Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सीज़फ़ायर जरुरी

    ShagunBy ShagunApril 2, 2022 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 624

    यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर अब एक महीने से भी ऊपर हो गया है लेकिन जंग अभी थमने के आसार दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रहे हैं। बल्कि रूस के हमलों में तीक्ष्णता आती जा रही है। हालात तो अब यहाँ तक आ गए है कि यूक्रेन ने अब रूस पर हवाई हमले कर दिए हैं जिससे रूस को भी जानमाल का नुकसान शुरू हो गया हैं। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस अभी तक किसी भी शहर पर पूरी तरह से कब्जा नहीं कर पाया हैं। लड़ाई लम्बी खिंचती देख रूस ने अब भारत से मध्यस्ता कि गुहार लगायी है।

    उधर रूसी सैनिकों ने मारियुपोल के एक स्कूल पर बम बरसाए। हमले के वक्त यहां करीब चार सौ नागरिक शरण लिए हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमले में स्कूल की इमारत पूरी तरह तबाह हो गई। नागरिकों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बमबारी के कारण राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका। रूसी सेना ने हमले तेज करते हुए राजधानी कीव, खात्कीव, चेर्नोबिल और दक्षिण यूक्रेन शहरों की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। हालांकि यूक्रेन की सेना ने रूसी सेना को रुकने को मजबूर कर दिया है। यूक्रेन की सरकार ने पूरे देश में बमबारी को लेकर एलर्ट जारी कर दिया है।

    रूस के हमलों में यूक्रेन के ज्यादातर शहर ध्वस्त हो चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि मारियुपोल पर आक्रमण इतिहास में दर्ज होगा। इस जंग में इस बात को लेकर भी विवाद गहराता जा रहा है कि जंग में कौन किसका साथ दे रहा है। विवाद इसलिए उठा कि रूस
    और चीन की गहरी दोस्ती को लेकर अमेरिका अब ज्यादा ही परेशान है।

    उसका कहना है कि संकट के इस वक्त में चीन रूस का मददगार बना हुआ है। इससे रूस के हौसले और बुलंद हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से चीन इसका खंडन कर चुका है। लेकिन अमेरिका को यह बात कबूल नहीं है। इस हकीकत से कोई अनजान नहीं है कि चीन रूस का ही साथ देगा और पहले भी देता ही आया है। चाहे सुरक्षा परिषद में साथ खड़ा होना हो या किसी और रूप में मदद की बात हो। इसलिए पिछले कछ दिनों से अमेरिका चीन को चेतावनियां दे रहा है कि अगर उसने रूस की मदद की तो उसे इसके लिए गंभीर नतीजे झेलने पड़ेंगे।

    अभी बड़ी चुनौती यूक्रेन में युद्ध विराम को लेकर है। लेकिन इसे लेकर कहीं कोई प्रयास सफल होते नहीं दिख रहे हैं। अमेरिका और पश्चिमी देशों की धमकियों को रूस ने हवा में उड़ा दिया है।

    Shagun

    Keep Reading

    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026
    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    July 1, 2026
    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    July 1, 2026
    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    July 1, 2026
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading