Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    यूपी में फिर खेला-खेला की तैयारियां

    ShagunBy ShagunJune 12, 2021 इलेक्शन No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 532

    जी के चक्रवर्ती

    चुनावी सरगर्मी यूपी में तेज हो चली है और दो हज़ार बाइस के लिए फिर खेला खेला की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि यूपी यानि उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के चुनाव वर्ष 2022 में प्रस्तावित है जबकि वर्ष 2017 में निर्वाचित वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 14 मई वर्ष 2022 को समाप्त हो जायेगा। इधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाने को लेकर राजनितिक गलियारों में चर्चा जोरों पर अफवाहों की तरह तैर रही हैं लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली दरबार में जाकर मामले को बैलेंस कर दिया है और अब भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे को आगे रखकर ही यूपी में चुनाव लड़ेगी।

    आज से 9 -10 महीने के बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके मद्देनजर अभी से ही सभी पार्टियों में कुलबुलाहट होना स्वाभाविक है लेकिन विशेषकर उत्तर प्रदेश में भाजपा की बैठकों का दौर अभी से प्रारम्भ हो गया है।

    उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से तैयारियां प्रारम्भ कर दिया हैं जिसके अंतर्गत पहले चरण में भाजपा ने उत्तर प्रदेश के जिन सीटों पर पहले के चुनाव में काबिज नही हो सकी थी वर्ष 2022 के आगामी चुनाव में भाजपा उन पर कब्जा जमाने की रणनीति बना रही है लगभग 80 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर अनेको प्रयासों के पश्चात भी भाजपा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव 2017 और फिर लोकसभा चुनाव 2019 में जीत हासिल नही कर पाई थी ।

    यदि आपको याद हो तो वर्ष 2003 में उत्तर प्रदेश में बीएसपी और बीजेपी की मिली-जुली सरकार चली थी उस समय मायावती मुख्यमंत्री पद पर आसीन थीं। उस सरकार में भाजपा के लालजी टंडन, ओमप्रकाश सिंह, कलराज मिश्र और हुकुम सिंह जैसे नेता कबीना मंत्री रहे हैं। यह सरकार वर्ष 2002 में हुये विधानसभा चुनाव के परिणाम मे त्रिशंकु विधानसभा की रूप में उभर कर आयी थी जिसमे समाजवादी पार्टी को 143 सीटें, बीएसपी को 98, बीजेपी को 88 सीटें कांग्रेस पार्टी को 25 एवं रालोद अजित सिंह की पार्टी को 14 सीटें ही प्राप्त हुई थीं।

    उस समय प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार बनते नजर नही आ रही थी ऐसे में एकबार ऐसा लगने लगा था कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा लेकिन फिर बीजेपी और रालोद के समर्थन से तीन मई, वर्ष 2002 को मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थीं। उस वख्त मायावती का यह तर्क था कि वर्ष 1989 में मुलायम सिंह की पार्टी भी बीजेपी के समर्थन से सरकार चला चुकी हैं।

    कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधान सभा चुनावों में किसकी जीत या किस पार्टी की सरकार बनेगी इस बात की भविष्यवाणी अभी से करना संभव नही है लेकिन एक बात तो निश्चित है कि उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों की स्थितियों को देखते हुये ऐसा लगता है कि जनता इस बार मौन है और वह इस दफे यह अंदर ही अंदर यह तय करने वाली है कि इस बार किसको वोट देना है या किसे नही क्योंकि अब जनता सब पार्टियों की चुनाव पूर्व घोषणाओं और उनके द्वारा किये जाने वाले वादों का हस्र आज दिन तक देखती चली आ रही है इसलिए अब जनता भी इतना भोली या नासमझ नही रह गई है कि किस पार्टी ने या किस नेता ने पिछले चुनाव से पहले उनके दहलीज पर खड़े हो कर क्या कहा? और क्या-क्या वादें कर चुनाव में जीत हासिल कर सत्तासिन हुये हैं और सत्ता पर काबिज होते ही वही बैठे-बैठे जनता को ठंडी-मीठी गोलियां देते रहे ऊपर से आज तक जनता को उन्हें कौन- कौन से रंग-ढंग दिखाये और ऐसा क्या कुछ किया? जिस पर उन्हें फ़क्र हो या अपना मुहँ उच्चा कर जोर “से उन्हें आवाज दें सकें।

    Shagun

    Keep Reading

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    Welcome the hike in allowances, but grant equal relief to electricity workers too!

    भत्तों में बढ़ोतरी का स्वागत, लेकिन बिजली कर्मियों को भी समान राहत दो!

    85 हजार 794 रुपये वापस! साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी का पैसा दिलाया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026
    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    July 10, 2026
    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    July 10, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading