Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Uncategorized

    जन कल्याण के लिए जनसंख्या नीति

    ShagunBy ShagunJuly 12, 2021Updated:July 12, 2021 Uncategorized No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 763

    राकेश कुमार मिश्र

    विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने नई जनसंख्या नीति जारी की जिसका उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण एवं स्थिरीकरण के साथ साथ शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर में भी कमी लाना है। इससे प्रदेश के विकास में मदद मिलने के साथ साथ जनमानस के कल्याण में भी वृद्धि होगी। उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इसकी जनसंख्या 23 करोड़ से अधिक है जो देश की कुल जनसंख्या का लगभग 16 प्रतिशत है। अन्य कारणों के साथ साथ प्रदेश के पिछड़ेपन एवं गरीबी के लिए एक महत्वपूर्ण उत्तरदायी कारण विशाल जनसंख्या है। देश के दूसरे सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य महाराष्ट्र की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की लगभग आधी है।

    उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर जनसंख्या के दबाव का अनुमान इन तथ्यों से ही लगाया जा सकता है कि प्रदेश की जनसंख्या ब्राजील से भी ज्यादा एवं अमेरिका जैसे विकसित एवं विशाल भूमि क्षेत्रफल वाले देश की दो तिहाई से भी अधिक है। यदि उत्तर प्रदेश को शेष भारत से अलग कर दिया जाय तो भी यह विश्व का पाँचवाँ सर्वाधिक जनसंख्या वाला राष्ट्र होगा। उत्तर प्रदेश की शुद्ध पुनरूत्पादकता दर 2.8 है जो राष्ट्रीय औसत 2.2 से अधिक है।

    यह माना जाता है कि शुद्ध पुनरुत्पादन दर 2.0 होने पर किसी राष्ट्र की जनसंख्या में स्थिरीकरण की प्रवृत्ति देखी जाती है। राष्ट्रीय स्तर पर हम शुद्ध पुनरुत्पादन दर के मामले में स्थिरीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं एवं उम्मीद कर सकते हैं कि एक डेढ़ दशक में हमारे देश की जनसंख्या 150- 160 करोड़ के आस पास स्थिर हो सकती है। शायद यही कारण है कि लाल किले की प्राचीर से अपने सम्बोधन में मोदी जी ने सीमित परिवार के लिए जनता से अपील जरूर की परन्तु दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी भी सरकार इस दिशा में किसी राष्ट्रीय पहल से बच रही है। केंद्र सरकार इस बात से वाकिफ है कि अनेक राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कुछ प्रेरणादायक एवं दण्डनीय कदम उठाकर जन्म दर में कमी लाने में सफलता हासिल की है। देश के अनेक राज्यों में शुद्ध पुनरुत्पादन दर भी 2.0 या इससे भी कम है।

    उत्तर प्रदेश के हालात अलग हैं। प्रदेश की वर्तमान जनसंख्या संसाधनों को देखते हुए पहले ही विस्फोट की स्थिति में है। प्रदेश में जन्म दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है और तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल एवं कर्नाटक जैसे राज्यों से लगभग डेढ़ गुना है। शुद्ध पुनरूत्पादकता दर में कमी अवश्य आई है जो पिछली सदी के अन्तिम तीन दशकों में 4.0 या अधिक थी।

    शिक्षा के प्रसार एवं विकास के कारण जनसंख्या वृद्धि दर एवं शुद्ध पुनरूत्पादकता दर में और गिरावट आना तय है परन्तु उत्तर प्रदेश वर्तमान जनसंख्या दबाव को देखते हुए दो दशक इन्तजार नहीं कर सकता जब जनसंख्या स्वतः स्थिरीकरण के लिए प्रवत्त हो। राज्य सकल घरेलू उत्पाद में आशातीत वृद्धि एवं राष्ट्र में द्वितीय स्थान, ईज आफ डूइंग बिजनेस में राष्ट्र में दूसरी रैंक एवं निजी निवेश लाने में महत्वपूर्ण सफलता के बावजूद प्रति व्यक्ति आय में अपेक्षित वृद्धि नहीं होना या गिरावट ने योगी जी को इस बात को सोचने पर मजबूर किया कि प्रदेश की प्रगति एवं जनता के कल्याण के लिए नई जनसंख्या नीति अपरिहार्य है जो शीघ्रताशीघ्र प्रदेश की जनसंख्या को स्थिरीकरण की दिशा में प्रवत्त कर सके।

    आज देश ही नहीं विश्व एक भयानक दौर से गुजर रहा है। कोरोना संक्रमण ने लोगों को ही नहीं सरकार को भी हिला दिया है और अपनी प्राथमिकताओं में बदलाव के लिए मजबूर किया है। स्वास्थ्य सुविधाओं में जो अपेक्षित सुधार की जरूरत इस कोरोना काल में महसूस की गई है, उसकी पूर्ति के लिए यह भी समय की मांग है कि बेलगाम होती जनसंख्या पर भी नियंत्रण किया जाए। हम यह कैसे भुला सकते हैं कि मेडिकल सुविधा की कमजोरियों एवं कोरोना संक्रमितों की संख्या में अप्रत्याशित तेजी के कारण दूसरी लहर में ही देश ने 3 लाख से अधिक लोगों को खोया है और अभी यह सिलसिला थमा नहीं है।

    विपक्ष निकट भविष्य में चुनाव एवं एक पंथ विशेष की कट्टरवादी मानसिकता के मद्देनजर सरकार को घेर रहा है। इस विषय में मेरा स्पष्ट मत है कि प्रदेश के विकास हेतु गंभीर चुनौती बनी प्रदेश की जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए लाई गई जनसंख्या नीति पर यह क्षुद्र राजनीति किसी भी दृष्टि से उचित नहीं। हकीकत में तो जनसंख्या नियंत्रण की देश को जरूरत 1971- 2001 में थी, तब आज देश एवं प्रदेश को इन चुनौतियों का सामना न करना पड़ता। अब तो यही कहा जा सकता है कि जब जागे तभी सबेरा।

    Shagun

    Keep Reading

    यह मेरे सपने के सच होने से कम नहीं था: अक्षरा

    अब जून में रिलीज होगी फिल्म “नो मीन्स नो”

    जीवन के उच्च आदर्श

    होली के लिए तैयार हैं घर के बने शुद्ध पापड के साथ लजीज गुजराती फाफड़ा

    सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों का बढ़ा विश्वास

    सत्‍ता और प्रतिपक्ष दोनों बचा रहे हैं मनीषा दयाल को: पप्‍पू यादव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading