Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    बिलिंग एजेन्सी फ्ल्यू एण्ड ग्रिड लि. के सारे भुगतान पर रोक

    By January 19, 2018 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 597
    • ग्रामीण अनमीटर्ड किसानो से अधिक वसूली के मामले में नियामक आयोग द्वारा गठित उच्च स्तरीय जांच समिति का बड़ा फैसला, बिजली कम्पनियों में कार्यरत बिलिंग एजेन्सी फ्ल्यू एण्ड ग्रिड लि. के समस्त भुगतान पर तब तक के लिये रोक जब तक बिलिंग एजेन्सी द्वारा समस्त सत्यापित अभिलेख जाॅंच समिति के सामने न करा दिये जायें उपलब्ध
    • अधीक्षण अभियन्ता आरएपीडीआरपी पार्ट ए श्री एपी सिंह के खिलाफ जाॅंच समिति ने नियामक आयोग से विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 142 के तहत नोटिस देने की सिफारिश
    • जाॅंच समिति के सामने फ्ल्यू एण्ड ग्रिड लि. एजेन्सी के अधिकृत प्रतिनिधि व अधीक्षण अभियन्ता आरएपीडीआरपी पार्ट ए को आज व्यक्तिगत रूप से होना था, न उपस्थित होने पर जाॅंच समिति ने उठाया कदम
    लखनऊ,19 जनवरी। प्रदेश के अनमीटर्ड एलएमवी-5 श्रेणी के अन्तर्गत आने वाले लाखों किसानों के विद्युत बिलों को नियामक आयेाग द्वारा निर्गत टैरिफ से भिन्न आधार पर बिलिंग एजेन्सी फ्ल्यूएण्डग्रिड द्वारा निर्गत किये जाने के खिलाफ उप्र विद्युत नियामक आयेाग द्वारा गठित उच्च स्तरीय जाॅंच समित की आज एक महत्वपूर्ण बैठक नियामक आयोग सभागार में सम्पन्न हुयी।
    जाॅंच समिति की बैठक में समिति के सदस्य डा. अमित भार्गव, निदेशक टैरिफ उप्र विद्युत नियामक आयेाग, नीरज अग्रवाल, मुख्य अभियन्ता, आरएयू, अशोक कुमार, मुख्य अभियन्ता, मध्याॅंचल व प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से जाॅंच समिति में शामिल सदस्य उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने भाग लिया।
    गौरतलब है कि जाॅंच समिति द्वारा बिलिंग संबंधी समस्त अभिलेख व कार्यवाही के संबंध में बार- बार आदेश के बावजूद सूचना न उपलब्ध कराने के लिये आज 19 जनवरी को जाॅंच समिति के सामने व्यक्तिगत रूप से अधीक्षण अभियन्ता, आरएपीडीआरपी पार्ट ए एवं आईटी, पावर कारपोरेशन के एपी सिंह व मेसर्स फल्यूएण्ड ग्रिड लि. के अधिकृत प्रतिनिधि को उपस्थित होने का आदेश दिया था लेकिन आज वह उपस्थित नही हुये जिसे जाॅंच समिति ने बहुत ही गंभीरता से लिया है।
    जाॅंच समिति द्वारा बिलिंग एजेन्सी मेसर्स फल्यू एण्ड ग्रिड द्वारा समस्त सत्यापित अभिलेख बार बार आदेश के बावजूद भी जाॅंच समिति के सामने प्रस्तुत न करने को जाॅंच समिति द्वारा गंभीरता से लेते हुए उप्र पावर कारपोरेशन व सभी वितरण लाइसेंसी को उसके समस्त भुगतान पर तब तक के लिये रोक लगाने के निर्देश दिये हैं जब तक मेसर्स फल्यूएण्ड ग्रिड लि. द्वारा समस्त मांगे गये सत्यापित अभिलेख जाॅंच समिति के सामने न प्रस्तुत कर दिये जायें।
    जाॅंच समिति द्वारा अधीक्षण अभियन्ता आरएपीडीआरपी पार्ट ए एवं आईटी पावर कारपोरेशन एपी सिंह जिन्हें जाॅंच समिति के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर सत्यापित अभिलेख देने थे न उपस्थित होने पर उनके खिलाफ भी जाॅंच समिति द्वारा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 142 के तहत नोटिस दिये जाने की सिफारिश उप्र विद्युत नियामक आयेाग से की है। जिससे आयेाग द्वारा उनसे समस्त अभिलेख मंगाकर जाॅंच समिति को सौंपा जा सकें
    यह पूरा मामला वहाॅं से सामने आया था जब आयेाग द्वारा तय टैरिफ अनमीटर्ड किसानों जिनसे 5 हार्स पावर पर रूपया 834 की जगह मनमाने तरीके से बिलिंग एजेन्सी द्वारा मनमानी यूनिट के आधार पर रूपया 3097 का बिल निर्गत कर वसूली शूरू कर दी गयी थी। जिस पर उपभोक्ताओं द्वारा आयेाग में बिजली दर सुनवाई में मुददा उठाया गया था। तत्पश्चात जाॅंच कमेटी बनायी गयी थी।
    सबसे बडा चौकाने वाला मामला यह है कि पूरे प्रदेश में लाखों अनमीटर्ड ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं से जुडे हुये इस मुददे पर बिलिंग एजेन्सी व पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियन्ता आरएजीडीआरपी पार्ट ए द्वारा उदासीनता बरतना बेहद ही गंभीर है इसके बावजूद भी ऐसा कृत्य किया जा रहा है जिसको जाॅंच समिति ने बहुत ही गंभीरता से लिया है। जाॅंच समिति द्वारा आज लिये गये सभी निर्णय से लिखित रूप में विद्युत नियामक आयेाग के अध्यक्ष को अवगत करा दिया गया है।

    #Power Corporation VS UPBHOKTTA PARISAD

    Keep Reading

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    eletricity

    पूर्व में जिन वित्तीय पैरामीटर को किया गया खारिज उन्हीं के आधार पर कैसे दाखिल कर दिया ए0आर0आर: उपभोक्ता परिषद

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    June 10, 2026
    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    June 10, 2026
    Disney magic returns to Singapore’s ‘Gardens by the Bay

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading