Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    रूस फिर से सोवियत संघ बनने की तैयारी में

    ShagunBy ShagunFebruary 26, 2022 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 602

    जी के चक्रवर्ती

    आज यूक्रेन और रूस के मध्य पहले व्याप्त तनाव और फिर युद्ध की स्थिति के कारणों को समझने के लिए हमे रुस के आज से 30 वर्ष पुराने इतिहास में झांकना पड़ेगा।

    8 दिसंबर, वर्ष 1991 को रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने सोवियत संघ के 15 घटक देशों में से तीन नेताओं जिसमे पहला यूक्रेन के तत्कालीन राष्ट्रपति लियोनिड एम क्रावचुक, द्वितीय बेलारूस के नेता स्तानिस्लाव शुश्केविच और स्वयं रूस के नेतृत्व ने सम्मिलित रूप से एक साझा बयान जारी किया था जिसे बेलावेझा समझौता भी कहते हैं।

    दरअसल 15 गणतांत्रिक राज्यों के गुटों का समूह सोवियत संघ रातोंरात टूट गया और यह इतना बड़ा विखंडन था कि रूस आज 30 वर्षो के बाद भी इसके झटको से रूस को सामना करना पड़ता था इस स्थिति से उबरने में उसे इतना लंम्बा समय लग गया।

    20वीं की अर्थव्यवस्था, विचारधारा से लेकर इस सदी के इतिहास और तकनीकी रूप से उन्नती के सर्वोच्च पद पर रहने वाला दुनिया को प्रभावित करने वाला एक शक्तिशाली देश सोवियत संघ, एक ही रात में ताश के पत्तों की तरह बिखर गया?

    दुनिया का एक ऐसा साम्राज्य जिसने हिटलर को परास्त किया, जिसने अमरीका के साथ एक लम्बे समय तक शीत युद्ध किया और परमाणु होड़ में हिस्सा लेने के साथ ही वियतनाम और क्यूबा की क्रांतियों में भी एक अहम भूमिका निभाने वाला देश सोवियत संघ के विघटन के 30 वर्षों के बाद रूस को फिर से उसके खोये हुये स्तर तक तक पहुंचा कर उसे पुनः विश्व का महाशक्ति बनाने वाला नेता व्लादिमीर पुतिन ने अपनी कूटनीतिक हैसियत से सम्पूर्ण दुनिया को परिचय कराया।

    अभी रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध शुरू हुये दो दिन भी नही गुजरे होंगे कि यूक्रेन के राष्ट्रपति रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत करने की बात करने लगे हैं, दरअसल यूक्रेन कभी रूस का ही हिस्सा हुआ करता था जिसके कारण रूस अब उसे पुनः अपने मे शामिल करने वाली बात जैसा कि अभी अभी उसने दो छोटे-छोटे देशों डोनेट्स्क और लुहान्स्की पर कब्जा कर अपने मे मिलाया, दरअसल पुतिन फिर से इन सभी देशों को अपने मे शामिल कर एक बार पुनः दुनिया मे सोवियत संघ के रूप में अपने आप को स्थापित करना चाहते है।

    यह बात तो स्वयं यूक्रेन के लिए एक अच्छी बात साबित होती लेकिन यूक्रेन के नाटों देशों में शामिल हो जाने के बाद रूस के लिए ऐसा करना संभव नही होता ऊपर से रूस की सीमाएं यूक्रेन से लगी होने से वह हमेशा हमेशा के लिये नाटों देशों से घिर जाता इसलिये बह यूक्रेन के नाटों में शामिल होने वाली बात का विरोध कर रहा हैं स्वयं यूक्रेन द्वारा इस बात को स्वीकार न किये जाने से एक तना-तनी वाली स्थिति उत्पन्न हुई, वैसे स्वयं यूक्रेन भी भलिभांति यह जनता समझता था कि रूस के साथ युद्ध में वह कितने दिनों तक टिक सकता है? लेकिन अभी तक अमेरिका और नाटो देशों ने उसे जरूरत पड़ने पर सैनिक एवं युद्ध सामग्रियां उपलब्ध कराने वाली बातों से बरगलाता रहा लेकिन वास्तविकता ठीक इसके उलट था।

    वहीं यदि सही अर्थों में कहा जाये तो यूक्रेन पर रूस द्वारा युद्ध नही थोपा गया बल्कि स्वयं यूक्रेन ने ही अपने लिये युद्ध का रास्ता चुना है यदि समय रहते यूक्रेन के समझ मे यह बात आ जाता तो नाहक ऐसी स्थिति उत्पन्न ही नही हुई होती। खैर जैसा कि हम सभी को पता है कि वर्ष 1991 से पहले रूस सोवियत संघ हुआ करता था और शीत युद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा सोवियत संघ के टुकड़े करवा कर विश्व में अपना वर्चस्व स्थापित कर स्वयं को एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा।

    वहीं रूस पिछले 30 वर्षों से विखंडित सोवियत संघ बने रहने के लिये मजबूर हुआ लेकिन पुतिन ने अपने रणनीतिक सूझ-बूझ से अपने देश की स्थिति को पूर्व अवस्था में पहुंचा देने वाली बातों से रूस के विरोधी ब्रिटेन अमेरिका, जापान जैसे देशों को यह बात रास न आना स्वभाविक सी बात है।

    Shagun

    Keep Reading

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    पीओके में भीतरी बगावत बनी पाकिस्तान के लिए सबसे गंभीर चुनौती

    Trump's Stern Message to Iran: 'A Very Good Deal' or 'The Other Path'

    पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत

    Minors turning violent, and childhood losing its innocence: Who, ultimately, is to blame?

    बेटियों के साथ दरिंदगी को लेकर कैसे जी रहा है ये सभ्य समाज!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    June 22, 2026
    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    June 22, 2026
    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    June 22, 2026
    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    June 22, 2026
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading