Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    उत्तर प्रदेश प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े बदलाव की तैयारी

    ShagunBy ShagunJanuary 24, 2023 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 710

    • स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश व सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने के मुद्दे पर हुआ मंथन

    लखनऊ, 24 जनवरी 2023:  प्रदेश में पहले जहां हर बड़ी बीमारी का उपचार राजधानी या अन्य बड़े शहरों में ही होता था वहीं अब कई बड़े ऑपरेशन व इलाज जनपद या मण्डल पर भी मुमकिन हो पा रहे हैं। इसमें आयुष्यमान योजना का काफी योगदान है। हमने प्रगति की है लेकिन अभी और काम करना होगा। यह कहना है प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का। उप मुख्यमंत्री सोमवार को एक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यशाला प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा की उत्कृष्टता के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

    उन्होंने कहा कि हम हर प्रदेशवासी की बीमारी के हिसाब से उसका इलाज और उससे संबंधित निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपनी स्वास्थ्य व्यवस्था को मिसाल के रूप में स्थापित करने के लिए हमें ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में मध्यम व तृतीय स्तर की सेवा देने का लक्ष्य निर्धारित करना होगा। उन्होंने कहा कि आज यह एक अच्छा संयोग है कि यहां स्वास्थ्य विभाग और निजी क्षेत्र के कई बड़े समूह उपस्थित हैं। मुझे उम्मीद है कि आज के इस मंथन के बाद निजी क्षेत्र की भूमिका आसान व प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर एक जिला में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित हो रहा है। यहां मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल कालेजों में निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं हैं। साथ ही दवा उत्पादन, डायग्नोसिस, डायलिसिस और चिकित्सालयों के निर्माण आदि में निवेश की भी बड़ी संभावना है। साथ ही पीपीपी मॉडल पर कई शहरों में चिकित्सालय और निजी संस्थाओं के माध्यम से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को खोलने की योजना है।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति-2017 भी स्वास्थ्य सेवा को मानव अधिकार के रूप में मान्यता देती है। इसका उद्देश्य सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज बढ़ाना है। इसके लिए वर्ष 2025 तक सकल घरेलू उत्पाद का 2.5 प्रतिशत सरकारी स्वास्थ्य व्यय पर निर्धारित करना होगा। इसके लिए ऐसी रणनीति बनानी होगी जिससे निजी प्रदाताओं से सस्ते व टिकाऊ स्वास्थ्य सेवाएं खरीदी जा सकें। खासकर जहां गैर-सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों की उपलब्धता है।

    स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण विषय है। इसका सीधा संबंध है जीवन की गुणवत्ता से है। इस क्रम में प्रदेश की बड़ी जनसंख्या चिकित्सा के क्षेत्र में व्यापक निवेश की आवश्यकता को जन्म देती है। इस लिहाज से आज की यह कार्यशाला बहुत महत्वपूर्ण है।

    निजी क्षेत्र से साझेदारी बनाना होगा : साचीस
    इस मौके पर साचीस की सीईओ ने आयोजन के पहले कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने प्रदेश में पीएम-जेएवाई की गतिविधियों व उपलब्धियों पर पीपीटी के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि निवेश में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाना व सेवा प्रावधान को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, उद्योग, निकायों और संघ से साझेदारी कर एक व्यावहारिक रोड मैप तैयार करना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 1614 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सरकार स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता पैदा करने और राज्य के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्यों को साकार करने के लिए निजी क्षेत्र की भूमिका को मान्यता देती है। इसी क्रम में साचीस ने व्यापक और एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पीएम-जेएवाई लागू किया है। उन्होंने बताया कि पीएम-जेएवाई लाभार्थियों व अन्य के लिए समान रूप से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करना सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी बनाने की आवश्यकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading