Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    आज मंत्रिमंडल में 75% मंत्री दागी हैं और नीतीश नैतिकता, सिद्धांत की बात करते हैं: तेजस्वी

    By August 2, 2017Updated:August 2, 2017 राजनीति No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 553

    पटना। राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने यहां बुधवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा को अंतरात्मा की आवाज बताए जाने के बारे मैं पूछा कि उनकी अंतरात्मा नहीं जगती, बल्कि उनकी ‘मोदी आत्मा’, ‘कुर्सी आत्मा’ और ‘लालच आत्मा’ जगती है।

    पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में तेजस्वी ने कहा, “मेरे ऊपर जो केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई वह एक साजिश के तहत दर्ज कराई गई थी। यह बस एक बहाना था। नीतीश कुमार काफी पहले से भाजपा के साथ जाने का बहाना खोज रहे थे और सीबीआई को एक बहाना मिल गया।”

    तेजस्वी ने पनामा पेपर्स घोटाले और व्यापमं घोटाले की चर्चा करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि पनामा पेपर्स घोटाले में जिनका नाम है, क्या उनको भाजपा से हटाया जाएगा, क्या व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआइ करेगी?

    एक सर्वे का हवाला देते हुए तेजस्वी ने कहा, “आज बिहार मंत्रिमंडल में 75 प्रतिशत मंत्री दागी हैं। नीतीश कुमार नैतिकता और सिद्धांत की बात करते हैं तो अब नैतिकता और सिद्धांत कहां गया? मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित करीब 75 प्रतिशत लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।”

    उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य दोनों जगह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार है। ऐसे में तो उन्हें यह कानून बना देना चाहिए कि जिसके ऊपर भी प्राथमिकी दर्ज हो, वह किसी पद पर नहीं रहेगा।

    तेजस्वी ने नीतीश पर विकास के नाम पर ढोंग करने का आरोप लगाते हुए कहा, “बिहार में पिछले चार साल में चार सरकारें बदली, परंतु सभी सरकारों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहे। ऐसे में सरकारों को अस्थिर करने और विकास की गति रोकने के लिए कौन दोषी हैं, यह नीतीश कुमार को बताना चाहिए।”

    उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “इस दौरान उनकी आत्मा चार बार जगी। यह किसी को पता नहीं चलता कि उनकी आत्मा कितनी बार जगती और कितनी बार सोती है।” नीतीश कुमार पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने सत्ता के लिए जनादेश का अपमान किया है। अगले चुनाव में यहां की जनता इसका जवाब देगी।

    #tejshvi yadav & nitish kumar

    Keep Reading

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026
    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    July 10, 2026
    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    July 10, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading