Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    मासूमों के हाथ में मोबाइल गेम के नाम पर मौत से खिलवाड़ हैं PUBG

    ShagunBy ShagunJuly 10, 2022Updated:July 10, 2022 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 779

    गौतम चक्रवर्ती

    आज जब से हमारे यहां लोगों के हाथो में मोबाइल, स्मार्ट फोन, और एंड्रायड फोन जैसे अत्याधुनिक संसाधन आ गए हैं तब से लोगों के साथ युवकों यहां तक कि बच्चें तक इसके अधीन हो कर रह गए हैं जिसमे विशेषतः हमारे आपके घरों के बच्चों तक के हाथों में स्मार्ट दिखाई देने लगें हैं।

    आज भारत की एक पूरी पीढ़ी ही ऑनलाइन गेम्स की गिरफ्त में है। जिसकी वजह से हत्या-किडनैपिंग-सुसाइड जैसे आत्मघाती कदम उठाने में विशेषतः हमारे आपके घरों के बच्चों के साथ ही साथ युवक वर्गो में यह प्रवृत्ति देखने को मिल रही है। आगे बढ़ने से पहले यहां आपको बता दें कि PUBG का हिंदी में पूरा नाम खिलाड़ी अज्ञात लड़ाई के मैदान में होता है और इसका अंग्रेजी फुल फार्म (Player Unknown’s Battlegrounds) होता है। पबजी एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बैटल रॉयल गेम है जिसे दक्षिण कोरियाई वीडियो गेम कंपनी ब्लूहोल की सहायक कंपनी PUBG Corporation द्वारा प्रकाशित किया गया है, यह गेम कंप्यूटर और एंड्रायड मोबाइल फोन पर खेला जाने वाला एक खेल है। यह एक एक्शन बेस्ड गेम है।

    धीरे – धीरे यह भारत मे सबसे अधिक प्रसिद्धि पाने वाला गेम बन गया है, पबजी (PUBG ) गेम को लगभग 24 प्रतिशत तक के लोग एक हफ्ते में 8 घंटे से अधिक समय तक खेल डालते हैं।

    एक कम्पनी की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 46 प्रतिशत तक के लोग पबजी इसलिए खेलते हैं क्योंकि यह गेम बाकी गेमों से बेहतर है और इस सर्वे के अनुसार सबसे ज्यादा लोग पबजी गेम स्मार्टफोन पर ही खेलते हैं, या उसके बाद कम्प्यूटर पर भी खेला जाता है जहां 16 प्रतिशत तक के लोग एक हफ्ते में 2 घंटे से भी कम समय तक इसे खेलते हैं तो वहीं पबजी, 3 प्रतिशत तक के लोग इस गेम को ऑफिस में भी खेला करते हैं।

    यह खेल मार्च 2017 में सर्वप्रथम माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ में स्टीम के पूर्व गेम संस्करण में बीटा के रूप में प्रकाशित हुआ था। इसे पूर्ण रूप 20 दिसंबर 2017 को प्रकाशित किया गया था और जिसे विधिवत रूप से सितम्बर 2018 में प्रारंभ कर दिया गया था। जून 2018 तक इस गेम को खेलने वालों की संख्या 50 लाख तक पहुंच गई और तब से भारत में सबसे अधिक बिकने वाला खेल बना गया, लेकिन यह गेम हमेशा से विवादों के घेरे में रहा है। इंडोनेशिया, जॉर्डन और इराक जैसे देशों सहित इस खेल को भारत, नेपाल में भी रोक लगा दी गई है। यह खेल बच्चों में मारपीट से लेकर चोरी जैसी निकृष्ट कर्मों को करने के लिए प्रेरित करती है।

    ऐसा समझा जाता है कि इस प्रकार की विवादों के बावजूद यह खेल बहुत मनोरंजक उत्पाद बन गया है लेकिन 8 जून 2022 की एक खबर से पूरा देश उस समय स्तब्ध रह गया जब यह खबर आई कि एक 16 वर्षीय लड़के ने अपनी मां की ही हत्या कर दी। इस हत्या के कारणों में यह बात निकल कर सबके सामने आई कि हत्या इसलिए हुई क्योंकि उसकी मां उसे PUBG Mobile गेम खेलने से मना करती रहती थी तो वहीं दूसरी घटना अभी 7 जुलाई 2022 के दिन उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में घटित हुई जिसमे PUBG खेलने के लिए छः वर्षीय एक मासूम के मुंह को फेवीक्विक से चिपकाया जिससे उसकी मौत होगई और उसके बाद उसके शव को शौचालय में छिपाया दिया।

    इस तरह की खबरें जब देश के विभिन्न इलाकों से आना प्रारंभ हुआ तो कई लोगों ने PUBG Mobile गेम को ही पूरी तरह बैन करने के लिए आवाजे उठने लगे। तब भारत मे PUBG Mobile गेम को वर्ष 2020 में बैन कर दिया गया दरअसल इसके चीनी कनेक्शन की वजह से इस गेम पर बैन लगाया गया था। जिसके बाद कई लोगों ने VPN की सहायता से PUBG Mobile को भारत में पुनः खेलना शुरू कर दिया। इस गेम की लोकप्रियता को इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गेमिंग कंपनी ने इसके भारतीय अवतार BGMI को पिछले वर्ष लॉन्च कर दिया।

    तब से भारत में PUBG Mobile गेम की जगह BGMI गेम खूब खेला जा रहा है। हालांकि, कई खिलाड़ी वास्तविक PUBG Mobile गेम को ही पसंद करते हैं। इस कारण से कई खिलाड़ी VPN की मदद से अपना सर्वर बदल कर कोरियन PUBG Mobile को खेलते दिख जायेंगे क्योंकि इसमें दुनियाभर के खिलाड़ियों से लड़ाई होती है, लेकिन कई बार VPN से सही तरह से कनेक्ट नही होने के कारण गेम अधिक चौरस ढंग से नहीं चल पाता है जिससे खेल को महसूस करने के साथ ही खेल में उतना मजा भी नहीं आता है।

    लेकिन कुछ भी हो हमे हमेशा हमारे घर के बच्चों एवं नवयुवकों पर यह ध्यान देना होगा की कहीं इस खेल के चक्कर में हमारा बसा -बसाया घर आंगन कहीं हमेशा हमेशा के लिए उजड़ न जाए।

    Shagun

    Keep Reading

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    October 16, 2026

    fDi ग्लोबल फ़्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026: तमची SFIT एशिया प्रशांत का शीर्ष ‘राइज़िंग स्टार’ घोषित

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading