Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    मंहगी बिजली पर ग्रामीण व किसान आंदोलित, प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन जारी

    By December 2, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 626
    • मुख्यमंत्री करें हस्तक्षेप और पावर कार्पोरेशन द्वारा 7 दिन के अन्दर टैरिफ लागू कराने की प्रक्रिया पर लगवायें रोक
    • उपभोक्ता परिषद ने पावर कार्पोरेशन को दिखाया आईना, कहा 2-4 घंटे ज्यादा बिजली देने से गाँव की बिजली की दर नहीं हो जायेगी शहरी, यह कैसा न्याय?
    • उपभोक्ता परिषद ने पिछली सरकारों के जारी किए आँकड़े, कहा जो स्वतः कर रहे खुलासा
    • गाँव व शहर का स्टैण्डर्ड आॅफ परफारमेंस का बिजली कानून अलग, फिर टैरिफ बराबर क्यों?
    लखनऊ 02 दिसम्बर। पावर कार्पोरेशन के दबाव में नियामक आयोग द्वारा प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में व्यापक वृद्धि, खासतौर पर ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में 67 से 150 प्रतिशत की वृद्धि व किसानों की दरों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि को लेकर पूरे प्रदेश में ज्यादातर जिलों में किसान आन्दोलित हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं, वही दूसरी ओर 30 नवम्बर को जारी टैरिफ आदेश के दूसरे दिन उपभोक्ता परिषद की याचिका पर नियामक आयोग अध्यक्ष द्वारा परीक्षण कर आयोग के सामने प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।  वर्तमान में नियामक आयोग अध्यक्ष एसके अग्रवाल देश से बाहर लगभग एक सप्ताह की छुट्टी पर चले गये हैं।  ऐसे में उपभोक्ता परिषद प्रदेश ने मा. मुख्यमंत्री से यह माँग की है कि जब तक उपभोक्ता परिषद की याचिका पर परीक्षण कर कोई निर्णय न ले लिया जाये, पावर कार्पोरेशन द्वारा टैरिफ आदेश आम जनता पर लागू करने हेतु जारी सार्वजनिक सूचना पर रोक लगायी जाये।  अन्यथा पूरे प्रदेश की जनता में एक गलत संदेश जायेगा कि पहले पावर कार्पोरेशन ने दबाव डालकर दरें बढ़वायी और फिर नियामक आयोग अध्यक्ष को देश से बाहर भेज दिया।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षण करते हुए पावर कार्पोरेशन पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि केवल 2-4 घंटे अधिक बिजली दे देने से ग्रामीण क्षेत्र की जनता क्या शहरी हो जायेगी?  दोनों का रहन-सहन, सुविधा, अस्पताल, स्कूल सब अलग-अलग, फिर यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि पावर कार्पोरेशन ने थोड़ी सी अधिक बिजली देकर गाँव पर शहर का टैरिफ लागू करा दिया, जबकि शायद पावर कार्पोरेशन को यह ज्ञान नहीं कि विद्युत अधिनियम, 2003 के प्राविधानों के तहत आयोग द्वारा प्राविधानित वितरण संहिता में गाँव व शहर के स्टैण्डर्ड आॅफ परफारमेंस अलग-अलग है।  उदाहरण के तौर पर गाँव में ट्राँसफार्मर बदलने का मानक 72 घंटे है और शहर में 24 घंटे।  गाँव में आजभी दसियों कि.मी. चलकर उपभोक्ता अपना बिल जमा करने जाते हैं, शहर में गली-गली में बिल जमा होता है।  इसी प्रकार सभी मानक भिन्न हैं, फिर शहर की तुलना गाँव से करना पावर कार्पोरेशन की तुगलकी नीति है।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्षों में बीएसपी, समाजवादी पार्टी व वर्तमान भाजपा सरकार में नियामक आयोग में बिजली आपूर्ति के घण्टों को प्रस्तावित कर ग्रामीण अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं की जो बिजली दर आयोग से तय करायी गयी, उसको देखने से स्वतः खुलासा हो जायेगा कि मात्र 2-4 घण्टे अधिक बिजली गाँव को वर्तमान सरकार में पावर कार्पोरेशन द्वारा देने की बात कहकर जनता को ठगा गया है।
    प्रदेश में पार्टी की सरकार -वित्तीय वर्ष-ग्रामीण आपूर्ति-ग्रामीण घरेलू दर
    बहुजन समाज पार्टी 2009-10 10 घण्टे 22 मिनट-125 प्रति कनेक्शन प्रति माह
    समाजवादी पार्टी 2012-13 14 घण्टे  125 प्रति कनेक्शन प्रति माह
    समाजवादी पार्टी 2013-14 11 घण्टे 15 मिनट 180 प्रति कनेक्शन प्रति माह
    समाजवादी पार्टी 2016-17 16 घण्टे  180 से 200 प्रति किलोवाट प्रति माह
    भारतीय जनता पार्टी 2017-18 18 घण्टे 300 से 400 प्रति किलोवाट प्रति माह
    सबसे बड़ा चैंकाने वाला मामला यह है कि ग्रामीण मीटर्ड उपभोक्ता पहले जो रू0 50  कि0वा0  फिक्स चार्ज और रू0 2.20 प्रति यूनिट के आधार पर बिल चुकाते थे, अब उन्हें रू0 80 प्रति कि0वा0 और 5 स्लैब शहरी उपभोक्ताओं की भाँति रू0 3 प्रति यूनिट से अधिकतम रू0 5.50 प्रति यूनिट तक चुकायेंगे, जो यह दर्शाता है कि मीटर लगाओ तब भी आपको टैरिफ शाॅक झेलना है, न लगाओ तब भी।  यह कैसी नीति है?  आने वाले समय में इससे बिजली चोरी बढ़ना तय है।

    #UPBHOKTTA PARISAD Vs UPPCL

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    September 23, 2026
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading