Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    गुमनामी में जी रही सत्तर के दशक की बोल्ड अभिनेत्री रेहाना सुल्तान

    ShagunBy ShagunNovember 21, 2021 Featured No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,366

    विनोद छाबड़ा

    रेहाना सुल्तान, ये नाम सत्तर के सालों में बॉलीवुड में बहुत तेज़ी से उभरा. और इसका कारण है, ‘चेतना’ (1970) के बोल्ड सीन। यानी ऐसे लगभग नग्न दृश्य जिसे आमतौर पर कोई खलनायिका या गई-गुज़री छोटी-मोटी एक्ट्रेस भी करने से सीधे ही मना कर दे. लेकिन पूना फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट से एक्टिंग का कोर्स करके आयी रेहाना तो सहर्ष तैयार हो गयी जब डायरेक्टर बीआर ईशारा ने उन्हें ‘चेतना’ की कहानी सुनाई।
    एक वेश्या सीमा है जिसे अनिल (अनिल धवन) सभ्य समाज में पुनः स्थापित करना चाहता है। वो हां भी कर देती है, लेकिन कुछ दिनों बाद मना कर देती है क्योंकि वो गर्भवती है, जिसका पिता कौन है, उसे नहीं मालूम। वो नहीं चाहती थी कि अनिल की समाज में फ़ज़ीहत हो. अंततः वो ज़हर खा लेती है…मैं तो हर मोड़ पर तुझको दूंगा सदा….28 दिनों में बनी इस फिल्म का मेसेज था, हर वेश्या औरत भी होती है। इसके डायलॉग भी बहुत बोल्ड थे…इंसान शैतान के साथ जी सकता है, जानवर के साथ जी सकता है, पर देवता के साथ नहीं जी सकता… मैंने इतने ज़्यादा नंगे मर्द देखे हैं कि अब मुझे कपड़े पहने हुए मर्दों से नफरत हो गयी है…हमें मां बहन कहने वाले बहुत मिलते हैं लेकिन बीवी बनाने वाले नहीं…पोस्टर भी ज़बरदस्त था। ए शेप में दो नंगी टांगे और उस पर लिखा था – The naked truth of dressed up society. समाज को झकझोर दिया था इसने। मगर ये सवाल अपनी जगह बन रहा कि सीमा को मारना ज़रूरी था क्या?
    रेहाना के मशहूर होने का दूसरा कारण रहा, मशहूर राइटर राजिंदर सिंह बेदी की ‘दस्तक़’ (1970), जो वस्तुतः ‘चेतना’ से पहले बनना शुरू हुई थी. सलमा और हमीद (संजीव कुमार) को रेड लाइट एरिया में किराये का मकान मिला। लेकिन यहाँ रहना उनके लिए मुसीबत बन गया. आये दिन मुजरा सुनने वाले दरवाज़े पर दस्तक़ देने लगे…माई रे मैं कासे कहूं पीर अपने जीया की…हम हैं मता-ए-कूचा ओ बाज़ार की तरह…बैयां न धरो ओ बलमा…रेहाना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड ‘उर्वशी’ मिला. इसमें भी कुछ बोल्ड दृश्य थे जो उस दौर के समाज के लिए अजूबा थे। दो राय नहीं कि रेहाना में गुणी अभिनेत्री के समस्त लक्षण थे। मगर चेतना और दस्तक के नग्न दृश्य उनके लिए मुसीबत बन गए। उस पर नंगी टांगों वाली चेतना गर्ल का ठप्पा लग गया. जो ऑफर आता, स्क्रिप्ट में न्यूड दृश्य ज़रूर पिरो कर ले आता।
    बताते हैं एक प्रोड्यूसर इस कदर उनके पीछे पड़ गया कि रेहाना को दो महीने के लिए अदृश्य होना पड़ा। और वो तभी वापस आयीं जब उस प्रोड्यूसर ने किसी अन्य नायिका को साइन कर लिया।
    19 नवंबर 1950 को जन्मी रेहाना बहाई मुस्लिम समाज से है। तंग गलियों में पली-बढ़ी होने के बावजूद वो तंग नज़रिये की नहीं रही। चेतना में दिए बोल्ड सीन के बारे रेहाना ने सफाई दी थी कि उन्हें तो बस स्कर्ट थोड़ी ऊपर करनी पड़ी थी। बोल्ड तो सब्जेक्ट और उसका ट्रीटमेंट था। चेतना के बाद ऐसी फिल्मों की बाढ़ आ गयी। सेंसर बोर्ड ने जम कर कैंची चलाई।  गॉसिप मंडी में ख़बरें उड़ीं कि सेंसर जिन न्यूड सीन को काट देता है वो बाहर ग्रे मार्किट में उपलब्ध होते हैं।
    रेहाना का फ़िल्मी कैरीयर बहुत लंबा नहीं रहा, कुल 41 फ़िल्में की. उनकी राकेश पांडे के साथ ‘दिल की राहें’ का सब्जेक्ट दिमाग को कुरेदने वाला रहा। दो अलग धर्मों के प्रेमी-प्रेमिका हैं। प्रेमी शादी करना चाहता है मगर प्रेमिका धर्म बदलने की शर्त रखती है। प्रेमी तैयार हो जाता है। मगर फिर अचानक प्रेमिका इंकार कर देती है। उसे मां की सलाह याद आती है – जो अपना धर्म छोड़ सकता है वो कभी तुझे भी छोड़ देगा…रस्मे उल्फ़त को निभाएं तो निभाएं कैसे…लेकिन सवाल ये उठा कि अलग अलग धर्मों के पति-पत्नी एक छत के नीचे क्यों नहीं रह सकते।
    रेहाना ने अपने से 16 साल बड़े बी.आर.ईशारा से 1984 में शादी कर ली, जो हिमाचल प्रदेश से भाग कर आये शुद्ध ब्राह्मण थे, रोशन लाल शर्मा, चप्पल पहनने वाला फक्कड़ आदमी, जिसे रेहाना के पिता ने पहली नज़र में रिजेक्ट ही कर दिया था। ईशारा ने 35 फ़िल्में डायरेक्ट की, लेकिन प्रॉपर्टी नहीं बनाई.  रेहाना का अपना बंगला और चार कारें भी कड़की से निपटने में बिक गयीं। उन्होंने कोई बच्चा पैदा नहीं किया, हमारी तरह उसे नरक न भोगना पड़े। छोटे भाई को ही उन्होंने बेटा माना. रेहाना की कुछ यादगार फ़िल्में हैं, मन तेरा तन मेरा, तन्हाई, सवेरा, हार-जीत, प्रेम पर्वत, खोटे सिक्के, एजेंट विनोद, बंधन कच्चे धागों का। एक पंजाबी फिल्म भी की, पुत्त जट्टां दे।
    सुना है इन दिनों रेहाना की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पति ईशारा की लंबी चली बीमारी में सारी जमा-पूंजी ख़त्म हो गयी। राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा, अनिल धवन आदि मित्रों और फिल्म राइटर एसोसिएशन ने मदद भी की. लेकिन हालत बिगड़ती ही चली गयी। जुलाई 2012 में ईशारा की मृत्यु हो गयी. रेहाना टूट गयी। भाई के साथ खोला रेस्तरां भी नहीं चला। सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन उन्हें मदद करता रहा। रेहाना काम करना चाहती है। 2013 में वो ‘इंकार’ में चित्रांगदा सिंह की मां बनी दिखी भी, लेकिन फिर गायब हो गयीं। एक मुद्दत से कोई खबर नहीं है। गुमनामी में जी रही है। किसी मित्र को जानकारी हो तो कृपया अवगत कराये।

    Shagun

    Keep Reading

    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading