»संस्था से

    विशिष्ट विभूतियों के सम्मान के बीच बरसा काव्यरस

    ShagunBy ShagunJune 22, 2022 संस्था से No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 699

    नव काव्य प्रतिभाओं को समर्पित प्रहर्ष का नवोत्कर्ष

    लखनऊ, 22 जून। सामाजिक और साहित्यिक संस्था प्रहर्ष फ़ाउन्डेशन द्वारा 20 जून से कावेरी अपार्टमेंट गोमतीनगर में नवोत्कर्ष नाम से दो दिवसीय काव्य अधिवेशन एवं सम्मान समारोह प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सर्वेश अस्थाना को प्रहर्ष सम्मान, ज्योति किरन रतन को प्रहर्ष कल्याणी सम्मान, आदित्य द्विवेदी को बाण सम्मान, अनुपम श्रीवास्तव को वागीश सम्मान और डॉ.उमाकांत सहाय को बृज किशोर सम्मान से सम्मानित किया गया।

    संस्था की अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय कवयित्री सुमन दुबे ने नवोत्कर्ष की परिकल्पना को मूर्त रूप देते हुए अपने वक्तव्य में ये स्पष्ट किया कि प्रहर्ष द्वारा नवोत्कर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत उन नई प्रतिभाओं को मंच से जोड़कर मुख्य धारा में लाना है, जो काव्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

    ऑनलाइन प्रतियोगिता में 107 प्रतिभागियों के वीडियो प्राप्त हुए, जिनमें से 16 प्रतिभागियों का चयन करके आज के अधिवेशन में आमंत्रित किया गया। पहले सत्र में इन 16 प्रतिभागियों की काव्य प्रतियोगिता चली। यहां विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार सिंह, अध्यक्षता कर रहे एस.एस.उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण यादव व सुशील दुबे उपस्थित रहे।

    द्वितीय सत्र में आमंत्रित वरिष्ठ कवियों द्वारा नवोदित रचनाकारों को काव्य के गूढ़ तत्व बताए गए एवं कवि सम्मेलन का आयोजन भी हुआ। द्वितीय सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में डॉ.संजय मिश्रा शौक, मुकुल महान, डॉ.अशोक अज्ञानी, तरुण प्रकाश श्रीवास्तव, राजीव वर्मा वत्सल, मंजुल मिश्रा मंज़र, अरविंद झा, डॉ.सुभाष चंद्र रसिया, हर्षित मिश्रा रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading