Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

    यूपी में 2023 तक प्रदूषण में 2 फीसद बढ़ोतरी का अनुमान, ‘रेड जोन’ में बना रहेगा यूपी

    ShagunBy ShagunNovember 9, 2022 अलर्ट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 831

    अत्यधिक असुरक्षित ‘रेड जोन’ में बना रहेगा यूपी: एक अध्ययन की रिपोर्ट

    लखनऊ: 9 नवंबर, 2022 : उत्तर प्रदेश के लिए नया साल शायद अच्छी खबर लेकर न आए. 2023 में, राज्य में एरसोल प्रदूषण 2% बढ़ने का अनुमान है और एरसोल प्रदूषण की दृष्टि से राज्य “अत्यधिक असुरक्षित” रेड ज़ोन में बना रहेगा. एक नया अध्ययन बताता है कि राज्य में बढ़ते एरोसोल प्रदूषण से निपटने के लिए ठोस ईंधन के इस्तेमाल, विनिर्माण क्षेत्र के धूल और वाहनों के उत्सर्जन में कमी जरूरी है.

    एरोसोल की उच्च मात्रा में समुद्री नमक, धूल, ब्लैक और आर्गेनिक कार्बन जैसे प्रदूषकों के साथ-साथ पार्टिकुलेट मैटर (पीएम 2.5 और पीएम 10) भी शामिल रहते हैं. साँस के साथ शरीर में प्रवेश करने से ये लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं. एरसोल ऑप्टिकल डेप्थ (एओडी) वातावरण में मौजूद एरोसोल का मात्रात्मक अनुमान है और इसे पीएम2.5 के परिमाण के बदले में इस्तेमाल किया जा सकता है.

    वर्तमान अध्ययन – “भारत में राज्य स्तरीय एरोसोल प्रदूषण का गहन अध्ययन (अ डीप इनसाइट इनटू स्टेट-लेवल एरोसोल पोल्यूशन इन इंडिया)” – बोस इंस्टीट्यूट, कोलकाता के शोधकर्ताओं डॉ. अभिजीत चटर्जी, एसोसिएट प्रोफेसर और उनके पीएचडी स्कॉलर मोनामी दत्ता ने तैयार किया है. यह अध्ययन लंबे अवधि (2005-2019) के रुझान, विभिन्न स्रोतों और अलग-अलग भारतीय राज्यों के लिए भविष्य (2023) के अनुमान के साथ एरोसोल प्रदूषण का राष्ट्रीय परिदृश्य प्रस्तुत करता है.

    उत्तर प्रदेश वर्तमान में रेड जोन में है जो 0.6 से अधिक एओडी वाला अत्यधिक असुरक्षित क्षेत्र है और यह पहले से ही भारत के उच्चतम एओडी स्तर वाले राज्यों में शामिल है. एरोसोल प्रदूषण में 2% की वृद्धि का अनुमान है, जिससे 2023 में एओडी परिमाण इस असुरक्षित क्षेत्र में बढ़कर 0.75 से अधिक हो जाएगा.

    एओडी का परिमाण 0 से 1 की बीच आंका जाता है. 0 अधिकतम दृश्यता के साथ पूरी तरह साफ़ आकाश का संकेतक है जबकि 1 बहुत धुंधले वातावरण को इंगित करता है. 0.3 से कम एओडी परिमाण ग्रीन ज़ोन (सुरक्षित), 0.3 से 0.4 ब्लू ज़ोन (कम असुरक्षित), 0.4 से 0.5 ऑरेंज जोन (असुरक्षित) है जबकि 0.5 से अधिक रेड जोन (अत्यधिक असुरक्षित) के अंतर्गत आता है.

    अध्ययन के मुख्य लेखक और बोस इंस्टीट्यूट में पर्यावरण विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अभिजीत चटर्जी ने कहा, “भारत में यूपी सबसे प्रदूषित राज्य है और वायु प्रदूषण के लिहाज से यह अत्यधिक असुरक्षित क्षेत्र में है. वायु प्रदूषण से निपटने और मानव जीवन को बचाने के लिए ज्यादा उपयुक्त कार्य योजना तैयार करने और इसके सख्त कार्यान्वयन की आवश्यकता है.”

    अध्ययन की सह-लेखिका और बोस इंस्टीट्यूट, कोलकाता की सीनियर रिसर्च फेलो मोनामी दत्ता ने विस्तार से बताते हुए कहा, “यूपी के प्रमुख एरोसोल प्रदूषण स्रोतों में वाहनों का उत्सर्जन, ठोस ईंधन का उपयोग और विनिर्माण क्षेत्र की धूल शामिल हैं. वर्षों से, हमने देखा है कि वाहनों का उत्सर्जन उपरोक्त दो अन्य स्रोतों के मुकाबले ज्यादा प्रदूषण पैदा करता है. यह उल्लेखनीय है कि ठोस ईंधन का इस्तेमाल, उत्तर प्रदेश में दूसरा सबसे अधिक प्रदूषण करने वाला स्रोत, 2005 से 2019 के बीच धीरे-धीरे 19% से बढ़कर 24% हो गया. इसी दौरान, वाहनों के उत्सर्जन का योगदान लगभग अपरिवर्तित रहते हुए 36 से 38% के बीच बना रहा जबकि विनिर्माण क्षेत्र के धूल का योगदान 15% से बढ़कर 18% तक हो गया, जिसका कारण शहरीकरण में आई तेजी है.”

    अध्ययन में यूपी में बढ़ते एरोसोल प्रदूषण को रोकने के लिए कुछ अनुशंसाएं प्रस्तुत की गई हैं. शोधकर्ताओं ने कहा है कि वाहनों के उत्सर्जन से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अन्य प्रयासों के साथ-साथ 15 साल से पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाने और इंजनों के उन्नयन (अपग्रेडेशन) की आवश्यकता है. डॉ. चटर्जी ने कहा, “सरकार को घरों के अन्दर होने वाले प्रदूषण के प्रति अधिक गंभीर होना चाहिए और वायु प्रदूषण एवं मानव स्वास्थ्य पर इसके हानिकारक प्रभावों की निगरानी करने और इस संबंध में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सब्सिडी को प्रोत्साहित करना चाहिए.”

    वहीं दत्ता ने कहा कि अध्ययन के दौरान ठोस ईंधन के उपयोग और वाहनों के उत्सर्जन संबंधी विशिष्ट आंकड़े उपलब्ध नहीं रहने के कारण हम यह निर्धारित करने में असमर्थ रहे कि कम असुरक्षित और सुरक्षित क्षेत्र तैयार करने के लिए इन स्रोतों से होने वाले प्रदूषण की मात्रा को कितना कम करने की जरुरत है. उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, राज्य के प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए कार्य योजना की तत्काल जरुरत है. यूपी उच्च मृत्यु दर वाले राज्यों में से एक है”.

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    September 10, 2026
    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    September 10, 2026
    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    September 10, 2026

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    September 10, 2026

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading