Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media

    हंसा के रुला गए राजू श्रीवास्तव, शायद ही मिले अब तुम जैसा कोई दूसरा

    ShagunBy ShagunSeptember 21, 2022Updated:September 23, 2022 Social media No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 777

    नवेद शिकोह

    ज्यादा देर तक हंसते रहने से आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी का सफर मौत की ट्रेजडी तक पंहुच कर आंसुओं में तब्दील हो गया। हंसते-हंसते आंखों से आंसुओं के निकलने का फलसफा सिद्ध हो गया। कुछ दिन पहले ही मौत के बहाने ने उनके दिल पर हमला किया, दिमाग अचेतन मुद्रा में आ गया, और फिर जिम से वेंटीलेटर तक के संघर्ष के बाद कॉमेडी का ख़ज़ाना लुट गया।

    आम तौर से इंसानी फितरत होती है कि कोई भी पेशेवर सामान्यतः अपनी रूटीन लाइफ से अपने पेशे को दूर रखना चाहता है। राजू श्रीवास्तव इस मामले में अपवाद थे। उनकी रग-रग में कॉमेडी थी। सांसों में कॉमेडी थी, लबों पर चुटकुले थे, हर किस्से से, हर बात में, हर मुलाकात में वो हंसाते थे। वो कॉमेडी स्टार थे, यूपी फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष थे, उनका बड़ा क़द था, लेकिन उनके व्यवहार में एक आम इंसान की झलक मिलती थी। उनकी कॉमेडी के चरित्र भी गांव-देहात के और मिडिल क्लास के होते थे।

    उत्तर प्रदेश की उद्योग नगरी कानपुर से ताल्लुक रखने वाले राजू ने खूब संघर्ष किया लेकिन हर संघर्ष रंग लाया। कानपुर से मुंबई का रुख किया तो कॉमेडी स्टार बन गए और कानपुर से राजधानी लखनऊ की तरफ बढ़े तो मंत्री का दर्जा प्राप्त कर लिया। योगी सरकार में फिल्म विकास की ज़िम्मेदारी मिली। उन्होंने उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी की ज़िद की थी, सपना देखा था, और फिर आखिरकार ये ख्वाब हक़ीक़त की राह की तरफ बढ़ता भी दिखा।

    राजू श्रीवास्तव से जो एक बार भी मिल लेता है उन्हें दोस्त मान बैठता था। लखनऊ के पत्रकारों और कलाकारों से वो दोस्ताना तरीके से मिलते थे।

    जब वो स्ट्रगल कर रहे थे तब से लेकर अब तक। ऑर्केस्ट्रा से लेकर एक्स्ट्रा कलाकार का सफर हो, कॉमेडी सर्कस से लेकर इंडियन लाफ्टर चैंपियन से बनी उनकी बढ़ती पहचान और बढ़ता कद हो। वो समाजवादी हो गए हों या फिर भाजपाई। और फिर फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष बन जाने के बाद फिल्म सिटी की घोषणा तक, हमारी उनसे मुलाकातें होती रहीं। हर मुलाकात में वो हंसमुख दोस्त की तरह पेश आते थे। कई बार तो उनसे गंभीर विषय पर बात करने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती थी।

    एक बार की बात है‌ वो फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष बन चुके थे। यूपी में फिल्म सिटी बनने का एलान भी हो चुका था। वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास 5kD मिल कर आए थे। क्या बात हुई ‌! इसमें पहले ये सवाल पूछा जाता उन्होंने बताया कि विशेषकर योगी जी को सुनाने के लिए एक कॉमेडी पीस तैयार किया था। और मिलते ही सबसे पहले उन्हें ये सुनाया तो वो खूब हंसे।

    राजू से आखिरी मुलाकात में उनसे कुछ गंभीर बातें हुई थीं। लखनऊ और यूपी की कला क्षेत्र की तमाम बड़ी हस्तियों को फिल्म सिटी की योजना के परामर्श में शामिल नहीं किया जा रहा जिससे ये स्थानीय हस्तियां नाराज हैं। राजू ने कहा कि उनकी नाराजगी जायज है हम कोशिश करेंगे कि फिल्म सिटी और उसकी योजना से लखनऊ और यूपी की विशिष्ट कलाविदोंं, कलाकारों, लेखकों को जोड़ा जाए।

    ये सब बातें अतीत बन गईं। सदियों तक इस कामेडियन की कॉमेडी याद की जाएगी लेकिन राजू अब कुछ नया नहीं गढ़ सकेंगी। मौत ने उनकी क्रिएशन पर विराम लगा दिया है। लेकिन भारत में स्टेंड अप कॉमेडी के इतिहास में राजू श्रीवास्तव का नाम अग्रिम पंक्ति मे होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    October 15, 2026
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading