Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    मत काटो पेड़ों को

    ShagunBy ShagunJune 7, 2021 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 858

    किसी जंगल में एक कुटिया में एक साधु रहते थे। आसपास बड़ा रमणीक स्थान था। पास में नदी बहती थी। घना वन था। पक्षी कलरव करते थे। ‘जंगल में मंगल’ की कहावत चरितार्थ होती थी।

    एक दिन कुछ लोग वहां आये। वे आपस में धीरे-धीरे बातें कर रहे थे। इधर-उधर देख रहे थे। साधु ने उन पर एक निगाह डाली और अपने काम में लग गये। कुछ दिन बीतते-बीतते वे लोग फिर आ गये। इस बार वे अपने साथ बहुत-सा सामान लाये थे।

    साधु ने यह सब देखा, पर माजरा क्या है, उनकी समझ में नहीं आया। अगले दिन उन्होंने देखा, पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल रही है। साधु का हृदय वेदना से भर उठा। वृक्ष तो उनके जीवन के अंग थे। उनके विशाल परिवार के सदस्य थे। उन्होंने उन लोगों को बड़े प्यार से समझाया, फिर भी वे नहीं माने तो उन्होंने क्रोधित होकर कहा, “तुम्हारी कुल्हाड़ी पेड़ों पर नहीं, लोगों के दिलों पर चल रही है। अरे, हत्यारों, तुम्हारी इस हरकत से धरती वीरान हो जायेगी। तुम्हें शाप देगी। उसके शाप से तुम तो मरोगे ही, तुम्हारे साथ न जाने कितने मासूम लोगों की भी हत्या होगी। अभी भी समय है, मान जाओ और नीचता छोड़ दो।” पर वे कहां मानने वाले थे!

    स्वार्थ ने उनके विवेक पर पर्दा डाल दिया था। बेचारे साधू को इतना सदमा पहुंचा कि वे बिस्तर पर पड़ गये और कुछ ही समय में उनके प्राण पखेरू उड़ गये। धरती वृक्ष-विहीन हो गई। प्रकृति बड़ी क्षमाशील है, पर जब कोई हद से ज्यादा सताता है, तो वह बदला लिये बिना नहीं मानती। उस वर्ष भयंकर सूखा पड़ा। मेघ आये, किन्तु उनका स्वागत करने वाले वृक्ष तो रहे नहीं थे। वे चुपचाप आगे बढ़ गये। प्रकृति के इस प्रकोप से वहां मनुष्य ही नहीं, पशु-पक्षी भी बड़ी संख्या में चल बसे।

    मुट्ठी भर लोगों के स्वार्थ ने जो तबाही की, उसका दुष्परिणाम आज भी उस क्षेत्र के ही नहीं, दूर-दूर तक के लोग भुगत रहते हैं। उन्होंने अपने देवता-स्वरूप साधु की एक प्रतिमा नदी के किनारे लगवा दी है, जो हर घड़ी कहती रहती है, “जीवन के लिए वृक्ष वरदान हैं। उन्हें नष्ट करना अपने को नष्ट करना है।”

    Shagun

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading